आप समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लेकर आये और आप नवीन ऊर्जा एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रगति पथ पर सदैव अग्रसर रहे। @laluprasadrjd@yadavtejashwi
बेरोजगारी का इलाज वर्ण व्यवस्था के अनुसार काम बताने वाले जातिवादी सरफिरे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा के अनुसार बॉयलर में कोई दिक्कत नहीं था!
जबकि काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि बॉयलर को काफी समय से खराब ही छोड़ दिया गया था!
सबसे 12 घंटे काम करवाया जाता था मात्र ₹7000 में!
बिहार में महिलाओं के ख़िलाफ अपराध बेतहाशा बढ़ रहा है। नीतीश कुमार और महिला विरोधी RSS/BJP को आँख खोलकर आँकड़े देखने चाहिए। NCRB और बिहार पुलिस का डेटा उठा कर 2015-2020 तक महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का ग्राफ़ देखिये।
क्यों जातिवादियों, यह जंगलराज की श्रेणी में नहीं है ना??
निकम्मी नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार, श्रम विभाग निरीक्षकों की फैक्ट्री मालिकों से मिलीभगत और अधिकाधिक लाभ कमाने के लिए सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुआ बेला में बॉयलर विस्फोट!
अब सरकार, फैक्ट्री दोनों हादसे में गई अनगिनत जानों से पल्ला झाड़ रहे हैं क्योंकि मरनेवाले गरीब हैं!
किसान 2 महीने से खाद के लिए लाइनों में हैं बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक दुराचारी किसानों के खाद, नल जल घोटाले और जल जीवन हरियाली के चुराए पैसों से सरकारी दुष्प्रचार यात्रा पर निकले हैं!
गरीब समाज भूखा मर रहा है और महाराज को गरीब जनता के पैसों से अपने मक्कार महिमामंडन की चिंता है!
एक झटके में बेरोजगार बना दिए गए वार्ड सचिवों को शांतिपूर्ण ढंग से BJP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पर लोकतंत्र की जननी बिहार की राजधानी में यह मिला-
लाठी, लात-घूँसे, गाली, दुत्कार, पत्थर वर्षा, पिस्तौल ताने पुलिसकर्मी, वाटर कैनन!
और CM राज्य घूम घूम कर 'समाज सुधार' कर रहे हैं!
जब चारो तरफ निराशा के काले बादल छाए होते हैं उस वक्त भी @RJDforIndia की आवाज़ हर दमन, शोषण, गैर बराबरी के खिलाफ हल्ला बोलती है। शुक्रिया @manojkjhadu सर, NFS जैसे मत्त्वपूर्ण मुद्दे पर आवाज़ उठाने के लिए और हमारी लड़ाई में हमारी हिम्मत बढ़ाने के लिए।
नीतीश जी कह रहे है आप शराब पीते है लेकिनः-
बिहार में उद्योग लगाना चाहते है,मत लगाइए
IT पार्क लगाना चाहते है,मत लगाइए
पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते है,मत दिजीए
बिहार घूमने आना चाहते है, मत आइए
करोड़ों का निवेश करना चाहते है तो मत करिए
बस इनका साथ देकर गरीबी को बढ़ावा देते रहिए।
मैं चाहता हूँ कि जाति,धर्म और क्षेत्र की बजाय नौकरी,रोजगार,महंगाई,भ्रष्टाचार,उद्योग-धँधे,गरीबी,बेरोजगारी,अर्थव्यवस्था,किसान और विकास पर बात हो लेकिन ये ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान, लव जेहाद जैसे मुद्दों पर बात करते है।
हम जल्द ही बेरोजगारी के मुद्दे पर महारैला करेंगे।
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संविधान बदलने की एक चोरी कल संसद में पकड़ी गयी जब इन्होंने संविधान की प्रस्तावना जिसे इसकी आत्मा कहा जाता है उसमें से “समाजवादी” शब्द को हटाने का संविधान संशोधन विधेयक पेश किया लेकिन हमारे सजग और सतर्क सदस्यों ने कड़ा विरोध कर इस विधेयक को वापस कराया।
बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। थाना-ब्लॉक में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार चरम पर है। छात्र-शिक्षक, किसान-मज़दूर, युवा-बेरोजगार,संविदाकर्मी सब त्रस्त है। आम जनता त्राहिमाम कर रही है।
कल वैशाली में जहरीली शराब से 3 मौत। अनेक बीमार।
JDU सांसद ही शराब बिकवाते है- JDU MLA
JDU के माफ़िया नेताओं को सरकार बचाती है- BJP नेता
पुलिस के संरक्षण में ही शराब की तस्करी होती है- BJP प्रदेश अध्यक्ष
अफसर किसी की नहीं सुनते- JDU मंत्री
BJP के सभी मंत्री भ्रष्ट है- BJP MLA
बिहार में खाद ही नहीं है। किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे है। मुख्यमंत्री सहित डबल इंजन सरकार कानों में तेल डाल,आँखों पर पट्टी बाँध व नींद की गोलियाँ खाकर सोए हुए है।
ये किसानों के सबसे बड़े दुश्मन है। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दूर ये खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे। धिक्कार है!
बिहार नीति आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का सबसे फिसड्डी राज्य है।
कोरोना काल में ना यहाँ कोरोना जाँच हुई, जो टेस्ट हुए उनमें भी रिकॉर्डतोड़ फ़र्जीवाडा हुआ, लाखों मौत के आँकड़े छुपाए,कोर्ट की फटकार के बाद मौत के आँकड़े बढ़े,अब भी मौत के आँकड़ो में संशोधन जारी है।
देश में सबसे फिसड्डी बिहार का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार,हेराफेरी,उपकरणों की चोरी,जाँच में धाँधली और आँकड़ो की जालसाजी के लिए कुख्यात है।
अब नीतीश सरकार ने टीकाकरण के आँकड़े बढ़ाने के लिए PM नरेंद्र मोदी,अमित शाह,सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रिपल डोज़ वैक्सीन लगा दी।