देश के अघोषित मालिक गौतम अडानी के विरुद्ध आदिवासियों और ग्रामीणों की इस लड़ाई को रीट्वीट कर समर्थन दीजिए।
दरअसल छत्तीसगढ़ का सरगुजा जल रहा है… और वजह वही है — गौतम अडानी,जिसके नाम सारा देश लिखा जा चुका है।
हथियारबंद पुलिस के सामने सैकड़ों निहत्थे आदिवासी और ग्रामीण अपनी ज़मीन, जंगल और उस जल-जंगल-ज़मीन की अस्मिता बचाने के लिए खड़े हुए हैं।
लाखों पेड़ों और हज़ारों वन्यजीवों के हत्यारे गौतम अडानी के लिए फोर्स तैनात की जा रही है… और जनता की ज़मीनें बलपूर्वक छीनी जा रही हैं।
👉 सरगुजा के अमेरा ओपन कास्ट कोल माइन में खनन का काम अडानी की कंपनी को दिया गया है।
👉 यह SECL का प्रोजेक्ट है — लेकिन ऑपरेशन का कॉन्ट्रैक्ट अडानी एंटरप्राइजेज के पास है।
👉 करीब 1 मिलियन टन सालाना की क्षमता, और अब और विस्तार (Expansion) की तैयारी।
जनता भुगत रही है,गौतम अडानी हंस रहा है।
ये सिर्फ़ ज़मीन का सवाल नहीं है—ये पूरी मानव जाति के अस्तित्व का सवाल है।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीण इसी अत्याचार के खिलाफ एकजुट खड़े हैं… और लड़ाई जारी है,और इस लड़ाई को आपका समर्थन चाहिए।