शिवम यादव हत्याकांड में हमारी मांग स्पष्ट है — निष्पक्ष जांच हो और हत्याकांड के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
जब तक शिवम यादव के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
न्याय की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे।
#AkhileshYadav
#dimpleyadav
#ShyamLalPal
#ramasrevishwakarma
#samajwadipartyofficial
#RaebareliCity
हर सुबह सिर्फ़ दिन की शुरुआत नहीं होती, यह बदलाव की एक नई संभावना होती है। आइए, आज की शुरुआत ऐसे विचार के साथ करें जिसमें हर व्यक्ति के सम्मान, हर वर्ग की बराबरी और हर जरूरतमंद के अधिकार की चिंता हो।
समाज तभी आगे बढ़ता है, जब विकास की रोशनी आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। यही इंसानियत है, यही सामाजिक न्याय है और यही समाजवादी सोच की असली ताकत है।
आपका दिन सकारात्मक विचारों, नई ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प से भरा रहे।
#SamajwadiParty #GoodMorning
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से हुई जनहानि की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपेक्षा है।
#Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse #Condolences #SamajwadiParty
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जनपद भदोही श्री हृदयनारायण प्रजापति जी ने भरतगंज बाजार एवं ग्राम-पोस्ट हरियावां में व्यापक जनसंपर्क कर जनता से आत्मीय संवाद किया।
किसानों, नौजवानों, मजदूरों एवं PDA के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान, रोजगार, शिक्षा और विकास की आवाज़ को मजबूती देने का संकल्प।
समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समान अवसर, लोकतांत्रिक मूल्यों, किसान-नौजवान के सम्मान और PDA के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करती रही है। यही विचारधारा और यही संघर्ष आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
जनता के बीच मिल रहे अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोग विकास, रोजगार, शिक्षा, सम्मान और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूत होते देखना चाहते हैं। गांव-गांव जनसंपर्क, बूथ-बूथ संगठन और हर वर्ग को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ समाजवादी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से 2027 में समाजवादी सरकार बनाने की दिशा में जुटे हैं।
जनता का स्नेह और समर्थन बता रहा है — 2027 में समाजवादी सरकार,
जन-जन की यही पुकार !
#BeSamajwadi #SamajwadiParty #AkhileshYadav #PDA #2027
शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से सामाजिक न्याय।
शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी का ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम शिक्षा को प्राथमिकता देने और बंद पड़े विद्यालयों को फिर से खोलने की आवाज़ को मजबूती देता है।
संदेश स्पष्ट है—“बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा।”
क्योंकि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो शोषित, वंचित, गरीब और पीड़ित समाज में चेतना और जागरूकता पैदा करती है। यही जागरूकता भेदभाव और वर्चस्व को चुनौती देकर बराबरी, समता और सामाजिक न्याय की राह मजबूत करती है।
पढ़ेगा PDA, बढ़ेगा समाज और मजबूत होगा सामाजिक न्याय।
#PDA #PDAPathshalaPukare #PathshalaPukare #EducationForAll #EducationMatters #SamajwadiParty #AkhileshYadav #UttarPradesh
"जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बिधूना
शिक्षक दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान मेरे लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्री प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में अतुल कुमार गुप्ता, संदीप शुक्ल, के. के. साहू, वी. के. रावत, चंद्रिका शर्मा, तलत रहमान, अलोक सिंह, पंकज प्रजापति, डॉ. संजीव साहू, अमित साहू एवं खतीब भाई सहित पूरी टीम का हृदय से आभार।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सम्मान मेरे लिए सदैव प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहेगा।
#TeachersDay #ThankYou
नई सुबह केवल एक नए दिन का आगाज़ नहीं, बल्कि समाज और देश को बेहतर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है।
समाजवाद हमारे लिए सिर्फ एक विचारधारा नहीं, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय, सम्मान और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई है।
आपका दिन सुखद, सफल और मंगलमय हो।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।
#ShreeKrishnaJanmashtami #RaeBareli #Janmashtami
सदर विधानसभा, रायबरेली के कस्तूरबा नगर एवं नया पुरवा में पिछले एक महीने से जलभराव के कारण लगभग 200 परिवार परेशान हैं। आज प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं।
समाजवादी सरकार बनने पर जल निकासी की स्थायी एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का मोहल्लेवासियों को भरोसा दिलाया।
#RaeBareli
#SamajwadiParty
#AkhileshYadav
#dimpleyadav
#ShyamLalPal
#ramasrevishwakarma
लोक आस्था, वीरता और धर्म-संरक्षण के प्रतीक लोकदेवता श्री गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव ‘गोगा नवमी’ के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री गोगा जी महाराज की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।
गोगा जी महाराज सभी का कल्याण करें। जय श्री गोगा जी महाराज।
#GogaNavami #GogaJiMaharaj #SamajwadiParty #Raebareli
करुणा, सेवा और मानवता की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन मानवता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
उनके सेवा, प्रेम और समर्पण के आदर्श युगों-युगों तक स्मरण किए जाते रहेंगे।
सादर नमन।
#MotherTeresa
#AkhileshYadav
#ramasrevishwakarma
#samajwadipartyofficial
“गुरु वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य रोशन करते हैं।”
महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर सभी सम्मानित गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं सादर नमन।
एक विद्यालय के संचालक के रूप में मेरा विश्वास है कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसकी भव्य इमारतों से नहीं, बल्कि उसके समर्पित शिक्षकों और संस्कारवान विद्यार्थियों से होती है।
हमारे शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषयों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें चरित्र, संस्कार, अनुशासन और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
सभी गुरुजनों के समर्पण, परिश्रम और मार्गदर्शन को नमन।
#HappyTeachersDay
#DrRadhakrishnan
#TeacherAppreciation
#RespectTeachers
#AkhileshYadav
#dimpleyadav
#ShyamLalPal
#ramasrevishwakarma
#samajwadipartyofficial
#RaebareliCity
रायबरेली के मोहल्ला बड़ा कुआं निवासी दिलशाद और अबरार के मकान गिरने की जानकारी मिलते ही नेता ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
इस दौरान राहत सामग्री के साथ आर्थिक मदद भी दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
#RaeBareli#SadarAssembly#UttarPradesh
एक हादसा… और कई अपनों की दुनिया उजड़ गई।
कल शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने आशीष गौतम के परिवार को गहरे दुःख में छोड़ दिया। आशीष गौतम पुत्र नोखे लाल के असमय निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर दुःख साझा किया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
हादसे में घायल डॉ. सनोरंजन प्रजापति, उनकी पुत्री परी प्रजापति एवं साली खुशी प्रजापति का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हालचाल जाना। ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
दुःख की इस घड़ी में संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़े हैं।
#AkhileshYadav
#DimpleYadav
#ShyamLalPal
#RamasreVishwakarma
#SamajwadiParty
#Raebareli
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के जमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
मेरी ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
-ॐ शांति !!
वन्यजीव हमारी प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस पर सभी प्रकृति प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का भाव रखते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें।
#NationalWildlifeDay#WildlifeProtection #SaveNature #NatureConservation #Environment
प्रेम, करुणा और स्नेह के सागर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कान्हा की मधुर मुस्कान हर हृदय में प्रेम भर दे, उनकी बांसुरी की धुन हर जीवन में खुशियों का संचार करे और उनकी कृपा से हर परिवार सुख-शांति से परिपूर्ण रहे।
जय श्रीकृष्ण!
#KrishnaJanmashtami #JaiShriKrishna #Janmashtami #SamajwadiParty #AkhileshYadav #Raebareli