नोएडा सेक्टर-61 निवासी पूर्व मंत्री श्री हरिशचंद्र भाटी जी के पुत्र एवं नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम स्वर्गीय श्री आशीष भाटी जी के दुखद निधन के पश्चात उनके पैतृक आवास पर जाकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की गईं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
दिल्ली में रामलीला के भूमिपूजन के लिए मुझे आमंत्रित किया गया। कल भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो गईं। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बुलन्दशहर के बराल गांव में ठाकुर रामभूल सिंह तोमर जी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
सम्भल के अचोड़ा धाम, जो विश्व का दूसरा पावन धाम माना जाता है, वहाँ साँवरिया सेठ की जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुई। अपार श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति और आस्था से सराबोर थी। यह उत्सव केवल पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, विश्वास और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय संगम रहा।
सम्भल के मुस्लिम समाज ने मेरा भव्य स्वागत किया। इस क्षेत्र में मेरा हर वर्ग और जाति के साथ मानवीय व आत्मिक सम्बन्ध रहा है। आज भी मैं समय-समय पर यहां के लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जानता रहता हूं।
श्री @RahulGandhi एक संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से सबूतों के साथ चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। चुनाव आयोग ने अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय उनसे शपथ पत्र मांगा।
इसके बाद भाजपा नेता श्री अनुराग ठाकुर ने भी कुछ सीटों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए पर चुनाव आयोग ने उनसे कोई शपथ पत्र नहीं मांगा।
एक तरफ चुनाव आयोग श्री राहुल गांधी से शपथ पत्र मांग रहा है वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh ने आज 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को शपथ पत्र के साथ की गईं 18,000 शिकायतों एवं इनकी पावती (रिसीविंग) को सार्वजनिक किया है। यह आश्चर्य की बात है कि चुनाव आयोग ने शपथ पत्र के साथ दी गईं इन शिकायतों पर भी कोई जवाब नहीं दिया बल्कि अब चुनाव आयोग कह रहा है कि उसे कोई शिकायत नहीं मिली।
चुनाव आयोग का यह बर्ताव पक्षपाती है और विपक्षी दलों के खिलाफ है। यह कहीं न कहीं चुनाव आयोग की भाजपा के साथ सांठ-गांठ को स्पष्ट कर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा में दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें मैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहा। इस मौके पर सभी पहलवानों का स्वागत करते हुए, मैंने उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।