माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने वीडियो पर देश के युवाओं द्वारा दिए गए उत्साहजनक सुझावों और अभूतपूर्व समर्थन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रहित सर्वोपरि........
आज एक विजनरी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है।
राष्ट्र विरोधी तत्वों के मसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
@dpradhanbjp
@BJP4Rajasthan के प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका कुशल नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान कर रहा है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री गोविंद देव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की मंगलकामना है।
@madanrrathore
21वीं सदी के भारत में भाजपा के पास अपने लक्ष्य और अपने संकल्प हैं। हम वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ ही देश को भविष्य के लिए भी तैयार कर रहे हैं।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
एक बयान था...
दूसरी ओर 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद और विश्वास।
और जनता-जनार्दन का यही विश्वास आज बीते 12 वर्षों की एक ऐतिहासिक और गौरवशाली विकास यात्रा बन गया है!
#12YearsOfSeva
आज पावन धाम श्री गोवर्धन जी की सप्तकोसीय परिक्रमा और गिरिराज महाराज के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ठाकुर जी से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राजस्थान की निरंतर प्रगति व विकास की मंगल कामना की। गिरिराज जी की कृपा हमारे प्रदेश पर सदैव बनी रहे।
जय श्री कृष्ण!
12 वर्षों में भारत ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं; यह कालखंड केवल सरकार के कार्यकाल का नहीं, बल्कि जनविश्वास, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यसंस्कृति का प्रतीक रहा है।
गरीब कल्याण से लेकर बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार तक, किसानों के सशक्तिकरण से लेकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा तक, युवाओं के लिए नए अवसरों से लेकर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तक, प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है; आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ये 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं हैं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण की सतत यात्रा हैं। करोड़ों देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने इस यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।
#12YearsOfSeva
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इस विकास यात्रा के विभिन्न आयामों का अवलोकन किया।
सेवा, सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित यह कालखंड, सामूहिक सोच, सामूहिक संकल्प और 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
आज पावन धाम अनगढ़ बावजी में चित्तौड़गढ़ के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भादसोड़ा मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद तथा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मोदी सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही, प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन किया, जो आज विकसित होकर सघन वन का स्वरूप धारण कर चुके हैं। ये वृक्ष पक्षियों का आश्रय, लोगों को शीतल छाया तथा पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दे रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतनलाल गाडरी सहित मंडल पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है। इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज ही के दिन 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनविश्वास, सेवा और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा को नई निरंतरता प्रदान की थी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई।
राष्ट्रसेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित इस 12 वर्षीय परिवर्तनकारी नेतृत्व ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए भारत को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नई ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित किया है।
यह कालखंड पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन के माध्यम से जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का एक प्रेरक अध्याय है।
'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि हेतु आपका दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व राष्ट्र को नए युग की ओर अग्रसर कर रहा है।
'राष्ट्र प्रथम' की भावना को समर्पित इस ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यरत श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “बारह साल विश्वास के,विकास के और जन कल्याण के” पूर्ण होने के शुभ अवसर पर होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों हेतु बैठक।
@BJP4Telangana