विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें और नियमित रूप से बेहतर लिखने का अभ्यास करें।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
इतने ज्वार-भाटे के मध्य इस स्टेडियम की रूपरेखा देख कर आनंद होता है! दर्शकदीर्घा की चंद्राकार छत, त्रिशूलाकार फ्लडलाइट और डमरूरूपी पैवेलियन!
हर हर महादेव! जय काशी!
लखनऊ-
CM योगी जापानी और भारतीय छात्रों से संवाद कर रहें हैं ,भारत जापान मैत्री आदि विषयों पर संवाद जारी !!
जापानी प्रतिनिधिमंडल आज सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहा है, कार्यक्रम के अंतिम चरण में जापानी डेलीगेशन CM योगी , मंत्रियों , अधिकारियों के साथ बैठक करेगा , सायंकाल CM आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शामिल होगा डेलीगेशन !!
A memorable Independence Day at the Red Fort! This day reminds us of the courage and sacrifice of those who gave us freedom. At the same time, it is a day to renew our commitment to building a Viksit Bharat.
May the Tricolour always inspire us to rise above every challenge, strengthen the bonds of unity and dedicate ourselves to the nation.
रक्षा उत्पादन 4 गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स 7 गुना, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 33 गुना और डिजिटल ट्रांज़ैक्शन 100 गुना।
एक नया भारत तेज़ी से, मज़बूती से और ज़्यादा आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोकाभिरामं रणरङ्गधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर लोक-कल्याण हेतु प्रार्थना की।
कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की विदेश नीति पर जो टिप्पणी की है, वो अत्यन्त निम्नस्तरीय और निन्दाजनक तो है ही, साथ ही मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ा देने वाली भी है।
अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में, मैंने किसी भी नेता प्रतिपक्ष को, चाहे वो सुषमा जी या अरूण जेटलीजी रहे हो, अथवा अटल जी और आडवाणी जी रहे हो, या फिर अटलजी की सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह हों या सोनिया गांधी जी रही हो, ऐसा अशोभनीय आचरण कल्पना से परे था।
ऐसा आचरण भारत में स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए, एक गंभीर खतरे का संकेत है। राहुल गांधी जी के मन में, प्रधानमंत्री जी के प्रति चाहे जितनी भी कुण्ठा भरी हो, ऐसी अभद्र टिप्पणी सर्वथा अस्वीकार्य है। विशेषकर तब जबकि मोदीजी के रूप में एक ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त किया, ऐसे नेता के प्रति ऐसी अभद्र टिप्पणी, हर भारतीय के मन को, अन्दर से कष्ट देने वाली है।
मैं कांग्रेस पार्टी से यह भी कहना चाहूंगा, कि ऐसी भाषा और आचरण के बाद, क्या वे लोग अब, लाल, बाल, पाल से लेकर गांधीजी नेहरूजी, सरदार पटेल, सुभाष बाबू, राजेन्द्र बाबू से लेकर शास्त्री जी, नरसिम्हा राव जी से लेकर प्रणव मुखर्जी जी तक जैसे विराट व्यक्तित्वों की विरासत का दावा कर सकते हैं?
मैं कह सकता हूं कि, आज इस आचरण से राहुल गांधी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदीजी का अपमान किया है बल्कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का अपमान किया है, लोकतंत्र और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। मैं तो यह कल्पना भी नही कर सकता कि जिसके नाम के आगे गांधी शब्द लगा हो, वह ऐसा शर्मनाक बयान दे सकता है!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधन 'विकसित भारत' के संकल्प का सशक्त उद्घोष है।
प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन में 'राष्ट्र प्रथम' का मंत्र, वर्ष 2047 तक विकसित भारत का अटूट संकल्प और शक्ति की सप्त धारा के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, हरित एवं ब्लू इकोनॉमी व भारत की सॉफ्ट पावर को नई ऊर्जा देने का आह्वान है। साथ ही, युवाशक्ति और मातृशक्ति के सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण एवं प्रत्येक भारतीय के लिए कर्तव्य, विश्वास व प्रेरणा का संदेश भी है।
आइए, अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए 'स्वयं से ऊपर राष्ट्रहित' के भाव के साथ विकसित, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
जय हिंद!
तेलंगाना से भाजपा के संसद है Konda Vishveshwar Reddy, वर्तमान में लोकसभा में whip भी है-
बेहतरीन शानदार लॉजिकल तरीके से पेट्रोल और एथनॉल के मुद्दे का Environmental पक्ष समझा दिया है।
क्या भाजपा के बड़े पदाधिकारी , मिनिस्टर , MP भी ये तरीका अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचने में कर सकते है??
करना चाहिए- राजनीति के आयाम बदल रहे है, टेक्नोलॉजी का प्रयोग सब पर भारी है।
A great interaction with Pawan Chandana and Naga Bharath Daka of Skyroot Aerospace.
The success of Vikram-1 naturally featured prominently in our discussion, in addition to many other interesting subjects. Happy to hear about their journey so far and their insights on what lies ahead. Their energy, ambition and positivity reflect the vibrant spirit of our private space ecosystem.
Best wishes to the entire Skyroot team.
@SkyrootA@PawanKChandana@bharathdaka
शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका सतत प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी जड़ों पर गर्व करे और 'विकसित भारत' के संकल्प का सक्रिय भागीदार बने।
उनके नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास हुए। उनके प्रयासों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में नए विमर्शों, नई संभावनाओं और नए आत्मविश्वास का संचार किया।
सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, किंतु राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य समय के साथ और अधिक प्रेरणादायी बन जाता है।
मा. धर्मेंद्र प्रधान जी, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व व अथक प्रयासों के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आपकी ऊर्जा, अनुभव और कर्मनिष्ठा आगे भी 'विकसित भारत' की विकास यात्रा को नई दिशा व नई गति प्रदान करती रहेगी। सार्वजनिक जीवन की आगामी यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाएं।