पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम में शीश नवाया।
तपस्या, आस्था और आध्यात्म के इस पावन स्थल पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
भगवान बेणेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव। 🙏
पेपर लीक के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत जयपुर में आयोजित “Run For Against Paper Leak” 🏃 मैराथन में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज़ उठाई।
मैराथन में नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC जी, पूर्व विधायक श्री @IndrajGurjarinc जी, विधायक श्री @ManishYadavIn जी, श्रीमती @drshikhameel जी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @sarika171174 जी,OBC विभाग राजस्थान के चेयरमैन हरसहाय यादव जी, सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी @PbhardwajINC जी, पूर्व अध्यक्ष NSUI राजस्थान @SumitBhagasara जी,@ImranQureshiinc जी, @RahulBhakar16 जी, @DeshrajMeenaIN जी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
#ChhatronKiGoonj #Marathon
@INCIndia@RahulGandhi@kharge@priyankagandhi@kcvenugopalmp
पेपर लीक, भर्ती घोटालों और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ LoP श्री @RahulGandhi जी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत आयोजित “छात्र विरोध मार्च” में शामिल होकर शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को अपनी आवाज़ दें।
🗓️ 14 जुलाई 2026,मंगलवार
🕡 सायं 6:30 बजे
📍 होटल ग्रांड सफारी, गुर्जर की थड़ी से गोपालपुरा पुलिया, जयपुर
आइए, एकजुट होकर छात्रों के भविष्य की रक्षा का संकल्प लें।
#ChhatronKiGoonj
आज सुबह माँ त्रिपुरा सुंदरी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
माँ के श्रीचरणों में नमन करता हूँ। साथ ही, देश एवं प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ।
जय माँ त्रिपुरा सुंदरी।
📍बांसवाड़ा
हर छात्र के पास एक सपना है, लेकिन आज वही सपना पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही और बढ़ती बेरोज़गारी के कारण लगातार टूट रहा है।
इन्हीं मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के लिए #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत आज NSUI जोधपुर के साथियों ने छात्रों और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
पेपर लीक, भर्ती घोटालों और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ LoP श्री @RahulGandhi जी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत आयोजित “छात्र विरोध मार्च” में शामिल होकर शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को अपनी आवाज़ दें।
🗓️ 14 जुलाई 2026,मंगलवार
🕡 सायं 6:30 बजे
📍 होटल ग्रांड सफारी, गुर्जर की थड़ी से गोपालपुरा पुलिया, जयपुर
आइए, एकजुट होकर छात्रों के भविष्य की रक्षा का संकल्प लें।
#ChhatronKiGoonj
पेपर लीक के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत NSUI राजस्थान द्वारा आयोजित
“Run Against Paper Leak🏃” 5 KM मैराथन
📅 दिनांक: 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
🕕 समय: प्रातः 6:00 बजे
📍 स्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय, मुख्य द्वार,
#ChhatronKiGoonj@VinodJakharIN
सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी देश के छात्रों को आश्वस्त करता है कि संगठन के चुनाव पारदर्शी और सामाजिक न्याय के विचार को ध्यान में रखकर होंगे।
⦿ अलग-अलग राज्यों की डेमोग्राफी को देखते हुए रिजर्वेशन को घोषित किया जाएगा
⦿ महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा और सामाजिक न्याय को देखते हुए इसकी घोषणा राज्य के हिसाब से की जाएगी
⦿ केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को चुनाव का कैलेंडर, मेंबरशिप की शर्तें और स्क्रूटनी की प्रक्रिया बताने का अधिकार होगा
⦿ इस मामले में हर तरह की शिकायत पर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का दिया निर्णय अंतिम होगा
: निशांत मंडल जी
📍 दिल्ली
Chhatron Ki Goonj is not just a campaign - it's the voice of millions of students who have been let down by the Modi government's education system.
Together, we will stand for students, defend their rights, and fight for their future.
#ChhatronKiGoonj
देश के छात्रों और युवाओं की आवाज़ को एक मंच देने के उद्देश्य से #ChhatronKiGoonj लगातार देशभर में एक जनआंदोलन का रूप ले रही है।
आज NSUI छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के बीच पहुँचकर पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दों पर संवाद किया और उनकी आवाज़ को बुलंद किया।
यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और अधिकारों की लड़ाई है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।
छात्रों की गूंज ✊
ये सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि उन करोड़ों छात्रों की आवाज है, जिन्हें मोदी सरकार के एजुकेशन सिस्टम से सिर्फ धोखा मिला है।
NEET पेपर लीक हो या CBSE की गड़बड़ी- ये सब इसी करप्ट एजुकेशन सिस्टम की देन हैं।
लेकिन अब हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम साथ मिलकर इसे बदलेंगे
और छात्रों को ऐसा सुरक्षित भविष्य देंगे.. जहां उनके सपने पूरे हो सकें।
#ChhatronKiGoonj
हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो UPA की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।
फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39,000 करोड़ रूपये से 90,000 करोड़ रूपये से ज्यादा तक पहुंचा दिया।
खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी जी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया??!
और नौबत क्यों आई कि प्रधानमंत्री जी को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी?
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और खुलासा हुआ है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक- महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में संगठित रूप से चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया गया।
👉जब महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 गुना तक बढ़ गई तो चढ़ावे की गिनती के लिए ट्रस्ट की सिफारिश पर एक्स्ट्रा स्टाफ जोड़ा गया
👉इस एक्स्ट्रा स्टाफ में कौन से लोग शामिल होंगे, ये ट्रस्ट ने ही तय किया था
👉एजेंसी का कहना है कि एक्स्ट्रा स्टाफ में शामिल लोगों ने कभी बैंकिंग, कैश काउंटिंग का काम नहीं किया था। ये पहले हाउसकीपिंग का काम करते थे
एजेंसी के मुताबिक- वे अपनी मर्जी से लोगों को नहीं चुन सकते थे। उन्हें आदेश था कि बेसिक वेरिफिकेशन कर लोगों को चढ़ावा गिनने के काम पर लगा दिया जाए।
साफ है: BJP-RSS ने पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट को अंजाम दिया और ऐसा कर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
सवाल है:
• नरेंद्र मोदी इस चढ़ावा चोरी पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?
• 'डकैती' के बाद भी ट्रस्ट को भंग क्यों नहीं किया जा रहा है?
• चंपत राय समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
• क्या मोदी सरकार इस लूट के गुनहगारों को बचाने में लगी है?
पेपर लीक से टूटते सपने, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ अब छात्र चुप नहीं रहेंगे।
LoP श्री राहुल गांधी जी के ऐतिहासिक संवाद अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत NSUI जोधपुर के कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुना और बदलाव की आवाज़ को मज़बूत किया।
यह सिर्फ अभियान नहीं, छात्रों के अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।
#ChhatronkiGoonj
ये दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे है। नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन किया था।
लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए।
ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है।
ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है।
कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।