स्वामी विवेकानंद जयंती पर पर 19 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन। विजेताओं को किया गया सम्मानित।
विश्व पर्यटन दिवस 2025 पर जिला खेल पदाधिकारसह पर्यटन नोडल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, DLTS मनीष जोंको के मार्गदर्शन में करीम सिटी कॉलेज, साकची में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्रों ने उत्साह से भाग लेकर कला के माध्यम से संस्कृति, पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर निदेशालय रांची व जिला प्रशासन (पर्यटन कार्यालय) के संयुक्त तत्वावधान में दलमा वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी में ट्रेकिंग व साफ-सफाई अभियान आयोजित। NSS यूनिट, करीम सिटी कॉलेज के 40 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
#Dalma#WorldTourismDay
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भागीरथ प्रसाद, अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर तथा श्री पंचानन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
#KhelegaCountryKhelegaCountry
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता (भारा दौड़, मटका दौड़, गेड़ी दौड़ एवं गुलेल) तथा हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
#NSD2025
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बिद्युत बरण महतो, माननीय सांसद, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र तथा श्री नागेंद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
Har Gali. Har Maidan Khele Saara Hindustaan
Khele Bhi, Khile Bhi
22 जून 2025 | पोटका के चांपी स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
"नशा छोड़ो, खेल चुनो" का संदेश देते हुए 3 टीमों ने भाग लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। ⚽🏆
20 जून 2025 | पूर्वी सिंहभूम के डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र में नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के ज़रिए नशा छोड़ो, खेल चुनो का संदेश दिया। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
पूर्वी सिंहभूम डे-बोर्डिंग हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान हेतु निबंधन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पोस्टर,स्लोगन व जागरूकता भाषणों के ज़रिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया
पूर्वी सिंहभूम में पर्यटन निदेशालय, झारखंड सरकार के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। हैंडबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने पेंटिंग बनाई, वॉलीबॉल केंद्र में कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
#NashaMuktBharat#JharkhandSports
Skydiving festival for the first time in Jamshedpur Jharkhand from 16th February 223rd February 2025.
Jharkhand tourism in collaboration with sky high India brings you the lifetime experience of skydiving
Just Rs. 28000 + GST
Book your slots now limited seats only.