@SrBachchan तुम्हें देखा तुम अच्छे लगे
यह तुम्हारा"आकर्षण" है
अब तुम्हारे सिवाय कोई और अच्छा नहीं लगता
यह मेरा "प्रेम " है
# जिनकी नज़रों में मोहन बसे हैं
बहुत अंधेरा भरा रहा ता उम्र वजूद में
इक सितारा चमकने की कोशिश में मर गया
कुछ ऐसे ही लफ्ज़ मेरे संग
चिपकते चले गए
और मैं अपने जुनून में हद से
गुजर गया
~PRKG
सीमा पर जिस मां का बच्चा सीना तान खड़ा है
जर्रे जर्रे की रक्षा करने वीर जवान खड़ा है
उस मां का आंचल फिर से अमृतधारा से भीगा है
समझ रही है उसके पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है
PRKG
दिल जलील हुआ रुसवा हुआ हो दर बदर गया
इस दिल की लगी में दिल्लगी सी कोई कर गया
एक साया ही साथ था दिन भर के सफ़र में
अंधेरी रात क्या आई पट्ठा वो भी मुकर गया
~PRKG
तेरी लोरी में सरगम समाई हुई..
हर व्यवस्था है तेरी बनाई हुई..
तेरी थपकी में आशीष लाखो मिले,,,,
जिन्दगी भी है तेरी थमाई हुई. .....
PRKG
Happy Mother's Day (11-05-25)
अमृत देख निकलता देव दानव दौनों ललचाए
पीकर नीला विष लेकिन शिव नीलकंठ कहलाए
जब जीवन है एक उत्सव तो नाचिये गाइए
सुर दुर्लभ अनुदान मिला है खुशियाँ मनाइए
Prkg Maharara