महराजगंज की सेवा,
समाधान और विकास हेतु
समर्पित मेरा प्रयास!
महराजगंज स्थित आवासीय कार्यालय में संसदीय क्षेत्र के माननीय परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
आप सभी से मिले स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार। आपका विश्वास ही मुझे जनसेवा के लिए सतत कार्य करने की प्रेरणा देता है।
#PankajChaudhary #जनसुनवाई #अपना_महराजगंज #Maharajganj #महराजगंज #JanSunwai
कोटि-कोटि आभार साथियों! 🙏
आज अपनी कर्मभूमि महराजगंज आगमन पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के सबया, कटहरी, जहदा, निचलौल, भागाटार, बरोहियां ढाला एवं सिंदूरिया में अपने प्रिय परिवार जनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ।
आपका यह प्रेम, विश्वास और साथ आपके सेवक की ऊर्जा है।
आपकी सेवा में मेरा तन, मन और जीवन सदैव समर्पित रहेगा।
#PankajChaudhary #mahrajganj #महराजगंज #अपना_महराजगंज #Loksabha2024
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में "मां के सम्मान में एक पेड़" अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाया। यह पेड़ जीवन और पोषण का पर्याय है और मेरी माँ के अटूट समर्पण एवं स्नेह का सुंदर प्रतीक बनेगा।
मैं समस्त देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे भी अपनी माँ के निस्वार्थ प्रेम और त्याग के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
#Plant4Mother #एक_पेड़_माँ_के_नाम #NarenderModi #ForestConservation #SaveTree
पूर्वांचल के राजनीति के महानायक,हम सब के अभिभावक,महाराजगंज के विकास पुरुष,भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय @mppchaudhary जी को @BJP4India ने 9वीं बार अपना आशीर्वाद देते हुए लोकसभा सांसद प्रत्याशी घोषित किया।
@narendramodi@JPNadda@AmitShahOffice@BJP4UP
माँ भारती के महान सपूत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, राष्ट्रवाद के पर्याय,ओजस्वी वक्ता एवं प्रसिद्ध समाज सुधारक श्रद्धेय विनायक दामोदर वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।।
#VinayakDamodarSavarkar
आज महराजगंज में स्थित राज विलास होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हम सबके अभिभावक माननीय श्री @mppchaudhary जी का हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।।
महराजगंज स्थित आवास पर माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी का सपरिवार भव्य स्वागत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान माननीय वित्त मंत्री जी के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में सपरिवार आपके साथ भोजन करना अत्यंत ही सुखद रहा। सरलता, सहजता और अपनत्व से भरा आपका व्यक्तित्व अपने आप में नारी शक्ति के सामर्थ्य की गाथा कह रहा है।
#NirmalaSitharaman #PankajChaudhary #MinistryofFinance #Maharajganj #महराजगंज #अपना_महराजगंज #UttarPradesh
माँ सरस्वती की सतत् साधिका, स्वर कोकिला, भारतरत्न लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
लता दीदी के मधुर स्वरों वाले गीत कई सदियों तक विश्व में भारत का मान बढ़ाती रहेगी!
#LataMangeshkar
पाकिस्तान के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक एवं जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण व अभिन्न अंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
#अजीत_कुमार_डोभाल
त्याग, बालिदान, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।।
राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के वीर महाराणा प्रताप की गाथा हमेशा अमर रहेगी।
#MaharanaPratap
आप सभी को स्नान, दान एवं धर्म परायणता के पावन पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं,
यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।।
#MakarSankranti
'उठो, जागो और तब तक मत रुको,
जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ।'
सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का परिचय संपूर्ण विश्व से करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समस्त युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#VivekanandaJayanti
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं।
मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा।
प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है।
इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं।
मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।
इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है…
https://t.co/HfRQMiMasw