श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान दिवस 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन!
साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🙏
काकोरी कांड के सूत्रधार, माँ भारती पर अपना सर्वश्व न्योछावर करने वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनके बलिदान तथा साहस की गाथायें हम सभी को हमेशा देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत करती हैं ।
#KakoriAction
आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के प्रतीक, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न- लौह पुरुष 'सरदार वल्लभ भाई पटेल' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#SardarVallabhbhaiPatel
देश के संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले एक दार्शनिक, समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि !
बाबा साहेब का कमजोर और शोषित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित जीवन हमें सदैव सामाजिक न्याय के लिए प्रेरित करता है।
प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता एवं कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) श्री dharampal singh जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
भारत की सीमाओं के सजग प्रहरी, 'सीमा सुरक्षा बल' के समस्त वीर जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिजनों को सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपका त्याग और बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है।
जय हिंद!
दलित उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित रहे महान समाज सेवक, महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक, लेखक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिराव फुले जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
उनके विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए सदैव एक प्रेरणास्रोत रहेंगे।
#महात्मा_ज्योतिराव_फुले
26/11 के मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीद जवानों, पुलिस कर्मियों और निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि..
Narendra Modi MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Durgesh Rai Bhupendra Singh Bharatiya Janata Party (BJP) @highlight
आप सभी को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
आइए, हम सभी मिलकर संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक सशक्त समाज का निर्माण करें।
#राष्ट्रीय_संविधान_दिवस
सिख सम्प्रदाय के संस्थापक व प्रथम गुरु महान समाज सुधारक "गुरु नानक देव जी" की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
आप सभी को 555वें "प्रकाश पर्व" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#PrakashParv2024#GuruNanakDev
आप सभी श्रद्धालुओं को काशी की अद्भुत एवं अलौकिक देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस पावन अवसर पर देव नदी माँ गंगा के घाट फिर से लाखों दीयों से जगमगाएंगे।
आस्था, विश्वास, दिव्यता से परिपूर्ण महादेव की नगरी के इस महोत्सव में सभी का स्वागत है।
#देव_दीपावली#काशी
आप सभी को गंगा स्नान व दान-पुण्य के लौकिक एवं आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ गंगा की पावन अनुकंपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
#KartikPurnima2024
राष्ट्र निर्माण के भविष्य, हमारे प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हर बच्चे के भीतर अनोखी प्रतिभा और सपनों की एक पूरी दुनिया बसती है। ज़रूरत है सिर्फ उन्हें अपने सपनों को उड़ान देने के लिए पंख और हौसले की।
#बाल_दिवस#ChildrensDay
राष्ट्र निर्माण के भविष्य, हमारे प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हर बच्चे के भीतर अनोखी प्रतिभा और सपनों की एक पूरी दुनिया बसती है। ज़रूरत है सिर्फ उन्हें अपने सपनों को उड़ान देने के लिए पंख और हौसले की।
#बाल_दिवस#ChildrensDay
उदितष्ठोतिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते,
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्।
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव ॥
आप सभी को देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह एवं खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं..।