#InPhotos | Delhi Chief Minister Rekha Gupta with Union Minister Manohar Lal Khattar and Delhi cabinet minister Ashish Sood at the inauguration of Atal Canteen at Apna Bazar, Nehru Nagar, Lajpat Nagar, New Delhi.
Swipe 👈🏻 to see pics
More news & updates 🔗 https://t.co/NJiukabdmL
अटल कैंटीन में सिर्फ ₹5 में पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन की व्यवस्था करके हम अपने मेहनतकश श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन, मानवीय संवेदना और गरीब कल्याण की सोच से प्रेरित यह पहल उस विश्वास को आगे बढ़ाती है कि सरकार की नीतियां सीधे आखिरी व्यक्ति के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाएं।
#AtalCanteen
भलस्वा में EWS फ्लैट्स का निरीक्षण किया। ये फ्लैट्स भले ही सालों पहले तैयार हो गए थे, लेकिन पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण खाली ही रह गए और अब जर्जर स्थिति में हैं।
हमारी सरकार झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
इस कड़ी में आज इन EWS फ्लैट्स का निरीक्षण कर यहां की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को इस कैंपस में पार्किंग, मार्केट और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी तथा बच्चों व बुजुर्गों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, विधायक श्री दीपक चौधरी जी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
@ashishsood_bjp@deepak4bjpbadli
हमारी सरकार हर झुग्गीवासी को पक्का मकान देने के लिए कृतसंकल्पित है।
भलस्वा के EWS फ्लैट्स में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, दुकानें, सुरक्षित पार्किंग, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खेल के मैदान तथा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए पार्क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
भलस्वा के EWS फ्लैट्स को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, प्राथमिक विद्यालय, पार्क, दुकानें और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करेगी।
हर झुग्गीवासी को सम्मानजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं।
विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत पगोड़ा कैंप्स में गर्म बिस्तर, भोजन और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
क्षेत्र में मिले लोगों को भी इन सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। दिल्ली सरकार नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
@gupta_rekha@blsanthosh
तेज़ी से बढ़ती सर्दी के बीच दिल्ली के प्रत्येक जरूरतमंद तक सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज नाइट शेल्टर Code No. 23 और शेल्टर होम Code No. 215 में व्यवस्थाओं की संयुक्त समीक्षा की गई। विंटर एक्शन प्लान के तहत नाइट शेल्टर और पगोड़ा कैंप्स में बिस्तरों, गर्म कंबलों, भोजन, साफ़–सफ़ाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी व्यक्ति को ठंड से बचाव में किसी प्रकार की कमी न रहे।
शेल्टर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी ज़रूरतों और सुझावों को सुना गया तथा मौके पर ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
@gupta_rekha@blsanthosh
आज DUSIB अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में विंटर एक्शन प्लान के तहत नाइट शेल्टर्स और कैंप्स की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया गया। दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी नागरिक खुले में रात बिताने को मजबूर न हो, हर ज़रूरतमंद तक भोजन, गरम कंबल और सुरक्षित आश्रय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
@mlkhattar@blsanthosh
आज अटल कैंटीन, इंदिरा कैंप बेगमपुर में चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से आकलन किया गया।
जनसुविधा से जुड़े हर कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और मानक के अनुरूप पूरा कराना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता और सुलभ भोजन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@gupta_rekha@BJP4Delhi
आज तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास किया।
हमने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में अटल कैंटीन खोलने का जो वादा किया था, आज वह संकल्प सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है।
इन कैंटीनों में जरूरतमंदों को मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हर अटल कैंटीन में साफ-सुथरा सर्विंग एरिया, डिजिटल टोकन सिस्टम, रियल-टाइम CCTV मॉनिटरिंग और शुद्ध पेयजल की सुविधा होगी ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से भोजन कर सके।
इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी जी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी, विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
@ManojTiwariMP@ashishsood_bjp@SPrakashBjpDel
दिनांक 09-06-2025 को CEO, DUSIB श्री रूपेश कुमार ठाकुर, IAS ने एकता विहार, अंबेडकर बस्ती, के.डी. कैम्प, शास्त्री मार्केट, भँवर सिंह कैंप व नेपाली कैम्प का का दौरा किया। मौके पर उन्होंने शौचालयों के मरम्मत व नए निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया।
DUSIB जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में, DUSIB द्वारा सावदा घेवरा फेस-3 में 2416 फ्लैटों की मरम्मत और साफ सफाई का कार्य तेजी से जारी है। दिनांक 09-06-2025 को DUSIB के CEO श्री रुपेश कुमार ठाकुर, IAS ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
#dusib#ceodusib
दिनांक 06-06-2025 को DUSIB के CEO श्री रूपेश कुमार ठाकुर (IAS) ने मटियामहल AC 21 के वार्ड 7 व 8 के स्लम क्षेत्रों का निरीक्षण कर शौचालय, स्नानघर व सामुदायिक भवनों की स्थिति देखी और साफ-सफाई, जल निकासी व अन्य सुविधाओं के तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
#DUSIB#CleanDelhi
दिनांक 08 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा हैदरपुर स्थित जे.जे. क्लस्टर, नेहरू कैंप में 24-सीटर जन सुविधा कॉम्प्लेक्स (JSC) के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर DUSIB के CEO श्री रूपेश कुमार ठाकुर (IAS)भी उपस्थित रहे।
#DUSIB#JSC