हिंदी दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी मात्र हमारी अभिव्यक्ति का ही माध्यम नहीं अपितु हमारी संस्कृति और पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। हिंदी भाषा में अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने ओजपूर्ण कविताएं लिखी हैं जिन्होंने असंख्य लोगों को प्रेरणा दी है, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी अनेक हिंदी पत्र- पत्रिकाओं ने देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई थी। रचनाकारों से मेरा आह्वान है कि इस समृद्ध भाषा में अधिक से अधिक रचनाओं का सृजन किया जाए ताकि भाषा का और अधिक प्रचार- प्रसार किया जा सके।
They are vilified , and they are in jail because their words carry the power of a dream and the hope for a better future. An inclusive and equal India. #UmarKhalidAndHisWorld
Read what they don’t want us to know..
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'स्टार्टअप इंडिया' के विराट संकल्प के आलोक में 14-15 सितंबर 2025 को लखनऊ CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव का साक्षी बनेगा।
यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नवोन्मेष और नवोत्थान का समागम है, जहां किसान भाई विज्ञान से जुड़ेंगे, युवा उद्यमी सपनों को स्टार्टअप की उड़ान देंगे और कृषि वैज्ञानिक शोध को सामाजिक समृद्धि का आधार बनाएंगे।
'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प के साथ प्रदेश को बायोटेक, उद्यमिता और इनोवेशन का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में @UPGovt निरंतर अग्रसर है।
यह कॉन्क्लेव नई सोच को नया संसार देगा, नई ऊर्जा को नया विस्तार देगा और नई पीढ़ी को आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास की अमिट पहचान देगा।
आयोजन के प्रति मेरी शुभकामनाएं!
Nitesh Rane says, "Aaditya Thackeray will watch India-Pakistan match secretly, wearing a burqa..."
This guy is a minister in Maharashtra.
Perfect specimen to symbolise the deterioration of the state.
सर्दियों में प्रदूषण पर लगेगी लगाम! दिल्ली सरकार मजदूरों को बांटेगी 3 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक हीटर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर काबू पाने और गरीब व श्रमिक वर्ग को ठंड से राहत दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया कि राजधानी के इतिहास में पहली बार 3 हजार से अधिक आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन), फॉरेस्ट गार्ड और असंगठित श्रमिकों को सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक हीटर दिए जाएंगे. इस पहल का मकसद खुले में अलाव जलाने की आदत पर रोक लगाना है, जो प्रदूषण बढ़ाने का बड़ा कारण मानी जाती है.
दरअसल, सरकार ने इस योजना के लिए करीब ₹4.2 करोड़ की राशि निर्धारित की है, जो डीएसआईआईडीसी (दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के सीएसआर फंड से खर्च होगी. क्रियान्वयन की जिम्मेदारी डिविजनल कमिश्नर ऑफिस को सौंपी गई है, जबकि पर्यावरण विभाग इसकी मॉनिटरिंग करेगा. मंत्री सिरसा ने कहा, दिल्ली सरकार केवल आदेश जारी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हम जनता को सीधा समाधान दे रहे हैं. अब किसी चौकीदार या मजदूर को ठंड में आग जलाने की मजबूरी नहीं होगी.
पूरी ख़बर: https://t.co/Yeka84FhMH
#DelhiAirPollution #DelhiNews #AQI #CMRekhaGupta #AajTakSocial #ATCard | @SushantMehraAT
प्रधान मंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आख़िर क्या ज़रूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है?
क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आख़िर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे?
#Jaipur: जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत
प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए फील्ड में सक्रिय हुआ जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने....
#RajasthanWithFirstIndia#JaipurNews@DineshKasana15
असम में जब भी कांग्रेस की सरकार रही, उसने घुसपैठियों को जमीनें देने के साथ ही अवैध कब्जों को भी संरक्षण दिया। अब बीजेपी सरकार यहां के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती का मुकाबला कर रही है।
#WATCH | Noida, UP | On India-Pakistan Asia Cup match tomorrow, Former Indian Cricketer Madan Lal says, "... Whenever there is a match between India and Pakistan, politics starts. When the government has given permission, then what is the problem? Secondly, we are the host. The host cannot tell Pakistan not to come. Like our BCCI had taken the decision that we will not go to Pakistan, Pakistan should think whether they want to play or not. We are the hosts, so it is the duty of the host to invite. What happened in Pahalgam makes us sad too... You should give a befitting reply to what they did, like we have given... But let me tell you one thing: Pakistan is not going to change. Pakistan will remain the same... The match cannot be avoided. So many people are involved in it... whose livelihood depends on it..."
हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। मैं राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना करता हूं। बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं।