🚨 पुणे के विश्रांतवाड़ी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कथित रूप से एक्सपायरी 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक बेचने का आरोप लगा है। पैंथर सेना ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद FDA में शिकायत दर्ज कर स्टॉक की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है।
#Pune#PuneNews#Vishrantwadi#FDA
🚨 मुंबई के BMC एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय के बाहर दो ठेकेदारों के बीच कथित तौर पर चाकूबाजी हुई। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Mumbai#MumbaiNews#BMC#Matunga#KnifeAttack#CrimeNews#BreakingNews
महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सोशल मीडिया पर "गूँगी गुड़िया" कहे जाने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। टिप्पणी को लेकर अंजलि दमानिया और NCP ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
#SunetraPawar#NCP#AnjaliDamania#PoliticalControversy
हिंजवड़ी में पारखी परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि 1991 में दिवंगत हो चुके दादा के नाम पर 1995 में जमीन की बिक्री दिखाकर कब्जे की कोशिश की गई। मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
#Hinjewadi#LandDispute#PuneNews
🚦 मुंढवा का ट्रैफिक संकट गहराया!
खराब सड़कें, जाम और अधूरे खराडी–मुंढवा कनेक्टर ब्रिज के विरोध में स्थानीय नागरिक एकजुट। लोगों ने बेहतर सड़कें, तेज़ी से परियोजना पूरी करने और कड़ी ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की।
#Pune#Mundhwa#TrafficJam#PMC#PuneTraffic
🚔 मुंढवा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 2025-26 में गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। तकनीकी जांच और विभिन्न राज्यों की पुलिस के समन्वय से यह सफलता हासिल हुई।
#PunePolice#MundhwaPolice#CEIRPortal#PuneNews#AajKaAnand
🚨 दिल्ली के एक होटल में ठहरे यात्री ने कमरे में फफूंदी, जंगली मशरूम और कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया है। यात्री का दावा है कि शिकायत के बावजूद मेक माय ट्रिप ने रिफंड देने से इनकार कर दिया। मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन तक पहुंचा।
#Delhi#HotelStarPalace#ConsumerComplaint
ओडिशा के समुद्र तटों पर प्रकृति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। लाखों ओलिव रिडले कछुए सामूहिक रूप से अंडे देने के लिए ऋषिकुल्या और गहिरमाथा तटों पर पहुंच रहे हैं। इन दुर्लभ कछुओं की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त भी जारी है।
#OliveRidley#Odisha#SeaTurtles#MarineLife