#सीतापुर 📍
आज मछरेहटा चुंगी, लखनऊ रोड, खैराबाद में प्रिय छोटे भाई #अर्जुन के नवीन प्रतिष्ठान ‘न्यू गोपी मोबाइल शॉप’ का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं उज्ज्वल व्यावसायिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 💐
इस अवसर पर आदरणीय चाचा #श्री_राजकुमार_दीक्षित_जी सहित अन्य साथीगण भी उपस्थित रहे।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि यह नवीन प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति एवं सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। 🙏🏻
#खैराबाद #शुभारंभ #NewGopiMobileShop #teamsagargupta
#लखनऊ 📍
आदरणीय #भाजपा जिलाध्यक्ष चाचा श्री @BJPRajeshshukla जी की पूजनीय माताजी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर लखनऊ स्थित ग्लोब हेल्थकेयर हॉस्पिटल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
प्रभु से प्रार्थना है कि दादी जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हों। 🙏🏻
#सीतापुर 📍
खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 🏆
कल सीतापुर में आयोजित दो खेल प्रतियोगिताओं में अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर जिले के होनहार खिलाड़ियों से भेंट की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
🏋️ बेंच प्रेस चैंपियनशिप — जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित, स्थान: हेवन फिटनेस जिम, सीतापुर।
🏏 स्व. आशु अवस्थी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह — स्थान: पुरानी बाजार ग्राउंड, ग्राम सरैंया सानी।
दोनों प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
खेलते रहिए, आगे बढ़ते रहिए और अपने जिले का नाम रोशन करते रहिए! 🇮🇳
#Sports #YouthPower #खेलप्रतिभा #सागरगुप्ता
न दिन देखा, न रात… बस एक ही संकल्प था, मेरे सीतापुर का कोई भी परिवार संकट की इस घड़ी में खुद को अकेला महसूस न करे। ❤️🙏🏻
सीतापुर के बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ…
हर कदम, हर परिस्थिति में आपके साथ!
पिछले 15 दिनों से बाढ़ के कारण अनेक परिवारों को अपना घर छोड़कर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रभावित परिवारों को अपना परिवार मानकर उनके रहने, भोजन, नाश्ते, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में निरंतर सेवा करने का सौभाग्य मिला।
आज मन को सबसे बड़ा सुकून इस बात का है कि हमारे राहत शिविर में रह रहे सभी बाढ़ प्रभावित परिवार सकुशल अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। 🙏🏻
इस सेवा कार्य में मेरे सभी छोटे-बड़े भाइयों एवं टीम के साथियों ने दिन-रात कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। मेरे हर साथी ने स्वयं सागर गुप्ता बनकर सेवा की और मेरे संकल्प को अपना संकल्प बनाकर निभाया। मेरी धर्मपत्नी श्रीमती एकता सागर गुप्ता जी का भी इस सेवा कार्य में विशेष योगदान रहा।
साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सका।
इन 15 दिनों की सेवा में यदि कहीं कोई कमी या त्रुटि रह गई हो, तो हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ।
सेवा कोई उपकार नहीं, अपने सीतापुर परिवार के प्रति मेरा कर्तव्य है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी परिवार सदैव सुरक्षित और खुशहाल रहें।
आपका प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आपका बेटा, आपका भाई,
सागर गुप्ता 🙏🏻
#सीतापुर #बाढ़राहत #जनसेवा #सेवाहीसंकल्प #सागर_है_तो_भरोसा_है #सागरगुप्ता #teamsagargupta
@dm_sitapur@CdoSitapur
🌺 शक्ति और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🚩
माँ जगदम्बा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
🙏 जय माता दी! जय माँ भवानी! 🚩
#शारदीय_नवरात्रि#जय_माता_दी#सागरगुप्ता#सीतापुर
#सीतापुर 📍
कल सैगल धर्मशाला में चाचा श्री मोनू सैगल जी एवं समस्त सैगल परिवार द्वारा आयोजित भव्य कथा के समापन अवसर पर उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता परम पूज्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर जी महाराज के श्रीचरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
साथ ही आदरणीय मोनू चाचा जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इतने भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन के लिए उन्हें एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
🙏🏻 जय श्री राधे-कृष्ण। 🙏🏻
#सीतापुर #धार्मिकआयोजन #सनातनधर्म #राधेकृष्ण
#सीतापुर 📍 #भावभीनी_श्रद्धांजलि 🙏🏻
कल ग्राम इमलिया कोठी, पोस्ट #रामकोट में श्री अखिलेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया जी के पूज्य पिता जी आदरणीय स्व० श्री जैनेन्द्र बहादुर सिंह जी के चौथ-पाटा कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏🏻
#लखनऊ
आज नि० वर्तमान सांसद आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।💐🙏🏻
@MPRajeshVerma
#सादर_नमन 🙏🏻💐
सामाजिक न्याय और समता के प्रबल पुरोधा, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
समाज के उत्थान एवं समानता के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#मान्यवर_कांशीराम_जी #पुण्यतिथि #विनम्र_श्रद्धांजलि #सामाजिक_न्याय
#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि 🙏🏻🌹
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
अपने सशक्त अभिनय, बेबाक व्यक्तित्व और यादगार किरदारों से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏🏻
हे महादेव, हृदय से धन्यवाद। 🙏🏻
इस आपदा की घड़ी में आपने मुझे और मेरी अर्धांगिनी को बाढ़ प्रभावित परिवारों की सेवा का अवसर दिया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
लोगों का दर्द करीब से देखकर महसूस हुआ कि किसी जरूरतमंद के काम आने से बड़ा सुख कोई नहीं।
महादेव, बस कृपा बनाए रखना कि सेवा का यह भाव सदैव बना रहे और हम सीतापुर के लोगों के लिए निरंतर कुछ कर सकें। 🙏🏻
हर हर महादेव! 🚩
#SitapurFlood #Seva #Mahadev #Gratitude #HarHarMahadev #TeamSagarGupta
@dm_sitapur@CdoSitapur
🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏
सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
दोनों महान विभूतियों को कोटि-कोटि नमन। 💐🇮🇳
#महात्मा_गांधी #लालबहादुरशास्त्री #गांधी_जयंती #शास्त्री_जयंती #जयजवानजयकिसान
कल मेरी अनुपस्थिति में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती @EktaSagarStp जी ने सेवा की जिम्मेदारी संभालते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य को निरंतर जारी रखा।
संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की सेवा और सहयोग का यह संकल्प लगातार जारी रहेगा। 🙏
#बाढ़राहत#जनसेवा#राहतकार्य #सीतापुर #सागरगुप्ता
@dm_sitapur@CdoSitapur
सुबह से रात तक बाढ़ पीड़ित जनता के बीच रहकर भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहा।
संकट की इस घड़ी में हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहना ही हमारा संकल्प है।
सीतापुर क्षेत्र की बाढ़ पीड़ित जनता की सेवा में सदैव तत्पर।
#सीतापुर#बाढ़पीड़ित#जनसेवा #राहतकार्य #सेवा_ही_संकल्प #Sitapur
@dm_sitapur@CdoSitapur
🎂💐 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎂
उत्तरप्रदेश उद्योगव्यापार संगठन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री, वैश्य समाज की शान एवं हमारे संरक्षक परम आदरणीय #श्री_नरेश_अग्रवाल_जी को #75वें_जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🙏
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं। 🌸🙏
#NareshAgrawal #HappyBirthday #Hardoi #उत्तरप्रदेश #वैश्य_समाज
@NareshAgarwaal
📍 रम्पा टाकीज़ मछली मंडी एवं आलमनगर, #सीतापुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुँचकर उनका हाल जाना और राहत सामग्री के रूप में फल, बिस्किट एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना ही जनसेवा का संकल्प है।
#बाढ़राहत #जनसेवा #राहतकार्य #सागरगुप्ता
@DmSitapur@dm_sitapur@yadavsaumitra@CdoSitapur
मोहल्ला लोनियनपुरवा में बाढ़ से परेशान परिवारों के बीच पहुँचकर सहायता की गईं।
इस मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ा रहना ही सबसे जरूरी है। जिन परिवारों को जरूरत थी, उनके बीच थोड़ा सहयोग पहुँचाने की कोशिश की गई।
भगवान से यही प्रार्थना है कि पानी जल्द उतरे, हालात ठीक हों और सब लोग सकुशल रहें।
आपका
सागर गुप्ता
जनसेवा के लिए समर्पित
#बाढ़राहत #जनसेवा #सागरगुप्ता #लोनियनपुरवा
#राहतकार्य