Official X (Twitter) account of the @EnergyBihar, GOB. Follow us for timely updates on our schemes, success stories & progress concerning our projects.
बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति से कैमूर एवं रोहतास के 177 बसावटों (132 गाँवों) के 21,644 घरों के ग्रिड विद्युतीकरण हेतु RDSS के तहत पुनरीक्षित लागत ₹351.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
Rising Bihar – Investor Summit 2026
Get ready to witness Bihar’s Energy Sector take centre stage!
From reforms and achievements to new investment opportunities, discover the energy story of a rising Bihar.
Date: 1 October | Location: Patna
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम के अंतर्गत दिनारा में बुधवार को सोलर सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना एवं रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करना तथा योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से गांवों की जनसुविधाओं और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
#KayakalpAbhiyan#samratchoudhary#CMSamrat
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रान) ने 15 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास में सौंपा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की समुचित देखभाल के साथ-साथ उन्हें अक्षर एवं अंकों का प्रारंभिक ज्ञान दिया जाता है। साथ ही, निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है, ताकि बच्चों का स्वस्थ शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास सुनिश्चित हो सके।
#AnganKaMilan
#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार स्वाभिमान पुलिस वाहिनी आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस वाहिनी से जुड़कर आदिवासी महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं।
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुरक्षण, मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ परिसर को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही जहां आवश्यकता होगी, वहां नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।
#KayakalpAbhiyan
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं सेविका से संवाद कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण किया।
उद्योग से सशक्त महिलाएं, संबल परिवार
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में उद्योग विभाग की पहल से महिलाएं उद्यम क्षेत्र में संबल बन रही हैं। साथ ही वह खुद आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने में सक्षम हैं।
#WomenEmpowerment
#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार की बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों के साथ ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) की तैनाती की गई है - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री
#AbhayaBrigade
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के संज्ञान में आते ही पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया में आ रही परेशानी से जूझ रहे एक निःशक्त दंपती की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया।
वधू मनमतिया कुमारी की दिव्यांगजन पेंशन अगस्त माह तक उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं, पति जितेंद्र कुमार की पेंशन का भुगतान भी अविलंब सुनिश्चित किया जाएगा।
#JanSamadhan
#samratchoudhary
#CMSamrat
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत सुपौल निवासी अवधेश कुमार सिंह ने अपने घर पर Rooftop Solar लगवाया।
जानिए Rooftop Solar अपनाने से उन्हें क्या लाभ मिला और किस तरह सौर ऊर्जा ने उनकी बिजली से जुड़ी जरूरतों को आसान बनाया।
निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई एवं लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। (2/2)