34 दिन.......34 दिन लग गए प्रधानमंत्री जी को छात्रों के भविष्य की याद आने में। अभी कुछ दिन और लगेंगे... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े आने में।...
उम्मीद है ..यह सिर्फ़ एक बयान बनकर नहीं रह जाएगा।
वर्षों से पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने, मेहनत और भरोसे को तोड़ा है। अब आधे-अधूरे उपायों से वह टूटा हुआ विश्वास वापस नहीं आएगा।
इसीलिए पेपर लीक उद्योग का जन्म कहाँ से हो रहा है, उसे जड़ से खत्म करना होगा ! बात सिर्फ़ NEET की नहीं, किसी एक परीक्षा की भी नहीं। सवाल पूरे Education System का है।
जब तक पेपर लीक के पीछे की मिलीभगत और भ्रष्टाचार की जड़ तक कार्रवाई नहीं होगी, और हर एक की जवाबदेही तय नहीं होगी तब तक @narendramodi जी का हर आश्वासन अधूरा ही लगेगा।
विपक्ष रोटियाँ सेंक रहा है…
तो आग बुझा दीजिए।
गैस सिलेंडर, माचिस और चूल्हा तो आपके ही हाथ में है।
पेपर लीक रुकवा दीजिए । युवाओ का भविष्य बचा लीजिए ।
राजनीति अपने आप ठंडी पढ़ जाएगी।
Cockroach Janata Party? 🤔
Arrest Abhijeet Dipke! 🚨
वीडियो में चेहरा ढककर पुलिस पर हमला करने वाले और भीड़ को उकसाने वाले आखिर कौन हैं?
यदि किसी ने कानून तोड़ा है, तो उसकी निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। ⚖️
क्या वास्तव में असली मुद्दा पेपर लीक ही है? 🎓
पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से 2024 में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act लागू किया गया, जिसमें पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों के लिए कड़ी सज़ा का प्रावधान है।
लेकिन सवाल यह भी है कि 1997 (IIT-JEE), 2006 व 2011 (AIIMS-PG), CBSE, रेलवे भर्ती और विभिन्न राज्यों में हुई अनेक पेपर लीक घटनाओं पर ऐसा व्यापक विरोध क्यों नहीं दिखा? क्या विरोध चयनात्मक (Selective) होना चाहिए? 🤔
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन हिंसा, पुलिस पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान या धार्मिक प्रतीकों एवं भारतीय सेना का अपमान किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं। 🇮🇳
🚨 UP TGT-PGT SUPERTET परीक्षा पैटर्न और योग्यता में बड़े बदलाव!
उप सचिव संजय सिंह से हुई बातचीत के अनुसार मुख्य अपडेट्स:
🔹 GS अनिवार्य: परीक्षा में अब General Studies (GS) भी शामिल रहेगा।
🔹 योग्यता: TGT (B.Ed) | PGT (PG + B.Ed अनिवार्य)
🔹 परीक्षा पैटर्न: 120 प्रश्न, 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान
🔹 लक्ष्य: आयोग की तैयारी दिसंबर तक भर्ती पूरी करने की है।
तैयारी की रणनीति तुरंत बदलिए, अब GS भी तय करेगा आपका सिलेक्शन! 💪
#UPTGTPGT #UPTGT #UPPGT #ExamAlert #TeacherRecruitment
कांग्रेस, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आवास को घेरती है, उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का बेशर्मी से प्रयास करती है...
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं...
जंतर मंतर पर योगी जी को जरुर बुलाना चाहिए, इस भाषण को दुबारा देने के लिए, ताकि देश खुद देख सके कि उनके शब्दों और ज़मीनी हकीकत में कितना अंतर है।
यही अंतर उनके दोहरे राजनीतिक चरित्र पर भी सवाल खड़े करता है।
जनता सब देख रही है,
सुन भी रही है और 2027 में अपना जवाब भी देगी।
पटना में छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़े जाना अत्यंत निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।
20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ उठा रहे मासूम बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसके घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब पटना में छात्रों पर फिर से लाठियाँ बरसाई गईं और आँसू गैस के गोले छोड़े गए।
सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनकी आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने की नीति पर चल रही है।
#संसद_मार्च #जंतर_मंत्र
मैंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लड़ते हुए नहीं देखा, लेकिन कल दिल्ली की सड़कों पर इस देश के भविष्य के लिए लड़ते हुए युवाओं को जरूर देखा। उनकी आँखों में उम्मीद थी, दिल में जुनून था और आवाज़ में बदलाव की गूंज थी। यही युवा भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। 🇮🇳