तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स���कूल, @Ccsumeerut के सहयोग से एनवायरमेंट क्ल�� और नगर निगम मेरठ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभाग के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें विभाग के छात्रों, शिक्षकों, क्लब टीम और निगम टीम ने संयुक्त रूप से प्लास्टिक कूड़े को साफ किया
#विश्व_पृथ्वी_दिवस पर आज क्लब ने #मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में 100+ छात्रों को धरा संरक्षण हेतु ईको- फ्रें���ली आदतें जैसे #पानी बचाना, #प्लास्टिक उपयोग ना करना, पौधारोपण करना, उर्जा बचाना, #स्वच्छता रखने आदि के लिए प्रेरित किया। सभी ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। #पानी_की_बात #earthday
क्लब ने #मेरठ के डीसी इंटरनेश्नल स्कूल में #EarthDayDialogue आयोजित कर बच्चों को पृथ्वी के बेहतर भविष्य हेतु #जल की प्रत्येक बूंद बचाने के लिए जागरूक किया। छात्रों को दैनिक गतिविधियों में #प्रकृति अनुकूल जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। #पानी_की_बात#EarthDay2026@EarthDay
हाल हीं में, #उत्तराखंड कालागढ़ टाइगर रिजर्व में क्लब ने वन कर्मियों के साथ वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया। रिजर्व की मंदाल नदी से भी प्लास्टिक कूड़ा साफ किया गया। डीएफओ: IFS तरूण एस ने भी क्लब टीम के साथ प्रतिभाग किया। #ECCleanUp#KalagarhTigerReserve@pushkardhami@thebetterindia
क्लब ने #उत्तराखंड के "कालागढ़ टाइगर रिजर्व" में जंगल सफारी कर, प्रकृति व वन्यजीवों को करीब से जाना। क्लब के 13 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने रिजर्व क्षेत्र की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियाँ आयोजित कीं।
#KalagarhTigerReserve#Uttrakhand#WildlifeBachao
बाघ जंगल छोड़कर नहीं जा सकता।
नदी पहाड़ छोड़कर नहीं जा सकती।
प्लास्टिक हम लाए, हटाना भी हमारा काम है।
DFO श्री तरूण एस जी के मार्गदर्शन में और सावन कनौजिया की अगुवाई में एनवायरनमेंट क्लब ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व में मंदाल नदी से 100+ किलो प्लास्टिक साफ किया। वन विभाग की पूरी टीम कंधे से कंधा मिलाकर साथ रही।
क्योंकि, नदियों पर सिर्फ पहाड़ों का अक्स अच्छा लगता है, प्लास्टिक नहीं।
#EnvironmentClub #KalagarhTigerReserve #MandaalRiver #Uttarakhand #NamamiGange
क्लब ने नई #दिल्ली में @ndtv के इंडिया सस्टेनेबलिटी मिशन 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। क्लब संस्थापक @iamsawankanojia ने #AadhaGlassKafiHai अभियान व अन्य कार्यों और प्रभावों को साझा किया। जिसे सभी ने मुक्तकंठ से सराहा। टीम ने केंद्रीय मंत्री @JoshiPralhad जी से भी ���ेंट की।
#विश्व_गौरैया_दिवस पर क्लब द्वारा #कहां_गई_मेरे_आंगन_की_गौरैया अ���ियान के तहत फाजलपुर, रोहटा रोड़ #मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 25 पार्षद मेरठ अशोक कनौजिया जी द्वारा महिलाओं को निःशुल्क मिट्टी के सकोरे वितरित कर, उन्हें #GoraiyaSakhi नियुक्त किया गया।
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। एनवायरमेंट क्लब गाजियाबाद और वन विभाग गाजियाबाद के संयुक्त प्रयासों से छोटा हरिद्वार, मुरादनगर गंगनहर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में वन विभाग की मोद���नगर एवं मुरादनगर रेंज की टीम और क्लब के सदस्यों ने मिलकर नहर किनारे फैले प्लास्टिक कचरे को हटाया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि “नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि भारत की जीवन रेखा हैं।”
कार्यक्रम के दौरान पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें, ढक्कन, थर्माकॉल जैसे हानिकारक कचरे को इकट्ठा किया गया कुल मिलाकर 25 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया गया। यह प्रयास न सिर्फ सफाई का था, बल्कि जन-जागरूकता का भी एक सशक्त उदाहरण बना।
#SwachhtaPakhwada #SaveRivers #PlasticFreeIndia #NamamiGange
#EnvironmentProtection
आज टीम ने @UPGovt के @uptourismgov मंत्री @jaiveersingh099 जी से शहीद स्मारक #मेरठ में, क्लब सदस्या हर्षिता वशिष्ठ द्वारा हस्तनिर्मित #औघड़नाथ मंदिर व मंत्री जी का चित्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया। मंत्री जी से मुक्तकंठ प्रशंसा प्राप��त कर टीम उर्जावान महसूस कर रही है।
#Meerut
Late post: क्लब ने #���ोली के अवसर पर शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के बाहर नगर निगम #गाजियाबाद के साथ आमजन को होलिका दहन हेतु हरे पेड़ों को ना काटने व गोबर के उपलों की होलिका जलाने के लिए जागरूक किया। आइए त्यौहारों को ईको- फ्रेंडली तरीकों से मनाएं। #HolikaDahan #Ghaziabad @AMRUTCityGzb
#महिला_दिवस पर क्लब ने 'प्रकृति की बात नारी के साथ' कार्यक्रम सनसिटी कॉलोनी #मेरठ में #कहां_गई_मेरे_आंगन_की_गौरैया अभियान के तहत #GoraiyaSakhi किया, जिसमें अतिथि: मान्या चतुर्वेदी, खादी अधिकारी ने महिलाओं को मिट्टी के सकोरे निःशुल्क बांटे। सभी ने प्रकृति सुरक्षा का संकल्प लिया।