भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।
मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।
धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
As Union Education Minister, Shri Dharmendra Pradhan Ji played a pivotal role in reforming India's education landscape and successfully implementing the landmark National Education Policy (NEP 2020), among other initiatives.
Prioritising larger interests, his decision to step down reflects the highest standards of integrity and selfless service in public life. The party stands firmly with Shri Dharmendra Pradhan Ji in this decision.
I extend my best wishes for his future endeavors.
@dpradhanbjp
The Cabinet’s approval for the 3rd and 4th railway lines on the Ballari-Guntakal section will strengthen connectivity and logistics across Karnataka and Andhra Pradesh.
It will enhance passenger mobility and support the efficient movement of key commodities. It will also improve access to important cultural and tourist destinations, reduce congestion and generate new economic opportunities.
https://t.co/TbcKPpwrOt
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा।
नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है।
Calling Sikkim a “foreign country” in an official press conference is not just a slip of the tongue, but reflects a deep-seated disconnect with India’s Northeast.
For decades, the Congress treated the Northeast as a distant periphery rather than an integral part of Bharat. Such remarks only reinforce the perception that they never truly understood, respected, or engaged with the aspirations and identity of our Northeastern states.
The people of the Northeast have repeatedly rejected this mindset. They deserve respect, representation, and recognition, not ignorance from those who aspire to govern the nation.
The Northeast is not an afterthought. It is not separate. It is an inseparable part of India’s identity, history, and future. Every Indian deserves leaders who know that.
हर हृदय आज हर्षित है,
आपके आगमन से प्रफुल्लित है।
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी के स्वागत की झलकियां।
#NitinNabinInUP
आज उत्तर प्रदेश आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी एवं यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी के स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगमन सरोजनी नगर परिवार के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन में संगठन और जनसेवा का संकल्प निश्चित ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन।
उनका आगमन संगठन को नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं को नया उत्साह और जनसेवा के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। हार्दिक स्वागत!
#NitinNabinInUP
युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठनकर्ता एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाले भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री @NitinNabin जी का उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करता हूँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को नई गति एवं नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।
आपका उत्तर प्रदेश आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, ऊर्जा और उत्साह का स्रोत है।
हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
शोषितों एवं वंचितों के प्रखर स्वर, 'अपना दल' के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित उनका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।
क्या आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ करेंगी? 🌍
मानव सभ्यता का लिखित इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। लेकिन पिछले लगभग 125 वर्षों में तेज औद्योगीकरण, कोयला-तेल आधारित विकास, जंगलों की कटाई और अनियंत्रित उपभोग ने पृथ्वी के पर्यावरण को अभूतपूर्व गति से बदल दिया है।
आज सवाल केवल बढ़ते तापमान का नहीं है। सवाल यह है कि 100 वर्ष बाद हमारे बच्चे किस तरह की पृथ्वी पर जीवन जीएँगे?
कुछ चेतावनी देने वाले तथ्य:
• 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा—औद्योगिक-पूर्व स्तर से वैश्विक तापमान लगभग 1.55°C अधिक रहा। 2015 से 2025 तक के 11 वर्ष रिकॉर्ड के सबसे गर्म वर्ष रहे हैं। (World Meteorological Organization)
• लगभग 3.3 से 3.6 अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जो जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। (IPCC)
• 1.5°C के लक्ष्य के करीब रहने के लिए 2030 तक वैश्विक उत्सर्जन में लगभग 42% कटौती जरूरी है। हर वर्ष की देरी, भविष्य की कीमत बढ़ाती है। (UNEP - UN Environment Programme)
अधिक गर्मी का अर्थ केवल असुविधा नहीं है। इसका अर्थ है भीषण हीटवेव, सूखा, बाढ़, जंगलों की आग, जल संकट, फसल नुकसान, बढ़ती बिजली मांग और गरीब परिवारों पर सबसे अधिक बोझ।
हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए। उन्होंने केवल अपने समय के लिए संघर्ष नहीं किया; उन्होंने जेलें झेलीं और बलिदान दिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ गुलामी में न रहें।
आज हमारी जिम्मेदारी अलग है, लेकिन उतनी ही नैतिक है। क्या हम तत्काल सुविधा और उपभोग के लिए अपने बच्चों को प्रदूषित हवा, सूखती नदियाँ और असहनीय गर्मी सौंप देंगे?
जो लोग पूछते हैं कि भविष्य की पीढ़ियों की चिंता क्यों करें, उन्हें याद रखना चाहिए—यदि पिछली पीढ़ियों ने भविष्य की चिंता न की होती, तो शायद हम आज स्वतंत्र भारत में सांस न ले रहे होते। 🇮🇳
हमें विकास चाहिए, लेकिन प्रकृति के साथ—स्वच्छ ऊर्जा, सोलर, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, EV, सार्वजनिक परिवहन, ऊर्जा दक्षता और Net Zero के तेज प्रयासों के साथ।
हमने अपने पूर्वजों से स्वतंत्र भारत पाया है।
हमें अपने बच्चों को रहने योग्य भारत देना है।
प्रश्न यह नहीं कि भविष्य हमें देख रहा है या नहीं।
प्रश्न यह है कि क्या भविष्य हमें क्षमा कर पाएगा? 🌱
“रण बीच चौकड़ी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था,
राणा प्रताप के घोड़े से, पड़ गया हवा को पाला था।”
अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष की ऐसी गाथा है जो हर पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है।
सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की सुपुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही असत्य, भ्रामक और अपमानजनक सामग्री अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय है। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक असहमति स्वाभाविक है, किंतु किसी भी व्यक्ति के परिवार, विशेषकर बेटियों को झूठे प्रचार और अपमान का विषय बनाना सार्वजनिक मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता के विरुद्ध है।
प्रशासन एवं साइबर सेल से अपेक्षा है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बेटियों का सम्मान दलगत राजनीति से ऊपर है और समाज को ऐसे कृत्यों के विरुद्ध एक स्वर में खड़ा होना चाहिए।
4,399 days ago, a new chapter began.
Today, as Hon'ble PM @narendramodi ji becomes India’s longest-serving elected Prime Minister, the milestone is more than a record- it is a testament to a journey that has touched every corner of the nation.
Bank accounts for the unbanked, Homes for the deprived, Toilets for dignity, Digital payments for empowerment, Infrastructure at unprecedented scale, and truly a stronger voice for Bharat on the global stage, his leadership has changed the face of Bharat.
Behind every statistic lies a life transformed, a dream fulfilled, an opportunity created.
4,399 days later, the story of a rising Bharat continues. My heartiest congratulations and greetings to Hon'ble PM on this historic moment. 🇮🇳
सिनेमा समाज को दिशा देने और जनचेतना जगाने का सशक्त साधन है। लोकप्रिय अभिनेता भाई श्री @duttsanjay जी ने 'Save The Earth' विषय पर फिल्म बनाने की इच्छा प्रकट करके हमारे Net Zero और प्रकृति संरक्षण के राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की है।
ये प्रयास पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य के निर्माण में भी सहायक सिद्द होगा।
Green Shift Golf Awards 2026 — celebrating those turning sustainability from an idea into action. Because a greener future is built by those who choose to lead today towards a greener and sustainable future. 🌱🏆
#GreenShiftAwards#NetZeroSarojiniNagar#WorldEnvironmentDay