जब देह ,काल के हस्ताक्षरों से
पूर्णतः भर जाए ,
तब तुम मेरे माथे पर
एक अंतिम चुम्बन
लिख देना ,
कि आने वाली सदियाँ भी
यह भ्रम पालें
कि दो मनुष्यों ने कभी
इतना प्रेम किया था...
_अ|जे|य🕊️
मैं तुम्हें
पाना नहीं चाहता ,
चाहता हूँ कि तुम प्रसन्न रहो।
यदि मेरी उपस्थिति से
तुम्हें सुकून मिले , तो मैं ठहरूँगा।
यदि मेरी अनुपस्थिति से तुम्हारा जीवन आसान हो ,
तो मैं चुपचाप चला जाऊँगा।।
🌸🤍🌸🤍🌸🤍🌸🤍🌸
I am literally such an easy person to be made happy. Kiss my forehead, read a book with me somewhere in the grass, pull me in by my waist, pick me wildflowers, take me into nature, speak softly to me
रखती हो नज़र मुझपे,
क्या इतना आसान समझ आता हूँ मैं?
तुम जिस खेल को मोहब्बत कहती हो,
उसे खेलकर निकल आता हूँ मैं।
मेरे बारे में फ़ैसले ज़रा संभलकर करना,
वैसा नहीं जैसा दिख जाता हूँ मैं।
तुम अभी किरदार समझने में लगी हो,
और हर रोज़ नया पता बन जाता हूँ मैं।
- अज्ञात 🍁