महाराष्ट्र –
अमरावती में शादी में DJ पर एक युवक को धक्का लग गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने दूल्हे को 3 बार चाकू मार दिया। वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैनों ने ड्रोन कैमरे से हमलावरों का 2 किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी राव जितेंद्र बख्शी की तलाश में जुटी है।