@Royal_Khushbu तेरी बातों की मिठास में जो सुकून है,
वो किसी इंतज़ार की इनायत नहीं, मोहब्बत की रवायत है।
अगर तेरी बातों में इतवार सा सुकून है,
तो मैं क्यों न तेरे लिए पूरा हफ़्ता ही ठहर जाऊँ।।
ये दिल नहीं, किताब है,
जिसमें दर्ज सारे हिसाब है;
माना आज खामोश हूँ,
मग़र पास मेरे भी जवाब है;
ख़्वाहिश तुमसे इश्क़ की,
आज भी पहला ख्वाब है;
कभी हिज्र में थी फ़ुरसतें,
आज वस्ल में अज़ाब है;
मुसिन हो चला है जिस्म;
अरू ख्यालों में शबाब है_!!
~Aaru📝💕
ना हँसी है, ना जाम है, ना जिंदगी है अब कोई,
ख़ामख़ा फ़िर भी लोग मुझसे जलने लगे है;
हुए चर्चे बदनामी के जिन गलियों में बादस्तूर,
हाय! क़माल है, ये शरीफ़जादे वहीं से गुजरने लगे है;
हाँ! बेख़ौफ़ है, बेअदब है, बेशर्म है "अरू "
लब खामोश है, अब ये हर्फ़ ज़हर उगलने लगे है!!
~Aaru📝💕
क्या कहे ये दीवानी पहचान अपनी,
पता यार का ही बताने लगा है;
नज़र तू ही हर आन में आता है अब,
तू हर जलवों में मुस्कुराने लगा है;
की कभी चाहे तेरे ये पहलू में रहना,
कभी तुझसे ही दामन छुडा़ने लगा है_!!
#Aaru💕📝