ओड़िशा की बेटियों ने किया भारत का मान ऊँचा।
टी-20 महिला ब्लाइंड विश्वकप में नेपाल को हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री @blsanthosh जी और माननीय सांसद @sambitswaraj जी की उपस्थिति में विजेता टीम से संवाद का अवसर मिला।
ओड़िशा की फुला सोरेन, पार्वती मरांडी, जमुना रानी टुडू और बसंती हांसदा ने शानदार प्रदर्शन कर देश और ओड़िशा का नाम रोशन किया।
फाइनल में फुला सोरेन की 44 रनों की पारी भारत की जीत का आधार बनी।
पूरी टीम पर देश को गर्व है।
आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भूटान से लौटते ही सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अस्पताल में अधिकारियों और डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री जी को पूरे मामले की जानकारी दी।
आज पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरी के ऐतिहासिक नरेंद्र पोखरी में आयोजित ‘बोइता बंदना’ उत्सव में सम्मिलित होकर, #OperationSindoor को समर्पित एक विशेष नाव को प्रवाहित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
‘बोइता बंदना’ ओडिशा की प्राचीन समुद्री परंपरा और गौरवशाली व्यापारिक इतिहास का प्रतीक है। यह उत्सव उस युग की स्मृति है जब हमारे पूर्वज समुद्री मार्ग से दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों जैसे बाली, जावा, सुमात्रा और श्रीलंका तक व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए प्रस्थान करते थे। यह पर्व भारत की समुद्री विरासत, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना का उत्सव है।
आज जब हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत की शक्ति, शौर्य और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रदर्शन विश्व के समक्ष देख रहे हैं, तब यह पर्व और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल भारत के पराक्रम और रणनीतिक सामर्थ्य को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि एक साकार होती वास्तविकता है।
@sambitswaraj
ପବିତ୍ର କାର୍ତ୍ତିକ ମାସ ଏବଂ ପଞ୍ଚୁକ ଅବସରରେ ଆଜି ପୁରୀ ଲୋକସଭା ଅନ୍ତର୍ଗତ ନୟାଗଡ ବିଧାନସଭା ସ୍ଥିତ ଲାଠିପଡ଼ାରେ ଆୟୋଜିତ କାର୍ତ୍ତିକେଶ୍ୱର ପୂଜାରେ ସାମିଲ ହୋଇ ଆର୍ଶୀବାଦ ନେବାର ସୌଭାଗ୍ୟ ପ୍ରାପ୍ତ ହେଲା l
पवित्र कार्तिक माह एवं पंचुक के अवसर पर आज पुरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नयागढ़ विधानसभा स्थित लाठिपड़ा में आयोजित कार्तिकेश्वर पूजा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ଆଜି ପୁରୀ ଲୋକସଭା ଅନ୍ତର୍ଗତ ନୟାଗଡ ବିଧାନସଭା ସ୍ଥିତ ଲାଠିପଡ଼ା ପଞ୍ଚାୟତରେ ଅବସ୍ଥାପିତ ମନ୍ଦିରରେ ନୀଳକଣ୍ଠେଶ୍ଵରଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରି ଆର୍ଶୀବାଦ ନେଇ ଅଞ୍ଚଳବାସୀଙ୍କ ମଙ୍ଗଳ କାମନା କଲି l
आज पुरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नयागढ़ विधानसभा स्थित लाठिपड़ा पंचायत में स्थापित मंदिर में नीलकंठेश्वर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।