@TataPlayin i have booked new connection for DTH on 31/07/2024. installation date 1/8/2024 still not installed, no response from technician end for the delay , i contact customer care multiple times but still not resolved my issue. Is this your service?
बुनियाद के अंदर जो मज़बूत पत्थर जातें हैं, वो दिखते नहीं।
और पर जब दीवार पर आप नाम लगाते हैं, वो ही दिखते है।
बिलकुल ऐसा काम कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की नींव, देश के संविधान की बुनियाद रखी।
स्वतंत्रता, समानता, न्याय, मानवीय गरिमा और लोकतंत्र उनकी नसों में समाया था क्योंकि उसके लिए ही तो वो ल़ड़ रहे थे।
इसलिए संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान दिया है, वही हमें आज भी एक बनाए हुए है। उसी ने राष्ट्र के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया।
भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। इसी के आधार पर संसदीय प्रणाली के हक में फैसला हुआ था। Adult Franchise के आधार पर चुनावों का सिलसिला शुरू हुआ।
डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा के अपने अंतिम भाषण में, सभा के बारे में कहा था कि -
“मसौदा समिति का कार्य बहुत ही कठिन हो जाता यदि यह संविधान सभा विभिन्न विचार वाले व्यक्तियों का एक समुदाय मात्र होती, एक उखड़े हुए फर्श के समान होती जिसमें कहीं एक काला पत्थर होता तो कहीं सफेद और जिसमें प्रत्येक व्यक्ति या प्रत्येक समुदाय स्वयं अपने को विधिवेत्ता समझता, सिवा उपद्रव के और कुछ नहीं होता। सभा में कांग्रेस पक्ष की उपस्थिति ने इस उपद्रव की संभावना को पूर्णतया मिटा दिया और इसके कारण कार्यवाहियों में व्यवस्था और अनुशासन दोनों बने रहे। कांग्रेस पक्ष के अनुशासन के कारण ही मसौदा समिति यह निश्चित रूप में जानकर कि प्रत्येक अनुच्छेद और प्रत्येक संशोधन का क्या भाग्य होगा इस संविधान का संचालन कर सकीं।”
इसीलिए कांग्रेस सविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
लोकप्रिय नेता, लालू जी से उनकी सीक्रेट रेसिपी और ‘राजनीतिक मसाले’ पर दिलचस्प बातचीत हुई।
ग़रीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए INDIA की सोच एक है - समानता, प्रगति और सशक्तिकरण।
लालू जी से मेरी ख़ास मुलाक़ात का पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखें: https://t.co/5RbVDqVfY0