‘कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं
कुछ करते नहीं तो उतर क्यों नहीं जाते?’
युवराज मेहता की मौत पर सरकार और सिस्टम से बिल्कुल हताश इस शख्स की बात सुनी जानी चाहिए
"अमूल पनीर मैंने मंगवाया था। पैकेट फाड़ा। एक्सपायरी 2/2/26 लिखी है। ...पैकेट फाड़ा, आप फफूंद देख सकते हो। काली काली। कोई कैसे विश्वास करे? अमूल तुम बहुत खराब काम कर रहे हो। बहुत बदबू आ रही है। अमूल और FSSAI अपना काम ढंग से करो। जनता ढंग से करने पर आ गई तो बहुत दिक्कत हो जाएगी।"
शर्मनाक!
लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में 24 गरीबों का 50 लाख रुपया लुट गया और सरकार तमाशा देख रही है।
जब बैंक सरकारी है, तो जिम्मेदारी किसकी है? गरीब अपनी पाई-पाई जोड़कर बैंक में जमा करता है ताकि बुरा वक्त कट सके, लेकिन यहाँ तो सरकारी सिस्टम ही उसे लूटने में लगा है।
जुमलेबाजी बंद करो और इन गरीबों का पैसा फौरन वापस दिलाओ। ये लूट नहीं तो और क्या है?
#Bulldozer#MP
"ऊपर से बहुत प्रेशर है, स्कूल तोड़ना पड़ेगा! "
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही तहसील अंतर्गत ढाबा गांव में अब्दुल नईम ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च करके एक स्कूल भवन बनवाया।
गांव की आबादी करीब दो हजार है, जिसमें केवल चार मुस्लिम परिवार हैं। सबसे करीब स्कूल पांच किलो मीटर दूर है।
चुकी बच्चों को शिक्षा की भारी कमी है, इसलिए नईम ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई।
लेकिन तीन दिन पहले एक अफवाह फैलाई गई कि नईम ने "अवैध मदरसा" बनवाया है और यहां बच्चों को "अनधिकृत रूप" से शिक्षा दे रहे हैं।
गाँववालों के अनुसार, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी जांच करने आए और क्लीन चिट् देकर गए। साथ ही पंचायत से NOC लेने को भी कहा।
अगले दिन पंचायत ने 11 जनवरी को नईम को नोटिस जारी कर भवन गिराने का आदेश दिया।
जब नाईम पंचायत भवन गए तो कथित रूप से उनसे आवेदन न लेकर सोमवार को आने को कहा गया।
नईम ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि भूमि के सारे कागजात पूरे हैं और 30 दिसंबर को स्कूल शिक्षा विभाग में संचालन अनुमति के लिए आवेदन जमा किया गया था।
लेकिन भवन तोड़ने का आदेश दिया जा चुका था।
जब गांव वालों ने स्कूल तोड़े जाने के नोटिस का विरोध किया, तो पंचायत ने आनन-फानन में भवन को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शाम को एसडीएम साहब ने नईम को बताया कि "ऊपर से बहुत प्रेशर है, स्कूल तोड़ना पड़ेगा।"
गांव वालों ने कहा कि यदि कोई कानून उल्लंघन हुआ है, तो जुर्माना भरकर उसकी भरपाई की जा सकती है। भवन तोड़ने पर उनके बच्चे पढ़ नहीं पाएंगे।
जब NOC के बाद भी सोमवार को भवन तोड़ने का आदेश वापिस नहीं हुआ तब गाँव वालों ने 80 किलोमीटर दूर कलेक्टर की जनता दरबार से मिलने की का प्लान बनाएं।
आज (मंगलवार) को जैसे ही सैकड़ों ग्रामीण नईम के साथ बैतूल कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे, उन्हें रास्ते में पुलिस ने रोक दिया।
घंटो बाद जब उन्हें छोड़ा गया और वह जनता दरबार में पहुँचे और अपनी बात रखी। तब कलेक्टर साहब ने जांच की बात कही।
जब कलेक्टर साहब जांच की बात कर रहे थे इस बीच एसडीएम साहब कथित रूप से भवन तोड़ रहे थे।
सर्व शिक्षा अभियान की आपको शुभकामनाएं !
मध्य प्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम ने दलित–आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए अपनी ज़मीन पर, अपने पैसों से 20 लाख खर्च कर स्कूल बनाया। NOC भी थी, फिर भी बुलडोजरचला दिया गया! क्या गरीब बच्चों की पढ़ाई सबसे बड़ा अपराध है? यह तानाशाही नहीं तो और क्या है?
📍इस वीडियो को 7M लोगों ने देखा था📍
👉🏾 ट्रेन 11 घंटे लेट होने पर सोनम वांगचुक ने पिछले साल यह वीडियो बनाई थी, जिसमें संदेश दिया था कि आइए हम सब मिलकर भारत में ट्रेन को बेहतर बनाएं ताकि सभी की यात्रा अच्छी हो सके।
👉🏾 कहा था कोहरे की वजह से ट्रेन को 11 घंटे तक लेट किया गया क्योंकि सिग्नल नहीं दिखाई देते, कभी कभी तो ड्राइवर ट्रेन से उतर कर सिग्नल देखने जाते हैं।
👉🏾 वहीं कुछ समय ट्रेन इसीलिए लेट हुई क्योंकि वन्दे भारत ट्रेन को निकालना है, कहा हम सब क्यों न कुछ ऐसा करें कि सभी यात्री एक सामान माने जाएं।
👉🏾 ऐसे कई वीडियो हैं जो जागरूकता की ओर लेकर जाते हैं सरकार की कमियां महसूस करवाते हैं, शायद इसीलिए आज सोनम वांगचुक देश द्रोह के आरोप पर जेल में हैं।
ये दिल्ली विश्वविद्यालय में की छात्रा “चित्रा” हैं इन्हें किसी प्रोफेसर ने किसी मामले को लेकर परेशान किया!
उस प्रोफेसर के बारे में इन्होने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी!
जब विभागाध्यक्ष को रील्स के बारे में पता चलता है तो डिलीट करने का दवाब बनाते हैं
लेकिन ये लड़की डरी नहीं, उसने रील delete करने से साफ मना कर दिया!🔥
डीयू प्रशासन छात्रा के साथ न्याय करे..परेशान करने वाले प्रोफेसर पर कार्यवाही होनी चाहिए!
देश भर में इंडिगो फ्लाइट्स को रोकना और जनता को परेशान करना क्या बिहार चुनाव की वसूली थी? एयरलाइंस के लाखों उपभोक्ता यह सोच रहे थे की इंडिगो ने ये कदम क्यों उठाया सोशल मीडिया में यह वायरल होना कि यह करोड़ का खेला है कहानी बिहार इलेक्शंस में होने वाले खर्च की वसूली तो नहीं थी?
3 school children were beaten brutally with bat and plastic pipes by unknown miscreants in Side a hostel in Nayagarh of Odisha !
What's happening in my state these days are alarming !!!
Is there any law And Order in this double engine sarkar ?
@ajitanjum@ashutosh83B
आजादी के बाद पहली बार रोड बनी और सुबह तक उखड़ने भी लगी। मामला राजस्थान के बालोतरा जिले का है। जहां की चांदेसरा ग्राम पंचायत से सोमेसरा के बीच 2 किमी का मिसिंग लिंक रोड पहली बार बनी। मगर 30 नवंबर की रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रातों-रात तैयार की गई ये रोड सुबह होते ही उखड़ने लगी।
#rajasthan #balotra
कच्छा बदलने से दस्त नहीं रुका करते..
2022 में किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी, डिलीवर क्यों नहीं हुआ अभी तक..
20 करोड़ नौकरी युवाओं को नौकरी 10 वर्षों में मिलना था,डिलीवर क्यों नहीं हुआ अभी तक..
100 स्मार्ट सिटी नहीं बनी, डिलीवर क्यों नहीं हुआ अभी तक..
2024 तक बुलेट ट्रेन आ जाएगी,डिलीवर क्यों नहीं हुआ अभी तक..
फिर आप काहे ड्रामा कर रहे हो: अरविंद भदौरिया
अंकल मुझे छोड़ दो,मैं बहुत गरीब हूं..
यूपी फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस का मानवीय रूप समझें,नाबालिक लड़के को थाने में ले जाकर वॉशरूम में पीटने का आरोप.नबालिक गुजरात का रहने वाला है। दूसरी मां ने घर से निकाल दिया.बच्घा ट्रेन में बैठ मथुरा जाने के लिए गुजरात से निकला,ट्रेन में आंख लगी कब मथुरा की जगह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गया पता नहीं चला. स्वाभाविक ऐसे मामले में टिकट तो होते नहीं! जैसे ही ट्रेन से नीचे उतरा पुलिस ने पकड़ लिया, कहां तुम चोर हो और थाने में लाकर खूब पिटा.नबालिक लगातार पुलिस वालो से विनती करता रहां, वो नहीं माने जब शरीर पर गहरे जख्म बनें तो बोले बताना ट्रेन से गिर गए थे नहीं तो तुम्हें जेल भेज देगें.बच्चा पहले से परिवारिक दर्द झेल रहां,इस कद्र प्रताड़ित, मानसिक दर्द दिया होगा.?
देश की हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो चुकी है, रोजाना 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल हो रही है, अकेले नवम्बर में INDIGO की 1200 फ्लाइट रद्द हुई,
लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री, उड्डयन मंत्री सब लापता है.. और हवाई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए है।