रांची में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-19 प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने अपने खेल से छाप छोड़ी।
टीम ने Quarter Final में अपनी खेल प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।
टीम में एक ही विद्यालय, पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के पांच छात्र सुजीत गमेती, महेंद्र भनात, दिलीप खोखर, दादिया राम, चिराग गमेती भी शामिल हैं।
@EduMinOfIndia@ncert@RajGovOfficial@madandilawar@BhajanlalBjp@RajCMO
#Ranchi68NationalSchoolGames #HockeyUnder19 #RajasthanTeam #PMShriRajkiyaFatehHighSchool #UdaipurTalent #PMShri #RajasthanNews
सूर्य नमस्कार का सुंदर आयोजन
पंक्तिबद्ध विद्यार्थी, सूर्य नमस्कार के आसन, इस नजारे ने जीता सबका दिल।
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्यक्रम।
@EduMinOfIndia@ncert@madandilawar@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@DrPremBairwa@Ra_THORe
#SuryaNamaskar #YogaForHealth #StudentWellness #SunSalutation #YogaDay #HealthyIndia #MindBodyBalance #YogaLife #HistoricEvent #MadanDilawar #WorldRecord #RajasthanNews #Rajasthan #WorldRecord
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के नेतृत्व में आज सोमवार को एसएमएस फुटबॉल ग्राउंड में हजारों स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने सभी से अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने की अपील की।
शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में भी एक साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछली बार सूर्य सप्तमी के अवसर पर 1.33 करोड़ लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड रचा था।
इस मौके पर शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल, शासन सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग डॉ.नीरज के.पवन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर, संयुक्त निदेशक , जयपुर श्रीमती मंजू शर्मा ,क्रीडा भारती के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर द्वारा किया गया जिसमे क्रीड़ा भारती परिषद् ने सहयोग किया ।
@EduMinOfIndia@ncert@madandilawar@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@DrPremBairwa@Ra_THORe
#SuryaNamaskar #YogaForHealth #StudentWellness #SunSalutation #YogaDay #HealthyIndia #MindBodyBalance #YogaLife #HistoricEvent #MadanDilawar #WorldRecord #RajasthanNews #Rajasthan #WorldRecord
राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार की झलकियां!
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य एवं शासन सचिव श्री कृष्णा कुणाल की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
@EduMinOfIndia@ncert@madandilawar@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@DrPremBairwa@Ra_THORe
#SuryaNamaskar #YogaForHealth #StudentWellness #SunSalutation #YogaDay #HealthyIndia #MindBodyBalance #YogaLife #HistoricEvent #MadanDilawar #WorldRecord #RajasthanNews #Rajasthan #WorldRecord
सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन
पूज्य बापू का जीवन ,आदर्श तथा सत्य , अहिंसा व करुणा के जीवन मूल्य सदैव हमारे लिए प्रेरणा पुंज बने रहेंगे ।
बापू की दृष्टि में -
"शिक्षा से मेरा मतलब बच्चों और मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा में से सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकालना है "
" शिक्षक को समाज का आदर्श व्यक्ति, ज्ञान का पुंज और सत्य आचरण करने वाला होना चाहिए "
पूज्य बापू के संदेश आज भी हमारा मार्गदर्शन करते है
#Education #Rajasthan #GandhiJayanthi
प्रखर राजस्थान अभियान
कहानी दिवस पर राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यार्थियों से संवाद
प्रखर राजस्थान अभियान के अन्तर्गत 23 सितम्बर को कहानी दिवस के अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् श्री अविचल चतुर्वेदी ने पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में आकस्मिक पहुंच कर शौचलय, स्टोर, म्यूजिक रूम, पुस्तकालय, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष आदि का अवलोकन कर अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों से कहानियां सुनी तथा प्रेरक वृतांत सुनाए।
उन्होंने छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं संघर्ष की कहानी भी सुनाई।
उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से हटकर कथा-कहानियों की पुस्तकों को पढ़ने में रूचि रखनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की खेलों में रूचि, मोबाईल में देखे जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। विद्यार्थियों से पंचतंत्र की कहानियां, हिन्दी भाषा के शब्दों के अर्थ तथा जलीय जीवों के नाम पूछे।
उन्होंने वर्षा के कारण दीवारों में नमी को देखते हुए प्रधानाचार्य को पुताई के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
#Education
#Rajasthan #PRAKHARRAJASTHAN
#Rajasthanreads
#Readtolead
@RoomtoRead
#BCG
#UNICEF
@TataTrusts
#samparkfoundation
#AzimPremjiFoundation
#PrathamBooks
@CmF-Centre for microFinance