भारतीय खाद्य निगम OMSS(D) के तहत गेहूं की बिक्री हेतु सूचीबद्ध थोक उपभोक्ताओं/व्यापारियों से पाक्षिक आधार पर गेहूं की आरक्षित दरों पर, 'जहाँ है, जैसा है' के आधार पर बोलियाँ आमंत्रित करता है | इच्छुक खरीददार https://t.co/5pgM09XG5D देखें/FCI के मण्डल कार्यालय से संपर्क करे |
दिनांक 09.04.2025 को खरीद केंद्र मुंडावर कस्बे के नजदीकी गांव नांगल उदिया एवं गाडूवास में मुनादी करवाई गई एवं पंपलेट वितरित कर, पोस्टर चिपकाकर किसानों को जागरूक किया एवं पंजीकरण किया।
दिनांक 07.04.2025 को खरीद केंद्र मुंडावर कस्बे के नजदीकी गांव जसाई, राजवाड़ा, एवं शेखावास में किसानों की जागरूकता हेतु मुनादी करवाई गई, पंपलेट वितरित किए एवं पंजीकरण किया गया ।
मंडल कार्यालय अलवर के अंतर्गत खरीद केंद्र रामगढ़ पर आज दिनांक 04.04.2025 को किसान से प्रथम खरीद कर किसान भाई का स्वागत करते हुए खरीद कार्य का शुभारम्भ किया गया।
दिनांक 02.04.25 को गेहूं खरीद केंद्र रामगढ़ के मंडी परिसर व आसपास के गांव नाड़का ,बंजिरका ,चोकी, मस्ताबाद, डोली में रबी विपणन वर्ष 2025 -26 के लिए पोस्टर बैनर और पंपलेट वितरण के साथ प्रचार प्रसार किया जिसके अंतर्गत किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की