मंडल कार्यालय, कोटा में दिनांक 18.06.2026 को श्री देवेंद्र कुमार मीणा, मंडल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में 30 जून 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही हेतु विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 10.06.2026 को मंडल कार्यालय, कोटा में कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल हेतु स्थापित क्रैच सुविधा का विधिवत उद्घाटन श्रीमान देवेन्द्र कुमार मीना, मंडल प्रबंधक महोदय एवं श्रीमान भरत सोलंकी, सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) महोदय के कर-कमलों द्वारा किया गया।
राजस्थान के किसान की कहानी, उनकी अपनी ज़ुबानी 🌾 रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूँ खरीद के दौरान किसानों ने साझा किया अपना अनुभव — सही मूल्य, सुगम प्रक्रिया और मेहनत के सम्मान का भरोसा। किसान का विश्वास, MSP के साथ।
@mygovindia@fooddeptgoi@PIB_India@JoshiPralhad@Nimu_Bambhaniya@blvermaup
#MSP #RMS2026_27 #Wheatprocurement #FarmerExperience
बूंदी कुवारती मंडी में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद का शुभारंभ श्री देवेंद्र कुमार मीणा मंडल प्रबन्धक महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर DSO बूंदी , मंडी सचिव, आढ़तिया संगठन के अध्यक्ष, HTA ठेकेदार एवं निगम के किस्म निरीक्षक द्वारा किसान को माला पहनाई ।
भा.खा.नि. मंडल कार्यालय, कोटा की गृह पत्रिका हाड़ौती संगम के प्रथम संस्करण वर्ष 2026 का 12.02.2026 को क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में महाप्रबंधक( क्षेत्र), क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया।
दिनांक 07/11/2025 को मंडल कार्यालय कोटा में Celebration of commemoration of 150 years of National Song "Vande Mataram" के उपलक्ष में समस्त उपस्थित स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया ।
श्री नरेश कुमार उपनिदेशक, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मंडल कार्यालय, कोटा का दिनांक 16.10.2025 को हिंदी प्रगति निरीक्षण किया गया।
आज दिनांक 29.09.2025 को मंडल कार्यालय कोटा में पोषण माह 2025 कैंपेन के अंतर्गत लोकल फूड फेस्टिवल का आयोजन एवं स्वच्छता ही सेवा campaign 5.0 के अंतर्गत सफाई कर्मियों को भारत सरकार की योजनाओं से अवगत किया गया | उक्त कार्यक्रम में मंडल कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया
“जब सेवा सफाई से मिलती है, हर कदम मायने रखता है। #SwachhataHiSewa के तहत भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय ,अहमदाबाद द्वारा '' Swachchata Hi Seva Campaign-2025", के अंतर्गत सभी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा स्वच्छता और सफाई बनाए रखने के लिए वॉकाथॉन का आयोजन किया गयाI
क्षेत्रीय कार्यालय,अहमदाबाद में 14/09/2025 से 29/09/2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया और 29/09/2025 को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हिंदीके प्रचार-प्रसार पर विचार व्यक्त किए गए।
आज दिनांक 30.09.2025 को हिंदी पखवाड़े के समापन के अवसर पर माननीय महाप्रबंधक (क्षेत्र) महोदया द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
As part of #SwachhataHiSeva2025, the dedicated staff of FCI Divisional Office, Vijayawada actively participated in a cleanliness drive at Gandhi Hill, Vijayawada
By cleaning this iconic public space, we pay tribute to Bapu’s dream of a clean India. #SHS2025#Swachhotsav2025#FCI