तो मोदी जी ने 2014 में ही तय कर लिया था देश बेचकर कार्यालय बनाएँगे!
नड्डा जी को सुना जाय
290 बन गये, 105 बन रहे हैं, 123 के लिये जमीन ले ली गयी। सभी कार्यालय सुसज्जित और 7 स्टार होटल जैसी सुविधा को मात दे रहे हैं।
अब इनसे स्कूल, अस्पताल, बांध, उद्योग लगाने का वादा नहीं किया था। इसलिए उसकी उम्मीद करना भी राष्ट्रधर्म के विपरीत है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से लोकप्रिय सांसद, जननेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सशक्त नेतृत्व में अमेठी और रायबरेली परिवार की सेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित हूँ।
इसी क्रम में आज रायबरेली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद रायबरेली एवं संसदीय क्षेत्र अमेठी की विधानसभा सलोन के विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में परियोजना निदेशक, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, PWD, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों से विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रायबरेली और अमेठी परिवार की सेवा, सम्मान और अधिकारों के लिए हर समय पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहना राहुल गाँधी जी की प्राथमिकता है।
प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माण!
आधुनिक भारत को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर अमेठी जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित ‘राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता’ के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गयी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 विजेताओं को फ्रिज, एलईडी टीवी एवं वॉशिंग मशीन प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, 51 कॉलेजों के 153 प्रतिभागी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया।
राजीव गांधी जी का सदैव विश्वास रहा कि देश का भविष्य उसकी युवा प्रतिभा और शिक्षा की शक्ति से आकार लेता है। आज इन होनहार विद्यार्थियों का सम्मान उसी विचार को आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल है।
समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी वरुण चौधरी जी, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के प्रशासक/प्रबंधक, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) मनोज मट्टू जी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आज अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को पूरी मजबूती के साथ तैयार करने पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी वरुण चौधरी जी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी, पार्टी पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
राजीव गांधी जी की जयंती पर अमेठी की उस सेवा और संवेदना की परंपरा।
आज निःशुल्क मोतियाबिंद नेत्र शिविर का उद्घाटन किया।
अमेठी और राजीव गांधी जी का रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि विकास, सेवा और जनविश्वास का रिश्ता रहा है। इसी भावना के साथ वर्ष 2013 से श्री हरिश्चंद्र मिश्रा जी एवं श्री सुभाष मिश्र जी द्वारा इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से यह शिविर निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
राजीव जी ने अमेठी को विकास की नई दृष्टि दी थी, आज उनकी जयंती पर वही भावना जीवंत है।
राजीव जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#राजीवगांधी #अमेठी #नेत्रशिविर #जनसेवा #सद्भावना
अमेठी, उत्तर प्रदेश
➡️ पूर्व MLC दीपक सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला
➡️ राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर दीपक सिंह ने दिया बयान
➡️ दीपक सिंह ने आरोप लगाया, चढ़ावा चोरों को बचाने के लिए की गई थी त्रुटिपूर्ण SIT
➡️ प्रभु श्रीराम मंदिर को चढ़ावा चोरों से मुक्त कराने का अभियान चलाने का किया ऐलान
➡️ मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
#Amethi #AmethiNews #PoliticalNews #RamMandir
@DeepakSinghINC@INCUttarPradesh@BJP4UP