आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सामुदायिक रेडियो स्टेशन, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र, पुरायबगी (230) पर पोषण पखवाड़ा के तहत सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो के समग्र शरीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए समुचित पोषक आहार के बारे में बताया गया।
"सेहत सही लाभ कई" कार्यक्रम के तहत सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 FM कृषि विज्ञान केन्द्र की टीम ग्राम -डुमरिया में महिला से टीबी पर बातचीत करते हुए।
#sehatsahilaabhkayi
"फाइलेरिया से बचाव का अब सही समय है! सिर्फ 3 दिन बचे हैं—10 फरवरी से अपनी फाइलेरिया से बचाव की दवा खाना न भूलें। साल में एक बार दवा खाकर हाथीपांव और अंडकोष में सूजन से सुरक्षित रहें। यह दवा पूरी तरह मुफ्त है! #FilariasisFreeIndia#MDA#sehatsahilaabhkayi#Healthforall#Health
आज कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन बाढ़ में चलाये जा रहे रेडियो कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई की समीक्षा हेतु स्मार्ट संस्था, नई दिल्ली के हेल्थ लीड प्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ का भ्रमण किया गया।
स्मार्ट नई दिल्ली के सहयोग से एवं सामुदायिक रेडियो स्टेशन, कृषि विज्ञान केन्द्र, पटना द्वारा संचालित "सेहत सही लाभ कई" कार्यक्रम अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
#sehatsahilaabhkayi#100daytbeliminationcampaign#TBMuktBharat
आज दिनांक 05.11.2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के परिसर में अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्याज का बीज (प्रभेद - NHRDF Red-3) का किसानों के बीच वितरण किया गया।