लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी! ❌
वर्षों से अपने परिवार ��े दूर, दूर-दराज के जिलों में सेवा दे रहे लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे सरकार। ट्रांसफर तो करने ही होंगे!
जनता और शिक्षकों की आवाज दबाना बंद कीजिए।
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
शहीद स्मारक, जयपुर स्थल पर शिक्षकों की भीड़ अत्यधिक है,प्रशासन द्वारा लाइट, माइक व पीने का पानी बंद किया।
तृतीय श्रेणी कार्मिक भाई बहनों से निवेदन है कि न्यूज को शेयर करें व अधिक संख्या में धारणास्थल पहुंचे, लड़ाई आरपार की होगी #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_स्थानांतरण@aajtak
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
म���बाइल टोर्च की रोशनी में आंदोलन जारी - तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मोबाइल टोर्च की रोशनी में धरना देते तृतीय श्रेणी शिक्षक।।।।
जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों पुरानी स्थानांतरण की जायज़ मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, वे अपने परिवार से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान होना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
सरकार से विनम्र आग्रह है कि शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए। शिक्षक संतुष्ट होंगे तो शिक्षा व्यव���्था और अधिक सशक्त होगी।@BhajanlalBjp
ट्रांसफर के मांग के बीच शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े थर्ड ग्रेड टीचर
तबादला नीति लागू करने और ���ारदर्शी
डेपुटेशन नीति की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर थर्ड ग्रेड टीचर्स प्रदर्शन पर उतर गए है।
'थर्ड ग्रेड शिक्षक संघर्ष समिति' के प्रदेश संयोजक सुनील महला का आरोप है कि सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है।
100 दिन में ट्रांसफर करने का वादा करने वाली सरकार को 2 साल से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन, सरकार ने उनकी अब तक कोई सुध नहीं ली है। जल्द फैसला नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में उग्र आ���दोलन किया जाएगा।
थर्ड ग्रेड टीचर्स का कहना है कि अब मांग सिर्फ ट्रांसफर तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़ गए हैं।
उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी। तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।