आज लातूर यशवंतपुर एक्सप्रेस (16584) के जनरल डिब्बे में कुछ दूर यात्रा करने का अवसर मिला। बीदर में जैसे ही गाड़ी रुकी, ऐसा लगा भगदड़ मच जाएगी, उतरने और चढ़ने वालों ने एक दूसरे का रास्ता रोक दिया।
हैदराबाद के जुबली हिल्स विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनावों में भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया में हिन्दी की उपेक्षा किये जाने पर मिलाप के पाठकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। @ECISVEEP https://t.co/qcltYV5gDV
क्या समाज भी कभी साहित्य के दर्पण में झांक लेता है? सोचा तो यह भी कि वंचितों के साहित्य और उनकी समस्याओं पर विमर्श पर एकाध संगोष्ठी शाम के समय बस अड्डे पर भी होनी चाहिए, ताकि वे सुन सकें कि विद्वान बने लोग उनकी हालत पर क्या चर्चा कर रहे हैं?https://t.co/aoSNIv0wZ9