उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आज़ाद भारत का पहला दहशतगर्द गोडसे किसी मदरसे का तालीब-ए-इल्म नहीं था। लेकिन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद मदरसे में पढ़े थे। मुंशी प्रेमचंद और राजा राम मोहन राय ने भी मदरसे में तालीम हासिल की थी।
पाँच, दस और पचास ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बाद में बना लीजिए, मोदी "जी"।
पहले अस्पताल बनाइए।
जिन अस्पतालों में लोग ठीक होने जाते हैं, वहीं से ज़ख्मी होकर लौट रहे हैं।
क्या मज़ाक बना रखा है?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।
जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।
साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।
मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।
Deeply saddened by the loss of lives and widespread devastation caused by landslides and flash floods across Nagaland and Arunachal Pradesh.
My heartfelt condolences to the bereaved families, and wishes for a swift recovery to the injured
I urge Congress workers to support the relief and restoration efforts in every possible way. I stand in solidarity with every affected family in this difficult hour.
केशव मौर्य सिर्फ़ मदरसों पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि उनकी कुर्सी दरअसल एक स्टूल है।
जिन्हें अंग्रेज़ों से मोहब्बत हो, उन्हें मदरसे कैसे पसंद आएँगे? मदरसे अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ साज़िशों और आज़ादी की जद्दोजहद के मरकज़ थे। उन्होंने बेशुमार मुजाहिदीन-ए-आज़ादी पैदा किए, जबकि सावरकर अंग्रेज़ों को माफ़ीनामे लिख रहे थे।
आज़ाद भारत का पहला दहशतगर्द गोडसे किसी मदरसे का तालीब-ए-इल्म नहीं था। लेकिन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद मदरसे में पढ़े थे। मुंशी प्रेमचंद और राजा राम मोहन राय ने भी मदरसे में तालीम हासिल की थी।
दस्तूर का आर्टिकल 30 हर अक़ल्लियती बिरादरी को अपने तालीमी इदारे क़ायम करने और चलाने का हक़ देता है। ये बेहद शर्मनाक है कि एक दस्तूरी ओहदे पर बैठा शख़्स ऐसी ज़हरीली ज़बान इस्तेमाल करे।
मगर जब कुर्सियाँ कम हों, तो स्टूल वालों को अपनी सियासी अहमियत बनाए रखने के लिए ज़हर उगलना ही पड़ता है।
छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल-वैन पर पथराव किया गया. इस वैन में आपके बच्चे भी हो सकते थे!
इस पथराव की सीधी ज़िम्मेदार सरकार है जो कांवड़ियों पर फूल बरसा रही है और कांवड़ियों को इसका मतलब खूब समझ में आ रहा है.
मुजफ्फरनगर में खाने की मंडी कहे जाने वाले मीनाक्षी चौक के सभी होटल, रेस्टोरेंट न सिर्फ़ कांवड़ियों की वजह से बंद कराए गए बल्कि उनको काली पॉलीथीन और तिरपाल से भी ढंका हुआ है कवर कर दिया गया है, रेस्टोरेंट के बाहर नॉनवेज की छपी तस्वीरों को भी तिरपाल और पॉलीथीन से छुपा दिया गया है।
यह वीडियो सीतापुर के एक सरकारी स्कूल का है। स्कूल में बच्चों को जो भोजन परोसा जा रहा है, उसकी क्वालिटी देखिए, और सोचिए कि सरकार को सरकारी स्कूल में पढने वाले बच्चों की कितनी चिंता है।
मौलाना मदनी ने कहा:
• उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मदरसों पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना, असंवैधानिक और सामाजिक सौहार्द के लिए घातक बताया।
• दारुल उलूम देवबंद और देश के मदरसों के स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उलेमाओं ने देश की आज़ादी के लिए जेलें काटीं, कुर्बानियाँ दीं और कभी अंग्रेज़ी हुकूमत के सामने घुटने नहीं टेके।
• इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि जब उलेमा आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तब कुछ लोग अंग्रेज़ी हुकूमत से दया याचिकाएँ भेज रहे थे।
• मदरसों और मुसलमानों को लगातार निशाना बनाए जाने को चुनावी और सांप्रदायिक राजनीति का हिस्सा बताया, जिसका उद्देश्य समाज में नफरत और विभाजन पैदा करना है।
• उपमुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संविधान की मर्यादा, सामाजिक सौहार्द और सभी नागरिकों के सम्मान की रक्षा करने की अपेक्षा व्यक्त की।
• स्पष्ट किया कि नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि तथ्यों, तर्क, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में रहकर दिया जाएगा।
#ArshadMadani
#Unity #Democracy #HatePolitics #FactBasedHistory #Justice #IndianConstitution #Peace