✅ 'छात्रों की गूंज'
🗓️ 8 अगस्त, 2026
📍 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
देश के लाखों-करोड़ों छात्रों के साथ मोदी सरकार और उनके युवा विरोधी सिस्टम ने विश्वासघात किया है, उनके सपनों को रौंद दिया है।
वहीं, अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन से हमला किया, आंसू गैस के गोले दागे गए।
ऐसे में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, बेरोजगारी और करप्ट सिस्टम से तंग युवा एक उम्मीद लिए जननायक राहुल गांधी जी की तरफ देख रहे हैं।
हमें साथ मिलकर- हिंदुस्तान के एजुकेशन मॉडल को बदलना होगा। प्रयागराज में #ChhatronKiGoonj - इसी लक्ष्य की ओर हमारा अगला कदम है।
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इथेनॉल मिले पेट्रोल के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
"यह E20 कारों और पैसे को बर्बाद कर रहा है, मैं इसे लेकर सीरियस हूं और इसे बड़े पैमाने पर आगे ले जाऊंगा"
- राहुल गांधी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, सीटों में कटौती, छात्रों के निलंबन और छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्रों का धरना लंबे समय से जारी है।
यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह आज धरने में शामिल होकर छात्रों को समर्थन दिया और 8 अगस्त को राहुल गांधी के साथ संवाद में शामिल होने की अपील की।
प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।
पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं।
कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा।
यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए।
कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। 8 अगस्त, शाम 5 बजे - के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज।
#ChhatronKiGoonj
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आज़ाद भारत का पहला दहशतगर्द गोडसे किसी मदरसे का तालीब-ए-इल्म नहीं था। लेकिन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद मदरसे में पढ़े थे। मुंशी प्रेमचंद और राजा राम मोहन राय ने भी मदरसे में तालीम हासिल की थी।
पाँच, दस और पचास ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बाद में बना लीजिए, मोदी "जी"।
पहले अस्पताल बनाइए।
जिन अस्पतालों में लोग ठीक होने जाते हैं, वहीं से ज़ख्मी होकर लौट रहे हैं।
क्या मज़ाक बना रखा है?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।
जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।
साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।
मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।
Deeply saddened by the loss of lives and widespread devastation caused by landslides and flash floods across Nagaland and Arunachal Pradesh.
My heartfelt condolences to the bereaved families, and wishes for a swift recovery to the injured
I urge Congress workers to support the relief and restoration efforts in every possible way. I stand in solidarity with every affected family in this difficult hour.