करीब डेढ़ हफ्ते तक चले भयंकर दंगे के बाद अब फ्रेंच पुलिस एक्शन मोड में आ गया है !! विडियो फुटेज व खुफिया एजेंसी के आधार पर, घर घर जाकर "दंगाइयों" को दबोच रही है और उन्हें अपने देश डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है..
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है, वहीं, उनके डिप्टी यानी उपकप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे. इस टीम से रोहित-विराट समेत 6 पुराने खिलाड़ियों को बाहर किया गया है.
#WestIndies#SuryaKumar#Cricket
प्रभास की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'सलार' का पावरफुल टीज़र रिलीज़ हो गया है. टीज़र में प्रभास का बेहद ही इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है. जिसे देख फैंस भी शॉक्ड हैं. बता दें 28 सितंबर को फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रीमियर होगा. आपको कैसा लगा फिल्म का टीज़र कमेंट में बताएं.
#Salaar #SalaarTeaser #TeaserOut #Prabhas #Teaser
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF (केंद्रीय औद्योगिक बल) को सौंपी गई है. अगले साल जनवरी में मंदिर के उद्घाटन से पहले सीआईएसएफ अपना सुरक्षा का ताना-बाना यहां पर तैयार कर लेगी. सूत्रों के मुताबिक CISF के डीजी सहित दूसरे अधिकारियों ने हाल ही में राम मंदिर परिसर का दौरा किया था. CISF की कंसल्टेंसी विंग इस पूरे प्लान को तैयार करेगी.
#Ayodhya #RamMandir #CISF #RamMandirSecurity #Security
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को टेस्ट और
वनडे के अलावा टी20 सीरीज भी खेलना है. इसी कड़ी में अजीत
अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने बुधवार (5 जुलाई) को
पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर
दिया. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में
रहेगी. वहीं टीम में तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी
शामिल किया गया है. टी20 सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से
होगी.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर),
शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव
(उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या
(कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई,
अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.
#HardikPandya #TeamIndia #WI #Cricket #fortunepost
#tourindia24_7 #dataanalyzer @tourindia24_7
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने ट्विटर की तर्ज पर अपना ऐप 'Threads' लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही आप अपने इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स के साथ इस पर साइन इन कर सकते हैं और अपना यूजर नेम, फॉलोअर्स और वेरिफिकेशन बैज जारी रख सकते हैं.
#Meta#Threads#Twitter #TwitterRival #MarkZuckerberg #ElonMusk #TechNews
11 साल की उम्र में बच्चे वीडियो गेम्स और खाने के अलावा शायद ही किसी और चीज के बारे में सोचते हों. लेकिन ये लड़की विदेश में छुट्टियां मनाने जाती है. अमीरों वाली जिंदगी जीती है. ये लड़की करोड़ों की मालकिन है. उसका बिजनेस खूब चल रहा है. बच्ची का नाम पीक्सी कर्टीस है. उसकी कंपनी पिक्सी फिडगेट्स बच्चों के खिलौने, कपड़े और दूसरा सामान बेचती है. वो चाइल्ड इन्फ्लुएंसर भी है.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सी 72 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन है. ऐसा कहा जाता है कि वो 15 साल की उम्र में ही काम से रिटायरमेंट ले लेगी. वो यूरोप में प्राइवेट जेट में छुट्टियां बिताने जाती है. बड़ों की तरह स्किन को अच्छा करने वाले ट्रीटमेंट्स लेती है. उसके पास लग्जरी गाड़ियां हैं.
#Trending #Millionaire #RichGirl #Crorepati #Business #fortunepost #tourindia24_7 #dataanalyzer
प्रवेश शुक्ला के माँ बाप टीवी पर न्याय मांग रहे है। उनके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही चालू कर दी गयी है। माँ बार बार बेहोश हो रही है। 🙁
पिता टीवी पर कह रहे है, मेरा घर कानूनी रूप से बना है, इसको क्यो तोड़ा जा रहा है। ये मेरे बाप दादा की विरासत है। और मेरे बेटे का घर बनाने में कोई योगदान नही है।
"उसको फांसी दे दो, साहेब लेकिन मेरी पुश्तेनी घर को मत गिराओ। मेरी बूढ़ी मां है, मेरी पत्नी बीमार है। मेरी पुश्तेनी मकान मत तोड़ो, हम कहां जायेंगे"
शिवराज जी जब आरोपी पर NSA लगाया जा चुका है, तो फिर उसके कर्मो की सज़ा उसके परिवार वालो को क्यों दी जा रही है।
ये कैसा न्याय हैं। आरोपी के साथ अब घर वालो ओर परिवार वालो को भी सज़ा भुगतनी होगी क्या ?? अगर यही न्याय है, तो क्यो न पूरे परिवार पर NSA लगा दिया जाये। 🤨
करे कोई भरे कोई यह कैसा न्याय।
#PraveshShukla
भारत और कुवैत के बीच SAFF Championship 2023 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया. दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिली. हाफ टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा. इसके बाद मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूट आउट से हुआ. इसे सुनील छेत्री के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया ने अपने नाम किया. भारत ने पेनल्टी शूटआउट को 5-4 से जीता. भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF Championship को नौवीं बार अपने नाम किया. इससे पहले भारतीय टीम 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में जीत चुकी है.
#saffchampionship2023 #teamindia #football #sunilchhetri
उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी को एक दूसरे से मजाक करना भारी पड़ गया. पति ने मजाक में जहर खाया, तो पत्नी ने भी जहर खा लिया. दंपति की जब हालत बिगड़ी, तो परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है.
यह घटना बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की है. गांव में रहने वाले 26 साल के निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी से मजाक में कहा कि अगर मैं अपनी जान दे दूंगा, तो क्या तुम भी अपनी जान दे दोगी. इस बात पर 22 साल की पत्नी रिजवाना ने हां में जवाब दिया.
इसके बाद पति ने सल्फास खा लिया. पति को जहर खाते हुए देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया. थोड़ी ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई. गांव में जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे.
इसके बाद परिजनों ने दंपति को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के बाद दंपति को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया. घटना पर पिता सत्तार खान ने बताया कि घर में बेटा और बहु दोनों खुशी से रहते हैं.
#uttarpradesh #Banda #husbandandwife #poison
मध्य प्रदेश के सीधी से शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां नशे में धुत्त एक शख्स ने सीढ़ियों पर बैठे एक युवक पर पेशाब कर दिया. कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है. विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. इस बीच आरोपी पर एनएसए लगा दिया गया है.
#MadhyaPradesh #NSA #shivrajsinghchouhan
साइंटिस्ट ने दावा किया है कि पिछले तीस सालों में धरती का दक्षिण ध्रुव पूर्व दिशा की तरफ 78.48 सेंटीमीटर यानी करीब ढाई फीट खिसक चुका है. जो फिर वापस कब लौटेगा, इसका पता नहीं चल पा रहा है.
#Earth#EarthRotation
मचअवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रोमांस, इमोशंस और एंटरटेनमेंट के सभी मसालों से भरपूर ये ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है. आपको कैसी लगी 'रॉकी और रानी' की जोड़ी कमेंट में बताएं#RockyAurRaniKiiPremKahaani #AliaBhatt #RanveerSingh #Trailer #RRKPKTrailer #YourSpace
शाहरुख इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, अभिनेता को शूटिंग के दौरान नाक पर चोट लग गई, जिस कारण उन्हें फौरन नाक की सर्जरी करवानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख के अस्पताल जाने के बाद डॉक्टर्स ने अभिनेता की टीम को सूचित किया कि उनकी ब्लीडिंग को रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ेगी। शाहरुख की हालत स्थिर बताई जा रही है.
#ShahRukhKhan #USA #Accident