सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है!
लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला।
उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है।
रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।
मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद, मैं तीसरी बार यहां आ चुका हूं, मगर अफसोस स्थिति में कोई सुधार नहीं है - आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है।
घर जल रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां खतरे में हैं और हज़ारों परिवार relief camp में जीवन काटने पर मजबूर हैं।
प्रधानमंत्री को मणिपुर खुद आ कर प्रदेशवासियों की तकलीफ़ सुनते हुए शांति की अपील करनी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी और INDIA मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे।
'बेरोज़गारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं।
एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है।
A very happy birthday, @kharge ji!
Your tireless service and dedication to the people’s cause is an inspiration.
Wishing you much love and good health.
The Education Minister - far removed from India’s ground reality - claims there have been no paper leaks in the last 7 years.
The unfortunate truth is that the Indian examination system is up for sale to the rich, causing millions of students to suffer.
The issue is systemic and should be addressed with sincerity, rather than resorting to political spin laden with lies.
अपनी अभिशंषा पर गत वर्ष (23-24) की बजट घोषणा के अंतर्गत देवड़ावास (टोंक) में खुलवाए गए मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को राज्य सरकार द्वारा भरतपुर स्थानांतरित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक द्वेषता से प्रेरित है।
भारत रत्न,देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधकर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु अर्थव्यवस्था की नींव रखी एवं राष्ट्र व संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान किया।
आज पांचवें चरण का मतदान है!
पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।
नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है।
युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए।
जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है।
मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं - अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।
#Vote4INDIA
जब प्रधानमंत्री खुद को शहंशाह और दरबारी उन्हें भगवान समझने लगें तो मतलब साफ है कि पाप की लंका का पतन नज़दीक है।
करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का अधिकार मुट्ठी भर भाजपा के लोगों को आखिर किसने दिया?
यह अहंकार ही उनके विनाश का कारण बन रहा है।
नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ - सच की आवाज़ एक तरफ।
भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है।
अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है।
भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है।
वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है।
क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे?
4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी।
मोदी जी, कर्ज़ माफी से सिर्फ किसानों की आदत खराब होती है? अरबपतियों की नहीं?
अगर किसानों का कर्ज़ माफ कर, उनका जीवन बेहतर बनाना ‘आदत खराब’ करना है, तो ये हम एक बार नहीं, बार बार करेंगे।
रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों और पेट्रोल पंप से लेकर शौचालयों तक पर छपा हुआ एक चेहरा 10 साल से आम जनता की तकलीफों पर हंसता रहा।
मगर अब उस चेहरे की हकीकत हर देशवासी समझ चुका है - इसलिए देश भर में झूठ के गुब्बारे फूट रहे हैं।
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध के विचारों ने मानवता को नई राह दिखाई। उनके विचार एवं सिद्धांत हम सबको सामाजिक समरसता, व्यवहारिक नैतिकता, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का गजब का जज़्बा है।
अग्निवीर योजना इन बहादुर युवाओं की देशभक्ति का अपमान है।
INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।
हम देश में दो तरह के शहीद नहीं बनने देंगे, हर सैनिक को वही सम्मान और अधिकार मिलेगा जो हमेशा से उन्हें मिलता था।