हम मोहब्बत में भी तौहीद के क़ाइल हैं फ़राज़
एक ही शख़्स को महबूब बनाए रक्खा
........
ज़ीस्त बस एक मोहब्बत पे बसर हो कैसे
रात लंबी हो तो फिर एक कहानी कम है
Ahmed faraz ❤️
#faraz
जो मेरे ज़िक्र पर अब क़हक़हे लगाता है
बिछड़ते वक़्त कोई हाल देखता उस का
मुझे तबाह किया और सब की नज़रों में
वो बे-क़ुसूर रहा ये कमाल था उस का
Jamaal Ehsani
सबको हैराँ कर जाऊंगा
वक़्त से पहले मर जाऊंगा
पंछी फलक को निकल गये हैं
और मैं फिर दफ़्तर जाऊंगा
दरियाओं का दावा कब है
दो आंखें तो भर जाऊंगा
ख़ूब हँसूँगा ऊपर-ऊपर
अंद�� अंदर डर जाऊंगा
आपको ज़हमत कुछ नइ होगी
मैं चुपचाप बिखर जाऊंगा
- Gourav
#shairi
रास्ता उसको भी मालूम नहीं है शायद
फिर भी जंगल में वो खोने नहीं दे��ा मुझको
दिल की मानिंद शिकस्ता भी है बे-मंज़िल भी
नाव लेकिन वो डुबोने नहीं देता मुझको
परवीन शाकिर
#parween
#love
खेल ये है कि किसे कौन सिवा चाहता है
जीत जाओगे तो जाँ नज़्र गुज़ारेंगे तुम्हें
इश्क़ में हम कोई दावा नहीं करते लेकिन
कम से कम मार्का-ए-जाँ में न हारेंगे तुम्हें
- इरफ़ान सिद्दीक़ी
#irfansiddhiqi
वो दिल-नवाज़ है लेकिन नज़र-शनास नहीं
मिरा इलाज मिरे चारा-गर के पास नहीं
गुज़र रहे हैं अजब मरहलों से दीदा-ओ-दिल
सहर की आस तो है ज़िंदगी की आस नहीं
Nasir kazmi
#ishq