📚 विद्या संबल योजना का एक महीने का गणित देखिए..!
मान लीजिए महीने में 30 दिन हैं 👇
❌ 4 रविवार = 4 दिन छुट्टी
❌ सरकारी/त्योहारों की 2–3 छुट्टियाँ
👉 यानी करीब 6–7 दिन बिना भुगतान के!
बचे लगभग 23–24 कार्यदिवस।
अब 11वीं–12वीं का हिसाब देखिए👇
⏰ 2 पीरियड = 1.5 घंटे
💰 1 घंटे = ₹400
👉 2 पीरियड = ₹600 प्रतिदिन
यानी 24 दिन काम मिला तो👇
24 × ₹600 = ₹14,400
और छुट्टी के दिन?
❌ कोई भुगतान नहीं!
ऊपर से आने-जाने का खर्च 🚍💸
और बाकी खर्च अपनी जेब से…
तो बताइए 🤔
ये विद्या का संबल है या खर्चों का हिसाब? 😂
युवाओं की मांग एकदम साफ है ✊
❌ नहीं चाहिए विद्या संबल
✅ चाहिए नियमित एवं स्थाई शिक्षक भर्ती..
📢 सरकार होश में आओ..!
#नहीं_चाहिए_विद्या_संबल
#स्थाई_शिक्षक_भर्ती_हर_बार
2027 में मेरे हिसाब से लगभग 12000 व्याख्याता पदों पर भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति भी आएगी और परीक्षा भी हो जाएगी.........?
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती भी लगभग 15000 से 20000 पदों पर आयोजित होने की प्रबल संभावना हैं...........!
2027 या फिर 2028 में इसकी भी परीक्षा हो जाएगी
अब तक यही संगठन नहीं था अब जोरदार संगठन बनेगा और इस बंदे को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए ताकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सके ...
नौकरी नौकरी होती है और ख़ुशी होनी भी चाहिए...मुझे लगता है यह बंदा ख़ूब जियेगा इस नौकरी को
खुशी व्यक्त करना भी एक अधिकार है
भले ही संविधान में इसका अलग से उल्लेख है या नहीं, पता नहीं लेकिन नहीं है तो होना चाहिए।
भाईसाहब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में सफल होने के बाद पहली बार नौकरी पर गए हैं तो इस ठरके से गए हैं। यह ठरका भी होना चाहिए।
चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खुलने के साथ ही एक नया टर्म ईजाद हुआ "चतुर्थ श्रेणी अधिकारी" और यह चल निकला। यहां तक चला कि यह चलते-चलते गाड़ी की नंबर प्लेट तक पहुंच गया। चपरासी शब्द के साथ जो हीनता का बोध है, उसे यही नये जमाने के नौजवान चपरासी इसी तरह से दूर करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा प्राप्त लोग चपरासी बनने के लिए प्रेरित हों। शर्मिंदगी और झिझक भी इसी तरह दूर होगी।
इस क्रिएटिविटी पर हजार लोग हजार तरह की बातें कर सकते हैं लेकिन सरकारी नौकरी के सबसे सरल, निश्छल, छोटे और उपेक्षित पद को जिस तरह से पुनर्परिभाषित किया जा रहा है, वह काबिले तारीफ़ तो है ही।
आगामी 3 भर्ती आने वाली है
Eo RO संभावित पद 100+-20
योग्यता BA
परीक्षा संभावित जनवरी फरवरी 2027
राज पुलिस लगभग 6000/9000पद
योग्यता 12TH CET
परीक्षा संभावित अप्रैल मई 2027
VDO लगभग 3500+पद
योग्यता CET GL+RS CIT
परीक्षा संभावित जुलाई 2027
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती मुख्य परीक्षा DEC.2027 या जनवरी 2028
यह एक संभावित अनुमान है
शिक्षा विभाग में आने वाली नई भर्तियां इस तरह से।
1. स्कूल व्याख्याता
2. वरिष्ठ अध्यापक
(दोनों की परीक्षाएं 2027 में होगी।)
3.अध्यापक भर्ती(Grade -3rd)
डीपीसी पूर्ण होने के बाद (सितम्बर तक विभाग प्रयासरत।)
यानि अगले वर्ष(2027) के अंत तक... नोटिफिकेशन रिलीज़ होने की संभावना।