संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय 60वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित होने पर करनाल की होनहार बेटी अनन्या राणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रतिभा का उदाहरण है।
लोकसभा में साथी सांसद भाई @manickamtagore जी को @INCTamilNadu का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में तमिलनाडु कांग्रेस नये जोश के साथ काम करेगी और जनता के बीच एक नयी पहचान मिलेगी।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आग लगने से हुए भीषण हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
मैं इस हादसे में घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
मुख्यमंत्री 'नायब', कानून का भय 'गायब'!
महम में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने कांग्रेस विधायक भाई बलराम दाँगी जी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात के बाद अब ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और जान से मारने की धमकी दी गई है।
मुख्यमंत्री पंजाब प्रचार में मस्त है, और हरियाणा 'फिरौतीराज' से त्रस्त है।
हमारी मांग है कि भाई बलराम दांगी और उनके परिवार को तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए एवं धमकी देने वाले गैंगस्टरों को जल्द से जल्द ठिकाने लगाया जाए।
कल देर रात सेक्टर-5, पंचकूला में शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
निष्पक्ष भर्ती और न्याय की मांग कर रहे युवाओं, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों के साथ बलपूर्वक व्यवहार, पुरुष अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग और धरना स्थल को हटाना इस बात का संकेत है कि सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुन रही है।
मैं इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सरकार को सभी गिरफ्तार अभ्यर्थियों को तत्काल रिहा करना चाहिए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और उनकी न्यायसंगत मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
‘हर घर नल जल ‘की योजना के नाम पर करोड़ों रुपये डकारने वाली सरकार
पूरे गाँव को पानी मांगने पर लाठी डंडे दे रही है..
ये सिर्फ चैनत गाँव की पानी की लड़ाई नहीं रही बल्कि इंसानियत के ख़िलाफ़ भाजपा के तानाशाही रवैये की कहानी है।
सैनी साहब टी लगाने पर जय जयकार सुनकर भी आपके अंदर की इंसानियत नहीं जागी तो अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि आपका ज़मीर किस हद तक मर चुका है।
कल 📍रोहतक में श्री कुलदीप इंदौरा जी प्रेस वार्ता के माध्यम से देश के छात्रों की आवाज़ को बुलंद करेंगे।
पेपर लीक हो रहे हैं, भविष्य बिखर रहा है...
लेकिन जिम्मेदार लीक मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब तक नहीं...🫵🏻💯
#ChhatronKiGoonj ✊🏻🇮🇳
मोदी सरकार में 80 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, जिसके चलते करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया।
ऐसे में सवाल है कि नरेंद्र मोदी ये सब क्यों नहीं रोक पा रहे हैं या वो देश से सच नहीं सुनना चाहते। ये पेपर लीक नहीं है, बल्कि छात्रों का भविष्य लीक हो रहा है।
आज NTA Compromised हो चुका है, जिससे साफ है कि एजुकेशन का पूरा internal structure ही collapse कर गया है।
: देश की तबाह होती शिक्षा व्यवस्था पर @pappuyadavjapl जी, @KuldipIndoraINC जी, @VikrantBhuria जी और @drshamamohd जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस-
लोकप्रिय अभिनेता और जनप्रिय नेता, @INCUttarPradesh के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद, पारिवारिकसदस्य @RajBabbar23 जी को जन्मदिवस की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई। उसके ट्रस्टी श्री राम जी नाम के व्यक्ति हैं, जो मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार हैं।
हमारे सवाल:
• आखिर 500 करोड़ रुपये की जमीन 1 रुपये में क्यों दी गई?
• यदि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट झूठी है, तो FIR क्यों नहीं हुई?
• BJP के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल जमीन पर पूछा गया, तो जवाब जाति पर दिया गया। क्या यही इनकी सोच है?
• मुख्यमंत्री बनने के बाद, मोहन यादव के परिवार द्वारा तेजी से जो जमीन खरीदी गई, उसके लिए पैसे कहां से आए?
• क्या मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा खरीदी गई जमीनों का पूरा विवरण जनता के सामने नहीं आना चाहिए?
: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari जी
📍 दिल्ली
क्या ट्रिपल इंजन केवल धुआँ मारने के लिये हैं ?
आज अंबाला में विधायक श्री @NirmalSMohra जी, जिला अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल,श्री दुष्यंत चौहान एवं साथियों के साथ ड्रेनों की सफ़ाई का जायजा लिया और हालात चित्रों में दिखाई दे रहे हैं । नगर निगम चुनाव के नतीजे आये एक महीने से अधिक हो गया है और अब तक नगर निगम की एक बैठक तक नहीं हुई।
बहादुरगढ़ में जिस डॉ. अंबेडकर स्टेडियम का निर्माण कांग्रेस सरकार के समय हुड्डा साहब की घोषणा के बाद शुरू किया गया था अब उसके एक हिस्से में जबरन गौशाला चलाई जा रही है- गौशाला के नाम पर स्टेडियम की 2000 गज जमीन पर सरेआम अवैध कब्जा किया गया व स्टेडियम की चारदीवारी तोड़ी गई!
दुखद है की एक ओर हरियाणा में हुड्डा सरकार के समय निर्मित खेल स्टेडियम आज दुर्दशा के शिकार हैं तो दूसरी ओर हमारे नायब मुख्यमंत्री आजकल पंजाब में खेलो को बढ़ावा देने का ज्ञान दे रहे है।
यही पंकज अग्रवाल वो IAS अधिकारी है जिसको कल CBI ने 590 करोड़ के फर्स्ट बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया है। इसी अधिकारी ने राज्यसभा चुनाव में RO के रूप में भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वोट रद्द करके बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को जिताने की पुरजोर कोशिश की थी।
बीजेपी सरकार ने तो भ्रष्टाचार में लिप्त इस भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई का डर दिखाकर अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम किया। लेकिन IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला इतना बड़ा था, जिसको नजरंदाज करना सीबीआई के लिए संभव नहीं था। सीबीआई कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी और बीजेपी की मिलीभगत के इस घिनौने खेल का पर्दाफ़ाश हो गया।
मोदी सरकार का कहना है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है
क्या हिंदुस्तान का पासपोर्ट ग़ैर हिंदुस्तानियों को भी दिया जाता है?
पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस क्या जाँच करने आती है?
• आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• PAN नागरिकता का प्रमाण नहीं है
• Voter Id नागरिकता का प्रमाण नहीं है
तो फिर नागरिकता का प्रमाण है क्या?
मोदी का चरणवंदन?
BJP का आईडी?
RSS की टोपी?
'धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद.. मुर्दाबाद.. मुर्दाबाद!!
- ये नारे आज चंडीगढ़ में गूंजे, जहां NSUI के युवा साथियों ने धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया
मोदी सरकार और धर्मेंद्र प्रधान की नाकामी का खामियाजा आज देश के करोड़ों छात्र भुगत रहे हैं।
मगर जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
📍 चंडीगढ़