हमारे परिवार के मुखिया, जन-जन के लाडले, विकास के मसीहा, केन्द्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री परम श्रद्धेय श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।
मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
@JM_Scindia
किरार समाज की शान एवं पोहरी क्षेत्र की पहचान जन-जन के लाडले पोहरी विधानसभा में विकास की गंगा बहाने वाले माननीय श्री @SureshDhakadR जी, पूर्व विधायक एवं मंत्री मध्यप्रदेश शासन को जन्मदिन पर अशेष शुभकामनाएं!
मां पीतांबरा का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।
#HWDSureshDhakadJi
देश की वित्त मंत्री और मेरी वरिष्ठ सहयोगी सुश्री @nsitharaman जी को जन्मदिन की अनेकानेक बधाई।
आपके यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और चिरायु की कामना करता हूँ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा शुरू किया गया 'हर-घर तिरंगा अभियान' पिछले कुछ वर्षों में एक बहुत ही लोकप्रिय त्योहार बन गया है।
आइए, देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज "तिरंगे" को फहराएं और इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाएं। साथ ही हमारे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी https://t.co/0RPy8Lb24l पर जरूर अपलोड करें।
#HarGharTiranga
बुलंद हो हौसला उसे कौन हरा सकता है ।
हों साजिशें हजारों तो भी उसे कौन हरा सकता है ॥
यह भारत की बेटियां हैं ।
हजारों हाथ उठ रहे दुआओं में उसे कौन हरा सकता है ॥
वक्त ने चाल भले ही चल दी जरा सी।
पर जो खुद वक्त का इम्तिहान लेता है उसे कौन हरा सकता है ॥
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
मध्यप्रदेश शासन के माननीय मंत्री श्री @nsp2106 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@BJP4MP
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।
मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।
आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं।
लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं।
रैलियों में मैंने ये भी देखा कि एमपी के लोग कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति और नकारात्मकता से कितने ज्यादा नाराज हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है।
मेरा एमपी के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित एमपी के लिए, विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।
"जो कहा, वो किया"
भोपाल के जंबूरी मैदान में आज लाड़ली बहनों का जो स्नेह और प्यार मिला, वो मेरे लिए आशीर्वाद स्वरूप है।
गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति की उन्नति एवं मध्यप्रदेश की प्रगति का हमारा संकल्प है, जिसे पूरा किये बिना मैं चैन की सांस नहीं लूंगा।
मेरी बहनों, तुम सदैव इसी तरह मुस्कुराती रहो, सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज, सिमरोड में जनजातीय समाज के अपने भाई-बहनों से मिलकर चित्त प्रसन्न हुआ। ज़मीन से जुड़े इन लोगों ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण की वो अद्भुत मिसाल पेश की है जो आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।
स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी के साथ-साथ, सामाजिक विकास, महिला कल्याण और शिक्षा के विस्तार जैसे क्षेत्रों में मेरे आदिवासी भाई - बहनों ने अहम भूमिका निभाई है।
भगवान बिरसा मुंडा, आदरणीय टंट्या भील और वीरांगना रानी दुर्गावती जी की वीरता और बहादुरी इतिहास के पन्नों में हमेंशा अमर रहेंगी।
कोई कल्पना भी ना करे मेरे दलित भाइयों और बहनों के ख़िलाफ़ कुछ भी असभ्य करने की...मैं इनके साथ इनका योद्धा बनकर खड़ा हूँ।
शिवपुरी के अपराधियों के ख़िलाफ़ 24 घंटों के भीतर ऐक्शन ले लिया गया है।
बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था, शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो! हम सभी को उनकी बात याद रख प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में एक अखंड और विकसित भारत का निर्माण करना है।
जय भीम ! जय भारत !
मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा युवाओं को कुशल और सशक्त बनाने के उद्देश्य से #मुख्यमंत्री_सीखो_कमाओ_योजना की शुरुआत करने हेतु पूरे मंत्रिमंडल सहित मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी का धन्यवाद।
योजना के तहत 700 से अधिक क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित कर प्रतिमाह रु 10 हजार तक का स्टायपेंड दिया जाएगा, जिससे राज्य के युवा एक सफल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।