उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दलित युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा जी का यह नवाचार वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। सुदूर पहाड़ में जन्मे रवि टम्टा जी ने साबित कर दिया कि उनके हौसले भी पहाड़ जैसे बुलंद हैं।
रवि टम्टा जी ने HAPIDA SKYNeX उड़ान वाहन (Flying Vehicle) के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वे सुरक्षित एवं विद्युत चालित व्यक्तिगत उड़ान वाहन विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। वर्षों के शोध, नवाचार और अथक परिश्रम के बाद प्रोटोटाइप की यह सफल उड़ान उनके सपने को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा मील का पत्थर है।
यह उपलब्धि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे स्वदेशी नवाचार भारत की वैज्ञानिक क्षमता, युवाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।
रवि टम्टा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनका यह प्रयास भारत को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमें आप पर गर्व है!
नाम — शुभांकर मिश्रा
काम — जातिवाद फैलाना
हाल ही में भाई हिस्ट्री बुक नाम से इंस्टाग्राम पेज चला रहा है जिस पर 90% से ज्यादा वीडियो अंबेडकर और दलित नेताओं पर बनाई गई है ।
और इनमें ये प्रूफ करने की कोशिश कर रहा है कि आजकल अम्बेडकरवादी जो तंज ब्राह्मणों पर कस रहे है वो अम्बेडकर जी के काम के विरुद्ध है ।
कुल मिलाकर ये चाहता है कि ब्रह्मण दलितो का कितना भी अपमान करे लेकिन दलित पलटकर जवाब ना दे ।
मुन्ना अब समय गया तुम एक बात सुनाओगे तो दलित तुम्हे दो बात सुनायेगा ।🔥