प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री @ArunSinghbjp एवं संगठन महामंत्री श्री @chshekharbjp ने संबोधित किया। सत्र के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP एवं नेता प्रतिपक्ष श्री @Rajendra4BJP उपस्थित रहे।
संसद का नवनिर्मित भवन भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करेगा। इस भवन में माननीय सदस्य देश व नागरिकों के प्रति अपने दायित्वों को और बेहतर निष्पादित कर सकेंगे। माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी 28 मई को इस भवन को देश को समर्पित करेंगे।
कल शाम को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय वसुन्धरा राजे सिंधिया जी से उनके आवास पर भेंट की तथा उनसे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
@VasundharaBJP
#Pangonglake at14000ft!Worlds highest salt water lake seems dyed in Blue! Stands in Stark contrast to arid Mountains around!The people here are very kind! Hospitality is second to none #Jammu#Kashmir#Ladakh Nahi Dekha to Kuch nahi dekha! #IncredibleIndia
हृदय विदारक!
#Bihar के पूर्णिया जिले में हुए सड़क हादसे में #Rajasthan के 8 मजदूरों की मृत्यु तथा पांच अन्य लोगों के घायल होने का समाचार सुन बहुत दुःख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।
बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने हम सभी के प्रेरणास्त्रोत स्व.सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी पर स्मारिका का विमोचन किया। भंडारी जी जैसे महापुरुषों की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणदायक साबित होगा।
#SundarSinghBhandari
पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार केन्द्र को कोसती रही है। जबकि केन्द्र सरकार ने दो बार एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है।
अब राज्य सरकार को भी पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
#Rajasthan
प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल को हमारे रंगीले राजस्थान के सुरों की तान से झंकृत कर देनेवाले लोक गायक सम्माननीय @MameKhanMusic जी पर हमें गर्व है
आपकी उपलब्धि का मायना है कि विश्व हमारी संस्कृति से जुड़ी धुनों को सुनकर आनंदित होता है।आपने भारतीयता का मान बढ़ाया है
#IndiaAtCannes
लापरवाही की हद !
#Kota के MBS अस्पताल में एक लकवा पीड़ित महिला की आंख को चूहे द्वारा कुतर दिया गया। इस घटना ने चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
प्रशासन मामले में जाँच करे।
सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो!
आज जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की।
#BJP4Rajasthan
आज राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व् भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती @VasundharaBJP जी से साथी कार्यकर्ताओ के साथ मिलने का सुअवसर मिला |
माननीया वसुंधरा जी से मिले आशीर्वाद और प्यार से हम अभिभूत है |
यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि मुझे आज राष्ट्र के गौरव, सच्चे जननायक, महान सख्शियत स्व. भैरों सिंह शेखावत जी के संस्मरण पर लिखी पुस्तक के विमोचन का अवसर प्राप्त हुआ है। वे एक ऐसे महान व्यक्तित्व थी, जिन्होंने मुझे प्रगति पथ पर आगे बढ़ना सिखाया था।
#BhaironSinghShekhawat
स्व.भैरों सिंह जी शेखावत पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में मैं आज भावनाओं के सागर में बह गई। यह अवसर भैरों सिंह जी के साथ बिताए अविस्मरणीय पल आज फिर से ताज़ा कर गया।
मैं आपको कभी न भूल पाऊँगी!
राजस्थान आपको न भूल पायेगा!
#BhaironSinghShekhawat
आज जयपुर स्थित आवास पर पधारे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमजन से मुलाकात की। ये कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं तथा इनका समर्पण भाव ही भाजपा परिवार की सफलता का मंत्र है।
#BJP4Rajasthan
ब्राज़ील में आयोजित डेफ ओलंपिक के चैंपियन, बैडमिंटन खिलाड़ी अभिनव शर्मा से आज जयपुर आवास पर मुलाकात कर उन्हें 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। अभिनव की इस सफलता ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा कायम की है।
#AbhinavSharma#Rajasthan
बीकानेर में हुए सड़क हादसे में अनूपगढ़ ADJ सरोज चौधरी जी के असामयिक निधन का समाचार सुन बहुत दुःख हुआ। हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायल चालक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।
हरियाणा के रेवाड़ी में हुए सड़क हादसे में सामोद निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु एवं 10 लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व परिजनों को धैर्य प्रदान करें।