अमरेली के सुप्रसिद्ध नागनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित लघुरुद्र यज्ञ में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सब के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल की प्रार्थना की।
हर हर महादेव!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ
आस्था, साधना और आत्मजागरण के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर देवों के देव भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना करता हूँ।
यह पावन पर्व सब के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे यही देवाधिदेव महादेव के चरणों में प्रार्थना 🙏
ॐ नमः शिवाय। 🙏✨
#Mahashivratri
श्री देवशीभाई लीलाभाई खूंटी के सुपुत्रों अर्जुन और करण के विवाह समारोह में उपस्थित रहा।
नवदंपति को मंगलमय गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएँ और आशीर्वाद।
पद्मश्री मीर हाजीभाई क़ासमवाला (हाजी रमकडू), खेती बैंक के अध्यक्ष डॉलरभाई कोटेचा, गुजकोमासोल के निदेशक और जूनागढ़ जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनुभाई खूंटी, अमरेली जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक के निदेशक बाबूभाई सखवाला, गुजकोमासोल के प्रबंधक नरेन्द्रसिंह परमार समेत गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
📍जूनागढ़
गिर के नेस् क्षेत्र के निवासी पशुपालक परिवारों के लिए सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार राजभा गढ़वी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या (लोक डायरो) में उपस्थित रहा।
सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों मनमोहक थी, लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक एकता का अद्भुत संगम देखने का अवसर मिला।
आयोजक ओर सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार राजभा गढ़वी को इस सफल एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आयोजन हेतु बधाइयाँ एवं साधुवाद।@gir_rajbha
अमरेली जिला भाजपा के नवनियुक्त महासचिव श्री मयूरभाई मांजरिया ने अमरेली में शिष्टाचार भेंट की।
नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल ओर प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
गुजरात के नायब मुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी से गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट कर इफको द्वारा कार्यान्वित विभिन्न गतिविधियों एवं इफको की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
इफको कलोल इकाई के हेड श्री संदीप घोष भी उपस्थित रहे।
@sanghaviharsh
ओडिशा राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड की अध्यक्ष सुश्री कविता मंजरी परिडा, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद पटनायक एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने गुजकोमासोल मुख्यालय, गांधीनगर का दौरा किया।
गुजकोमासोल की प्रगति से अवगत कराते हुए गुजरात के सुदृढ़ सहकारी ढांचे के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा की गई।
आजादी के 75 वर्षों के बाद “सहकार से समृद्धि” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में नए सहकार मंत्रालय की स्थापना की गई है, जिसका कार्यभार केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री श्री अमितभाई शाह के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
नए सहकार मंत्रालय के गठन के पश्चात गुजरात सहित पूरे देश का सहकारी क्षेत्र तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है — इस विषय पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
@narendramodi@AmitShah@MinOfCooperatn
पुत्र मनीष एवं पुत्रवधू धारा को विवाह वर्षगांठ की बधाई।
आपका दांपत्य जीवन सदा सुख, स्वास्थ्य, प्रेम, विश्वास एवं सफलता से परिपूर्ण रहे यही आशीर्वाद ओर भगवान महादेव की कृपा कायम रहे।
@manish_sanghani
जॉर्डन के अम्मान में JPMC की बोर्ड बैठक में सहभागिता की।
JPMC के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद के. थनेबैत जी ओर बोर्ड सदस्यों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर JPMC से जुड़े महत्वपूर्ण व्यावसायिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
जॉर्डन के अम्मान स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय राजदूत श्री मनीष चौहान जी के साथ इफको के माध्यम से जॉर्डन में फर्टिलाइज़र एवं कृषि क्षेत्र में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई।
JIFCO के प्रबंध निदेशक ए पी त्रिपाठी इफको के प्रबंध निदेशक श्री के जे पटेल, श्री मनीष गुप्ता एवं JIFCO के CFO श्री दीपक यादव उपस्थित रहे।
भारत–जॉर्डन कृषि सहयोग को नई दिशा। 🇮🇳 🤝 🇯🇴
@IndiainJordan
कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम।
केंद्रीय बजट 2026-27 में कृषि ऋण (Agri-Loan) लक्ष्य को बढ़ाकर रिकॉर्ड स्तर पर ले जाने की घोषणा सराहनीय है।
यह निर्णय किसानों की आर्थिक मजबूती को नई गति देगा। 🌾🇮🇳
@narendramodi@ChouhanShivraj@nsitharaman
#ViksitBharatBudget
Union Budget 2026 | ग्रामीण सहकारिता को मजबूती
नाफस्कोब (NAFSCOB) द्वारा ग्रामीण सहकारी बैंकों (RCBs) और प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के लिए वित्तीय स्थिरता और स्वायत्तता को लेकर की गई सिफारिशें सराहनीय हैं।
ये कदम सहकारी ढांचे को सशक्त बनाएंगे, ग्रामीण ऋण व्यवस्था को मजबूत करेंगे और किसानों व ग्रामीण उद्यमियों तक आसान, भरोसेमंद वित्तीय पहुंच सुनिश्चित करेंगे। 🌾🤝
ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
@narendramodi@AmitShah@nsitharaman@MinOfCooperatn
विकसित भारत निर्माण का पथप्रदर्शक बजट 🇮🇳
किसानों की आय बढ़ाने का प्रस्ताव स्वागतयोग्य 🌾
अन्नदाता के सशक्तिकरण से ही सशक्त भारत 💪
केंद्रीय बजट 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी, कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से धन्यवाद। 🌾🇮🇳
@narendramodi@nsitharaman@ChouhanShivraj
#ViksitBharat #Budget2026 #FarmerFirst #KisanKalyan
“‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को सुदृढ़ करता बजट 2026 देश की सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी, सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी का हृदय से आभार।
✍️ दिलीप संघाणी
@narendramodi@AmitShah@nsitharaman@ChouhanShivraj
#UnionBudget2026
#ViksitBharatBudget
केंद्रीय बजट 2026 से देश सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती देने वाला है। 🤝
अधिसूचित राष्ट्रीय सहकारी संघों के लिए 3 वर्षों तक लाभांश (Dividend) पर कर छूट का निर्णय, सहकारी संस्थाओं के विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी, सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी
एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का
हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🇮🇳
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@MinOfCooperatn
केंद्रीय बजट 2026 में नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) के अंतर्गत इंटर-कोऑपरेटिव डिविडेंड पर छूट सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी, सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार।
🤝 Cooperation among Cooperatives
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@nsitharaman@MinOfCooperatn
#Budget2026 #CooperativeMovement #SahkarSeSamriddhi #NewTaxRegime
आज हम सब यहाँ IFFCO आंवला प्लांट में भारत के गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि हम यह राष्ट्रीय पर्व उस स्थान पर मना रहे हैं, जहाँ राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पण भाव से कार्य होता है।
26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, यह हमारे संविधान, लोकतंत्र, समानता और कर्तव्यबोध का उत्सव है। इसी संविधान ने हमें अधिकार दिए और यह भी सिखाया कि राष्ट्र निर्माण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
यदि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है,
तो उस रीढ़ को मजबूती देने वाले हमारे किसान हैं।
और किसानों की सामूहिक शक्ति को संगठित करने का माध्यम है— सहकारिता।
@IFFCOAONLA_
व्रज क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, उतर प्रदेश के मंत्री श्री अरुणकुमार सक्सेना, सांसद श्री छत्रपालसिंह गंगवार, विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया), MLC महाराज सिंह, आंवला जिला भाजपा अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, बरेली जिला भाजपा अध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत भाजपा संगठन के वरिष्ठ महानुभाव, इफको RGB मेंबर्स के साथ इफको टाउनशीप, आंवला में शिष्टाचार भेंट की।
सभी के साथ रात्रि भोजन के दौरान आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। (1/2)
मैं आंवला प्लांट के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों, तकनीशियनों, ऑपरेटरों, श्रमिक साथियों और उनके परिवारों का हृदय से आभार और अभिनंदन करता हूँ। आप लोग चौबीसों घंटे संयंत्र को सुरक्षित रखते हैं उत्पादन लक्ष्य को राष्ट्र सेवा समझकर पूरा करते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि IFFCO की सबसे बड़ी शक्ति उसका मानव संसाधन है. आपका परिश्रम केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि देश के किसानों के चेहरे की मुस्कान में दिखाई देता है। @IFFCO_PR @IFFCOAONLA_