नशा, नाश की जड़ है...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में आज भोपाल से वर्चुअली जुड़कर सहभागिता की। अगले 100 सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर युवा साथियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया।
जनभागीदारी, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त मध्यप्रदेश एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
#NashaMuktYuva
हर विजय, तिरंगे के नाम...
Glasgow Commonwealth Games 2026 में Men's 90+kg Boxing में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले TAGG के खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल को हार्दिक बधाई।
आपकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#Cheer4Bharat#CWG2026
आज भोपाल के बैरसिया में ₹50.74 करोड़ की लागत से 35 एकड़ में बने शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
भारत की गौरवशाली गुरुकुल परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आधुनिक ज्ञान से समृद्ध कर रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ऐसे युवाओं का निर्माण कर रहा है, जो नौकरी पाने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें।
मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विराजमान अष्टमुखी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो, यही करबद्ध प्रार्थना है।
मित्रता वह अनमोल रिश्ता है, जो हर सुख-दुःख में साथ निभाकर जीवन को खुशियों से भर देता है।
आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#मित्रता_दिवस#FriendshipDay
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रखर विचारों और लेखनी से उन्होंने देशवासियों में स्वाधीनता और राष्ट्रभक्ति की चेतना जागृत की। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा"
भारतीय राष्ट्रवादी, महान समाज सुधारक, स्वाधीनता आंदोलन में "स्वराज" की मांग रखने वाले ख्यातिप्राप्त विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन🙏🏻
#BalgangadharTilak
ॐ नमः शिवाय
उज्जैन स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं।
साहित्य को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने वाले महान कथाकार एवं 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हे कोटि कोटि नमन
अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने समाज की वास्तविकताओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना को सशक्त स्वर प्रदान किया।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से सौजन्य भेंट की।
@arjunrammeghwal
ॐ हं हनुमते नमः
खाचरोद स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विराजमान बजरंगबली जी की असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल से परिपूर्ण हो, यही करबद्ध प्रार्थना है।
प्रकृति का संरक्षण ही सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और जल, जंगल, जमीन तथा जैव विविधता के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें।
'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत आज खंडवा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में प्रदेश के अन्नदाताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में जैविक एवं हाईटेक खेती तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान भाइयों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
हमारी सरकार ने कृषि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को बिजली, पानी, बेहतर सड़कें, प्राकृतिक खेती और आधुनिक खेती से जोड़ा है।
खंडवा के दादा धूनीवाले के धाम और समाधि स्थल पर विकास के कार्य तेजी से जारी हैं, जल्द ही जिले में पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगाी।