सच्ची समृद्धि केवल धन-संपदा से नहीं, उत्तम स्वास्थ्य, परिवार के सुख, मन के संतोष और समाज के सामूहिक कल्याण से मापी जाती है।
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी से प्रार्थना है कि प्रत्येक जीवन में आरोग्य, प्रत्येक परिवार में खुशहाली और प्रत्येक घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🏽
#Dhanteras #Dhanteras2026
"ततो धन्वन्तरिर्देवः श्वेताम्बरधरस्स्वयम्।
बिभ्रत्कमण्डलुं पूर्णममृतस्य समुत्थितः ।।"
"धनत्रयोदशी" पर "प्रभु श्री विहार" में भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर एवं माँ महालक्ष्मी का विधिवत पूजन-अभिषेक सम्पन्न !
06 नवम्बर, 2026 । नई दिल्ली, छतरपुर। धन, आरोग्य, ऐश्वर्य एवं मंगलमय जीवन का पावन पर्व "धनत्रयोदशी" (धनतेरस) के शुभ अवसर पर आज नई दिल्ली के ��तरपुर स्थित "प्रभु श्री विहार" में परम पूज्य श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद गुरुदेव श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज "पूज्य आचार्यश्री" के पावन सान्निध्य में भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर एवं माँ महालक्ष्मी का विधि-विधानपूर्वक पूजन एवं अभिषेक सम्पन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार, पारम्परिक पूजा-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के मध्य सम्पन्न इस पावन अनुष्ठान ने सम्पूर्ण परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और दिव्यता से आलोकित कर दिया। "पूज्य आचार्यश्री" के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने देव आराधना के माध्यम से आरोग्य, धन-धान्य, सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की मंगलकामना की।
"धनत्रयोदशी" भारतीय संस्कृति में केवल धन और वैभव की उपासना का पर्व नहीं, अपितु आरोग्य, आयु, आध्यात्मिक समृद्धि एवं जीवन की समग्र मंगलमयता का भी प्रतीक है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य एवं आयुर्वेद के अधिष्ठाता हैं, भगवान कुबेर धन-संपदा के संरक्षक तथा माँ महालक्ष्मी ऐश्वर्य, सौभाग्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। इन तीनों देवशक्तियों की आराधना जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य, भौतिक सम्पन्नता और आध्यात्मिक चेतना के संतुलित समन्वय का पावन सन्देश प्रदान करती है।
इस शुभ अवसर पर दिल्ली एवं एन.सी.आर. के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधकजन उपस्थित रहे। सभी ने पूजन एवं अभिषेक में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं को इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन से भावपूर्ण रूप में जोड़ा।
"प्रभु श्री विहार" में सम्पन्न इस मंगलमय अनुष्ठान के साथ दीपावली महापर्व का शुभारम्भ आरोग्य, समृद्धि, सद्भाव एवं आध्यात्मिक आलोक की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। समस्त वातावरण में भक्ति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए यह आयोजन भारतीय सनातन परम्परा की उस उदात्त ���ावना को अभिव्यक्त कर गया, जिसमें वास्तविक समृद्धि का अर्थ केवल धन-संपदा नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, प्रसन्न मन, निर्मल अंतःकरण और सबके कल्याण की भावना है।
#धनतेरस #धन्वन्तरि #AvdheshanandG_Quotes
#AvdheshanandG_Mission #HariharAshram #PrabhuPremiSangh
।। श्वेताश्वतर उपनिषद् ।।
स वृक्षकालाकृतिभिः परोऽन्यो
यस्मात् प्रपञ्चः परिव��्ततेऽयम् ।
धर्मावहं पापनुदं भगेशं
ज्ञात्वात्मस्थममृतं विश्वधा�� ।।६।।
(षष्ठोऽध्यायः)
श्वेताश्वतरोपनिषद् का यह दिव्य मन्त्र उपनिषद्-दर्शन के उन परम रहस्यमय मन्त्रों में से है, जिनमें दृश्य जगत्, काल, प्रकृति और परमब्रह्म के पारस्परिक सम्बन्ध का अत्यन्त सूक्ष्म एवं दार्शनिक विवेचन प्राप्त होता है। यह मन्त्र साधक को परिवर्तनशील विश्व के आकर्षण से ऊपर उठाकर उस नित्य, अविनाशी और अखण्ड सत्य की ओर उन्मुख करता है, जो सम्पूर्ण सृष्टि का आधार होकर भी उससे स���्वथा परे है। भगवत्पादाचार्य श्री आदि शंकराचार्य इस मन्त्र का भाष्य करते हुए स्पष्ट करते हैं कि यहाँ उपनिषद् उस परब्रह्म का निरूपण करती है, जो न केवल समस्त विश्व का अधिष्ठान है, बल्कि काल, कारण, प्रकृति और समस्त नाम-रूपात्मक प्रपञ्च से भी अतीत है।
मन्त्र का प्रारम्भ “स वृक्षकालाकृतिभिः परोऽन्यः”- एक अत्यन्त गूढ़ प्रतीक का उद्घाटन करता है। यहाँ ‘वृक्ष’ सम्पूर्ण संस���र का प्रतीक है। यह वही विश्ववृक्ष है, जिसका वर्णन कठोपनिषद् और भगवद्गीता में भी मिलता है जिसकी शाखाएँ अनन्त हैं, जिसके पत्ते विविध कर्म और अनुभव हैं, और जिसकी जड़ अविद्या तथा मायाशक्ति में स्थित प्रतीत होती है। इस वृक्ष में जन्म, विकास, परिवर्तन और विनाश का अनवरत क्रम चलता रहता है। किन्तु उपनिषद् कहती है कि परमात्मा इस विश्ववृक्ष से सर्वथा परे है। वह न वृक्ष का भाग है, न उसकी किसी शाखा का, न उ��के परिवर्तन का। वह तो उस वृक्ष की सत्ता का भी आधार है, किन्तु स्वयं उससे अप्रभावित और असंग है।
भगवत्पादाचार्य के अनुसार ‘कालाकृतिभिः’ का अभिप्राय है कि समस्त कालगत परिवर्तन, उत्पत्ति, स्थिति और लय की प्रक्रियाएँ। समय सम्पूर्ण संसार को निरन्तर परिवर्तनशील बनाए रखता है, परन्तु परमब्रह्म स्वयं काल का विषय नहीं है। वह त्रिकालातीत, अविकार, अखण्ड और नित्य है। काल, देश और वस्तु ये तीनों केवल माया के क्षेत्र में ही अर्थ रखते हैं; ब्रह्म इन सबका अधिष्ठान होकर भी इनसे सर्वथा परे है। यही कारण है कि अद्वैत व���दान्त ब्रह्म को नित्य, शुद्ध, बुद्ध, मुक्त, स्वभावतः सिद्ध कहता है।
“यस्मात् प्रपञ्चः परिवर्ततेऽयम्” - इस पद में उपनिषद् यह उद्घोष करती है कि सम्पूर्ण दृश्य जगत् उसी परम सत्य के अधिष्ठान पर प्रकट होता है और उसी की सत्ता से संचालित होता है। जगत् का प्रत्येक परिवर्तन, प्रत्येक गति, प्रत्येक विकास और प्रत्येक विनाश उसी परम सत्ता की उपस्थिति से सम्भव है। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि ब्रह्म स्वयं परिवर्तित होता है। शाङ्करभाष्य के अनुसार परिवर्तन केवल नाम-रूपों का है; अधिष्ठान चैतन्य सदैव एकरस और अविकार रहता है। जैसे समुद्र में अनगिनत तरंगें उठती और मिटती हैं, किन्तु समुद्र का जल वही रहता है, वैसे ही सम्पूर्ण विश्व ब्रह्म में प्रकट होकर उसी में लीन होता है, किन्तु ब्रह्म स्वयं कभी परिवर्तित नहीं होता।
मन्त्र का अगला भाग “धर्मावहं पापनुदं भगेशं” परमात्मा के करुणामय और कल्याणका���ी स्वरूप का परिचय देता है। वही समस्त धर्म का आधार है, क्योंकि धर्म का वास्तविक लक्ष्य आत्मा को उसके परमस्वरूप तक पहुँचाना है। वही पाप का नाश करने वाला है, क्योंकि आत्मज्ञान के उदय से अविद्या का विनाश होता है और अविद्या ही समस्त पाप���ं का मूल कारण है। यहाँ ‘भगेश’ शब्द परम ऐश्वर्य, अनन्त ज्ञान, शक्ति, वैराग्य, यश, श्री और धर्म के अधिपति परमेश्वर का द्योतक है। भगवत्पाद स्पष्ट करते हैं कि परमात्मा का अनुग्रह किसी बाह्य कृपा मात्र का नाम नहीं, बल्कि आत्मविद्या का उदय ही उसकी सर्वोच्च कृपा है। ज्ञान ही पाप का वास्तविक नाशक है।
मन्त्र का चरम उपदेश अन्तिम पद “ज्ञात्वात्मस्थममृतं विश्वधाम” में निहित है। उपनिषद् साधक को बाहर ���हीं, भीतर देखने का निर्देश देती है। जिस परमात्मा को विश्व का आधार कहा गया है, वही प्रत्येक जीव के अन्तःकरण में आत्मरूप से स्थित है। भगवत्पादाचार्य के अनुसार आत्मा और ब्रह्म में कोई वास्तविक भेद नहीं है; भेद केवल अविद्या का है। जब साधक अन्तर्मुख होकर आत्मस्वरूप का साक्षात्कार करता है, तब वह अनुभव करता है कि वही आत्मा समस्त विश्व का आधार, समस्त चेतना का मूल और अमृतस्वरूप परब्रह्म है। यही आत्��ज्ञान अमृतत्व है, क्योंकि इस अनुभूति में जन्म-मरण का समस्त बन्धन समाप्त हो जाता है।
अद्वैत वेदान्त का मूल सिद्धान्त यही है कि संसार की बहुलता अन्ततः माया का आवरण है; परमार्थतः केवल एक अखण्ड चैतन्य ही सत्य है। वही प्रत्येक हृद��� में अन्तर्यामी है, वही विश्व का अधिष्ठान है, वही धर्म का मूल है और वही मोक्ष का परम लक्ष्य भी।
#श्वेताश्वतर_उपनिषद् #अद्वैत_वेदान्त
#भगवत्पादाचार्य
#AvdheshanandG_Quotes
कल, 27 सितंबर, भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’, पंचकुला में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ सुनकर उनके समाधान का प्रयास करूँगा।
“हर नागरिक का सम्मान, हर समस्या का समाधान”
स्वराज के ���ुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र निर्माण में आपके प्रखर विचार अनंतकाल तक प्रेरणादायी रहेंगे।
#BalGangadharTilak
#लोकमान्य_तिलक #LokmanyaTilak
रालोजपा के प्रदेश कार्यालय में रालोजपा एवं दल��त सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके समस्याओं को सुनकर उसके उचित निष्पादन हेतु आश्वासन देते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @PashupatiParas जी।
@rljp4bihar
आज बिहार विधान परिषद सभागार में (सदन में रामविलास पासवान प्रतिनिधि भाषण सह परिचर्चा) पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय @PashupatiParas जी मौजूद रहे थे।
@rljp4bihar@teampashupati
समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत के शोभनपट्टी में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं यथासंभव पूरा करने का आश्वासन दिए।
समस्तीपुर संसद��य क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखण्ड के मंझौलीया पंचायत के होरलपट्टी स्थित महर्षि दयानंद अंतर्राष्ट्रीय नर्सींग कॉलेज के प्रबंधन एवं विद्यार्थियों से मुलाकात किए।
आज अपने जीजा जी श्री चंद्र प्रकाश प���ंडेय जी एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री @VedpandeyLJP जी के पिताजी के हार्ट की सफल सर्जरी के बाद सपरिवार अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ की जानकारी ली।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उन्हें जल्द स्वास्थ लाभ प्रदान करें।
"अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले आप सूरज की तरह जलना सीखो"
‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध भारत के पूर्व राष्ट्रपति 'भारतरत्न' डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #APJAbdulKalam
आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक, एक महान इंसान और 'जनता के राष्ट्रपति' थे, जिन्होंने अपने कार्यों और शब्दों से देश के लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रेरित किया।।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अदम्य साहस, वीरता एवं पराक्रम के प्रतीक शौर्��� दिवस के अवसर पर मैं सीआरपीएफ के समस्त बहादुर जवानों की राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता की भावना को सलाम करता हूँ। राष्ट्र आपके इस शौर्य, बलिदान एवं समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।
@crpfindia
आज बारिश के बाद एक बार फिर जलमग्न हुए रोहतक शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। हर बारिश के बाद लोगों को बड़े पैमाने पर जलभराव की दिक्कतों से जूझना पड़ता है। शहर का सीवरेज सिस्टम ध्वस्त हो चुका है, बारिश के पहले नालों-सीवर आदि की सफाई न होने से समस्या और विकराल हो चुकी है।
सरकार सिर्फ मूक दर्शक बनी हुई है।
अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
विश्व विख्यात वैज्ञानिक, युवाओं के प्र���रणास्रोत एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#APJAbdulKalam #AbdulKalam
देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने देश की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया, जो आज भी विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।
हम धन्य हैं कि हमने एक ऐसे राष्ट्र ऋषि के दर्शन प्राप्त किए हैं, जिनमें संपूर्ण हिंदुस्तान की छवि दिखती है।
आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथ��� पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
जागती आंख��ं से सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए परिश्रम करने का गुरुमंत्र देने वाले महान वैज्ञानिक, देश के पूर्व राष्ट्रपति, "मिसाइलमैन" भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल क़लाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन .