बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से आत्मीय और सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
इस मुलाक़ात में अपने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र, संगठनात्मक सशक्तिकरण तथा आगामी विधानसभा चुनाव जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
माननीय तेजस्वी जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हो रही है। उनके विचारों और अनुभवों से लाभान्वित होकर हम सभी कार्यकर्ता नई प्रेरणा के साथ जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं।
#GitaKumari #GitaSingh #SahebganjVidhansabha #RJD #TejashwiYadav #nextcmofbihar
@RJDforIndia@yadavtejashwi@laluprasadrjd@sanjuydv@manojkjhadu@RohiniAcharya2
आदरणीय सोनम वांगचुक जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि अपना आमरण अनशन स्थगित कर दीजिए। इस संवेदनहीन सरकार से आपकी नैतिक लड़ाई को समझने या सच्चे संवाद की उम्मीद बहुत कम है।
आपके पीछे खड़े हर युवा को वचन है कि शिक्षा और हर सड़ते तंत्र के सवाल हम सड़क से संसद तक उठायेंगे। जय हिंद!
बीजेपी एनडीए और उनकी गोदी मीडिया की कीर्तन मंडली महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटते है, महिला सशक्तिकरण की बात करते है। इन ढोंगियों से पूछना है कि:-
1. बिहार में इन्होंने कितनी महिलाओं को मंत्री बनाया?
2. क्या मंत्रिमंडल में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया?
3. क्या इन्होंने महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण का आधा भी दिया?
4. क्या यह सच नहीं है कि बिहार मंत्रिमंडल में सम्मिलित जो चंद महिला मंत्री हैं वो सभी परिवारवादी है?
मोदी सरकार चींटी पर तोप चला बहादुर बन रही है। इन्हें बेरोजगारी, गरीबी, किसानी, किसान, नौजवान और महंगाई से कुछ लेना-देना नहीं है। ये ज्वलंत मुद्दों की बात नहीं करते।
#SanjayYadav#RJD#bihar#TejashwiYadav#news#parliament
मोहब्बत, मेल-मिलाप, खुशियों और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फ़ितर सभी को मुबारक।
इस मौके पर आप सब के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना करती हूँ ।
#ईद_मुबारक#EidMubrak
कभी नोट बदलने के लिए लाइन में लगा दिया, कभी ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड के लिए लाइन में लगा दिया तो कभी गैस सिलेंडर के लिए!
नौकरी, रोजगार, अस्पताल-उपचार के लिए तो देशवासी रोज ही लाइन में लग ही रहे हैं!
पूरा देश लाइन में लगा रहेगा, तभी तो "अमृतकाल" में अमृत बरसेगा!
बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण में चहुँओर अराजकता और अव्यवस्था है। सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन की मौज है।#बिहार सरकार के मुखिया अचेत अवस्था में है इसलिए जनता त्रस्त, अधिकारी भ्रष्ट और अपराधी मस्त है।
होली का पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे। आपके जीवन की हर परेशानी दूर हो और हर दिन नई उम्मीदों के साथ मुस्कुराता हुआ बीते।
आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyHoli#Holi2026
समाज से जात-पात एवं छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटिश: नमन।
समानता और समरसता पर आधारित उनके विचार सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
#GuruRavidasJayanti
ऊँच नीच, धर्मान्धता और आडम्बर के विरुद्ध समाज में समानता, कर्म की प्रधानता, जीवन में सरलता और हृदय की पवित्रता पर जोर देने वाले परमज्ञानी, संत शिरोमणि, सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटि कोटि वंदन व प्रणाम।
जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात,
रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।"
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
#BiharKeshri#ShriKrishnaSingh
अपने पंचायत फतेहाबाद अंतर्गत आर.पी. पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 🇮🇳
इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षकगण आनंद राज जी, सद्दाम रिज़वी जी, निशा कुमारी जी, कंचन कुमारी जी सहित अन्य सभी सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।
#RepublicDay2026
प्रिय साथियों ,
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के सानिध्य , मार्गदर्शन और निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों ने मुझे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना है तो इस अवसर पर मैं भावुक हूँ, अभिभूत हूँ और आप सभी का और जनता मालिक का ऋणी हूँ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना करने वाले हर एक संस्थापक सदस्य को बलिहारी हूँ तथा उनके त्याग, स्वाभिमान, निडर निर्भीक इरादों और कभी झुकने ना वाले साहस को याद करता हूँ।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आदरणीय लालू जी ने ग़रीब, दलित, शोषित, पीड़ित, पिछड़े और वंचित समाज के जिन लोगों को बराबरी, न्याय और अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी, उन सभी लोगो को हर दुख से निजात दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
आदरणीय लोहिया जी की नीतियों का स्मरण, जननायक कर्पूरी जी के विचारों का अनुसरण व लोकनायक जयप्रकाश जी के सिद्धांतों का अनुकरण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और रहेगी। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए मैं राष्ट्रीय जनता दल के न्याय की अलख जगाने के मंच बनाऊँगा और क्रांतिदूत ज्योतिबा फुले जी से शिक्षा लेते हुए बिहार में ग़ैर बराबरी, अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी के ख़िलाफ़ मरते दम तक लड़ाई लड़ता रहूँगा।
गांधी जी की अहिंसा, समाजवादियों की नीति, सुभाष चंद्र बोस जी का बल, चंद्रशेखर जी का प्रण, भगत सिंह जी का जोश-जज्बा और प्रतिज्ञा, अशफाक उल्ला ख़ान का देशप्रेम और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी से अडिग इरादे रखते हुए मैं बिहार को उन्नति, प्रगति, समरसता, भाईचारा, एकता, अखण्डता और मानवीयता के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करूँगा।
ये समय ऐसा है जब बिहार ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में भी तानाशाही, हिंसा, साम्राज्यवाद और सामंतवाद चरम पर है। ये अग्निपरीक्षा है हम जैसे समानता और मानवता पर विश्वास रखने वाले लोगो की। लेकिन जैसा कि सर्वविदित है समय चाहे क्षणिक रूप में जिसके भी पक्ष में जाये अंत में जीत सत्य की ही होती है। इसी मंत्र को अंगीकार करते हुए हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता देश के जनमानस को न्याय दिलाने के लिए एक साथ मिलकर, एकता की मिसाल बनकर अन्याय, हिंसा, उन्माद, शोषण, अत्याचार, तानाशाही, भेदभाव, ऊँच-नीच और गैरबराबरी जैसी हर कुरीति के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ते रहेंगे और झूठ, छल, प्रपंच को बेनकाब करते रहेंगे।
ये देश गांधी का देश है। ये बिहार जेपी-कर्पूरी-जगदेव-लालू के आंदोलन की धरती रही है, हम सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध मिलकर लड़ेंगे, मिलकर भिड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे। बिहार, देश और दुनिया को इन अवसरवादियों के चुंगल से मुक्त करा कर ही दम लेंगे। सत्य जितना परेशान होना था हो चुका है, अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा।
धन्यवाद!
जय हिन्द, जय बिहार
आपका तेजस्वी।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजश्वी प्रसाद यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
#TejashwiYadav#RJD@RJDforIndia@yadavtejashwi
पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजनीति प्रसाद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका निधन राष्ट्रीय जनता दल ही नहीं, बल्कि बिहार के सम्पूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 🌸
इसी लड़की के हवाले से खबर चलाई जा रही है कि नुसरत परवीन कल जॉइन करेंगी लेकिन इनकी नुसरत से कोई बात नहीं हुई है, और इस लड़की ने भी हिजाब खिचने को गलत बताया लेकिन मीडिया में इसका अधूरा बयान ही चलाया जा रहा है !
ऐसा लग रहा है जैसे पूरे मामले को कोई दबाना चाहता है !
मगर अब नौकरी बिहार सरकार अपने पास रखे नुसरत को अब 3 लाख की झारखंड में मिल चुकी है !