आज संस्थान में मण्डल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल है।@Dm_Gorakhpur
राजकीय ITI चरगावां, गोरखपुर के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षार्थियों ने Mother Dairy के औद्योगिक भ्रमण में आधुनिक मशीनों, उत्पादन प्रक्रिया एवं गुणवत्ता नियंत्रण की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर अपने तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को नई दिशा दी।@UPSDMOfficial@Dm_Gorakhpur
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ₹1,725 करोड़ की कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना का शुभारंभ!
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चरगावां, गोरखपुर इस संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।@CMOfficeUP@Dm_Gorakhpur
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर राजकीय ITI चरगांवा, गोरखपुर में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। 🇮🇳
सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहें।
#GandhiJayanti#ShastriJayanti@UPGovt
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय ITI खजनी, गोरखपुर में नवाचार एवं तकनीकी प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार शुक्ल एवं श्री हरिकेश राम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ने छात्रों के प्रयासों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
@Dm_Gorakhpur
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जनपद के राजकीय ITI जंगल कौड़िया, गोरखपुर में प्रशिक्षकों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षार्थियों को रेबीज से बचाव, समय पर उपचार एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
@Dm_Gorakhpur#WorldRabiesDay#ITI#Gorakhpur
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय ITI बांसगांव, गोरखपुर में नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स से हुनर और तकनीकी सोच का प्रदर्शन किया, वहीं उद्योग जगत के अतिथियों ने उन्हें कौशल एवं रोजगार के नए अवसरों हेतु प्रेरित किया।
@Dm_Gorakhpur
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय ITI चौरी-चौरा, गोरखपुर में नवाचार की संभावनाओं को मंच प्रदान करती प्रदर्शनी का आयोजन।छात्रों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स से तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।उद्योग जगत के अतिथियों ने कौशल उन्नयन हेतु प्रेरित किया
@Dm_Gorakhpur@cdo_rd13743
राजकीय महिला ITI गोरखपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कौशल, नवाचार एवं रोजगारपरक प्रदर्शनी का आयोजन।अतिथियों श्री महेश दुबे, चेयरमैन उनवल बाज़ार ,श्री आलोक सिंह,श्री नरेंद्र जी आदि ने छात्राओं के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उन्हें कौशल उन्नयन हेतु प्रेरित किया।
@Dm_Gorakhpur
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेलवे कॉलोनी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं मॉडल/स्टॉल प्रदर्शनी आयोजन।मा० पार्षद श्री अशोक मिश्रा जी एवं उद्योग जगत से श्री नरेंद्र श्रीवास्तव जी ने युवाओं उत्साहवर्धन किया ।
@Dm_Gorakhpur@UPSDMOfficial
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज” की मीडिया कवरेज। 📰
नवाचार, कौशल, युवा सहभागिता एवं तकनीकी संवाद को समर्पित इस आयोजन को समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान मिला।
#SevaSankalpAbhiyan#SevaFirst#InnovationChallenge#SkillIndia#ITI
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्थान में “सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज” का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, नवाचार, तकनीकी संवाद एवं युवा सहभागिता प्रमुख आकर्षण रहे।
मा० विधायक श्री महेंद्र पाल सिंह जी (पिपराइच) ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया ।
@Dm_Gorakhpur@cdo_rd13743
सेवा संकल्प अभियान-संस्थान में प्रधानाचार्य,कर्मचारियों,प्रशिक्षुओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज समाज सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर लिया गया।
@Dm_Gorakhpur
⚙️संस्थान में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन।
औजारों में शक्ति, कौशल में प्रगति और मेहनत में सफलता—इन्हीं शुभकामनाओं के साथ भगवान विश्वकर्मा को नमन।
जय श्री विश्वकर्मा! 🙏🔧
कौशल • सृजन • समर्पण • राष्ट्र निर्माण 🇮🇳
@UPSDMOfficial
राजकीय ITI चरगांवा, गोरखपुर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 275 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 100 प्रशिक्षुओं का प्रतिष्ठित कंपनियों सुब्रोस लिमिटेड एवं मदरसन सुमी में चयन हुआ।@Dm_Gorakhpur@cdo_rd13743
दिनांक १५ जुलाई को संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस का सफल आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि , संयुक्त निदेशक महोदय एवं प्रधानाचार्य महोदय ने प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं अग्रिम योजनयों से अवगत कराया ।
सभी कर्मियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही ।
@UPSDMOfficial@Dm_Gorakhpur