Optometrist,Contact Lens & Low Vision Specialist I Associate Professor & Head Department Of Optometry & Vision science, Amity Medical School @amitygurgaon |
भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त, 'हरिनाम संकीर्तन' से समाज में भक्ति, वैराग्य और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अलख जगाने वाले महान संत चैतन्य महाप्रभु की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपकी शिक्षाएं और भक्ति-भाव समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं।
मातृभूमि की प्रतिष्ठा व अस्मिता के लिए निरंतर संग्राम करने वाले, हिंदवी स्वराज के प्रणेता, महान पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
जय शिवाजी महाराज 🙏
देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनका दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करे।
हर हर महादेव!#Mahashivratri2026
मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।
What a moment for Indian cricket!
Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s #U19WorldCup2026.
With skill, grit, and fearless cricket, our young stars have scripted history by clinching the title for a record 6th time.
The nation applauds your achievement and celebrates this milestone.
भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म-जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों और सशक्त नेतृत्व ने भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा और गहराई प्रदान की। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
@NitinNabin@rajnathsingh@BJP4India श्व की सबसे बड़ी पार्टी और भारत की सत्तारूढ़ पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नवीन जी को बहुत-बहुत बधाई। हम सब यही कामना करते हैं की निरंतर जैसे बीजेपी आगे बढ़ते जा रही है आपका कार्यकाल में भी ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। जय हिंद जय भारत।
आज विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं।
यह वह ऐतिहासिक दिन है जब 1971 में हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना पर निर्णायक विजय प्राप्त कर विश्व इतिहास में शौर्य की एक नई गाथा को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया था।
हम अपने सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदान ने देश की सीमाओं की रक्षा की और हमें गौरवान्वित किया।
जय हिंद
भारतीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अनुपम प्रतीक 'विजय दिवस' के अविस्मरणीय अवसर पर माँ भारती के बलिदानी सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाजों की अदम्य वीरता ने वर्ष 1971 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई।
राष्ट्र उनके त्याग का ऋणी है, उनकी अमर वीरगाथा से प्रेरित भारत सदैव अजेय रहेगा।
जय हिंद!
श्रीमद्भगवद्गीता- जीवन का सार, धर्म का आधार और कर्म का मार्गदर्शन है।
गीता जयंती के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, हम सब मिलकर गीता के संदेश 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' को जीवन में उतारें।
जय श्रीकृष्ण!
The 8.2% GDP growth in Q2 of 2025-26 is very encouraging. It reflects the impact of our pro-growth policies and reforms. It also reflects the hard work and enterprise of our people. Our government will continue to advance reforms and strengthen Ease of Living for every citizen.
दृढ़ इच्छा शक्ति और अटूट संकल्प ही विजय का मार्ग बनाते हैं।
प्रथम Blind Women’s T20 World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता बनी भारत की बेटियों को हृदय से अभिनंदन और देशवासियों को अनेक शुभकामनाएँ!
हमारी वीर बेटियों ने अपने अद्भुत साहस, अनुशासन और लगन के बल पर पूरी दुनिया के सामने भारत की प्रतिष्ठा को एक नई ऊँचाई दी है।
शाबाश बेटियों 🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और चिरायु प्रदान करें।#happybirthdaymodiji
भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नहीं, एक त्रासदी है।
आज ही के दिन, संकीर्ण मजहबी कट्टरता और नफरत की नीतियों ने भारत माता को बांटने का षड्यंत्र रचा, जिसकी परिणति दंगों, निर्दोषों की हत्याओं और तड़पती मनुष्यता के रूप में सामने आई।
भारत विभाजन की इस अमानवीय वेदना के अवसर पर हम उन सभी असंख्य विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, और यह संकल्प करते हैं कि वह पीड़ा फिर किसी पीढ़ी को न झेलनी पड़े।
वह पीड़ा हमारी स्मृति है और हमारी सीख भी है।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
14 अगस्त, हमारे इतिहास का वह दर्दनाक अध्याय है, जब देश के विभाजन में फैली नफरत और हिंसा ने लाखों निर्दोषों की जान ले ली और करोड़ों को अपने घर-परिवार छोड़ने पर मजबूर किया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा घोषित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आइए हम उन सभी शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन करें, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। विस्थापन का दंश झेलने वाले सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।
#PartitionHorrorsRemembranceDay