सर्जिकल स्ट्राइक दिवस — राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस को नमन 🇮🇳
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर भारत माता के उन वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।
28–29 सितंबर 2016 की वह रात भारतीय सैन्य इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों में दर्ज है। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी घुसपैठ की तैयारियों को निशाना बनाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। यह कार्रवाई उरी आतंकी हमले के बाद हुई और भारतीय सेना के साहस तथा अभियान क्षमता को सामने लाई।
हमारे वीर जवानों का शौर्य केवल रणभूमि तक सीमित नहीं है। बर्फीली चोटियों से लेकर रेगिस्तानी सीमाओं तक, कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए उनका समर्पण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। 🇮🇳
आज का दिन उन सभी वीर सैनिकों को याद करने का दिन है, जिन्होंने तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके साहस ने देशवासियों के मन में यह विश्वास और मजबूत किया कि भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारी सेनाएँ सदैव सजग, सक्षम और संकल्पबद्ध हैं।
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए लिए गए कठिन निर्णयों और उन्हें जमीन पर सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले हमारे सैनिकों के साहस को शत-शत नमन। साथ ही उन परिवारों को भी नमन, जिनके त्याग और धैर्य के कारण हमारे वीर जवान देशसेवा के पथ पर आगे बढ़ते हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के फौलादी नेतृत्व और अटूट राजनीतिक इच्छाशक्ति ने दुनिया को दिखा दिया है कि यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेंगे और अपने वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान को हमेशा सम्मान के साथ याद रखेंगे।
‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
लता दीदी की अमर आवाज़ ने भारतीय संगीत को दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनकी अतुलनीय संगीत साधना और कला-साधना भारतीय संगीत की ऐसी अनमोल विरासत है, जो सदैव देशवासियों के हृदय में जीवंत रहेगी।
लता दीदी का स्वर और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी एवं वीर सपूत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की आज़ादी के लिए आपका अदम्य साहस, निर्भीकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है। स्वतंत्र भारत के आपके स्वप्न और राष्ट्रहित के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आपका त्याग, साहस और विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की राह दिखाते रहेंगे।
भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत और सामाजिक सुधारों के प्रणेता राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ नमन।
राममोहन राय जी ने देश को रूढ़िवादिता और कुरीतियों से मुक्त करके महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया। भारतीय समाज के पुनर्जागरण में उनका योगदान सदैव वंदनीय रहेगा।
विश्व पर्यटन दिवस की आप सभी को अनंत बधाई।
वैश्विक मानचित्र पर भारत की आतिथ्य सत्कार की परंपरा को नई पहचान से अवगत कराने हेतु सदैव कृतसंकल्पित रहने वाले पीएम श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पर्यटन की अपार संभावनाएं को विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
आइए, #WorldTourismDay के अवसर पर हम सभी अतिथि देवो भवः के संस्कृति को बनाए रखते हुए, देश में आने वाले अतिथियों के स्वागत व सत्कार तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की हमारी गौरवशाली परम्परा को बनाए रखने का संकल्प लें और दूसरों को भी इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
अपना संपूर्ण जीवन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण एवं वनवासी भाइयों के जीवन उत्थान में समर्पित करने वाले श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!
अनन्य रामभक्त श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का राम जन्मभूमि आन्दोलन को लेकर संघर्ष न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता का संचार करने वाला था। उनका जीवन त्याग, तपस्या और दृढ़ संकल्प का जीवंत उदाहरण था। राष्ट्र व धर्म के प्रति अशोक सिंघल जी का बहुमूल्य योगदान सदैव हमारे हृदयों में अमिट रहेगा।
सिख धर्म के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमरदास जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
गुरु अमरदास जी का जीवन हमें सदैव सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करें।
देश में सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सामाजिक विकास, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपके अतुलनीय योगदान और सुधारवादी विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आपके आदर्श और कार्य अनंतकाल तक भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
पावन पितृ पक्ष के अवसर पर अपने समस्त पितरों को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या, संस्कार और जीवन मूल्यों को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का पवित्र अवसर देता है।
आइए, इस अवसर पर अपने पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
🇮🇳 ‘मेक इन इंडिया’ के गौरवशाली 12 वर्ष — आत्मनिर्भर भारत की सशक्त यात्रा!
भारत के विनिर्माण, नवाचार और आत्मनिर्भरता के महाअभियान ‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते वर्षों में भारत की विनिर्माण और तकनीकी क्षमताओं का कई क्षेत्रों में विस्तार हुआ है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, रक्षा उत्पादन, ड्रोन, अंतरिक्ष तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा तक, भारत में निर्माण और नवाचार को नई गति मिली है।
‘मेक इन इंडिया’ ने भारत में निर्मित उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ उद्यमियों, श्रमिकों, इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है।
12 वर्षों की यह यात्रा भारत को एक मजबूत विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही है।
आज ‘Made in India’ की पहचान दुनिया के अनेक बाजारों तक पहुंच रही है और भारत की बढ़ती निर्माण क्षमता ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में नए अवसरों को आकार दे रही है।
#MakeInIndia #12YearsOfMakeInIndia
परम भक्ति, एकता एवं सामाजिक सौहार्द के प्रतीक पावन पर्व अनंत चतुर्दशी की सभी देशवासियों को हार्दिक मंगल शुभकामनाएं।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश एवं भगवान श्री विष्णु की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य का वास हो। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आशा का संचार करे तथा परिवार में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे।
भगवान श्री गणेश एवं भगवान श्री विष्णु आप सभी की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें और अपने आशीर्वाद से जीवन को सुख-समृद्धि एवं आनंद से परिपूर्ण करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
#AnantChaturdashi #अनंतचतुर्दशी
अंत्योदय और एकात्म मानववाद जैसी राष्ट्रहितकारी विचारधाराओं के प्रणेता, महान चिंतक एवं राष्ट्रऋषि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
भारत की संस्कृति, एकता, अखंडता और सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों में राष्ट्रसेवा, मानव कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का संकल्प निहित था।
उनका ‘अंत्योदय’ का मंत्र आज भी जनकल्याण की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में @BJP4India सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा के पथ पर सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
#DeenDayalUpadhyay
स्वाधीनता संग्राम की महानायिका, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
विदेशी धरती पर भी माँ भारती की आन, बान और शान को बुलंद रखने वाली भीकाजी कामा जी ने अपने त्याग, संघर्ष और समर्पण से राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल कायम की।
मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों को समर्पित दांडी कुटीर संग्रहालय भारत की स्वर्णिम विरासत और अत्याधुनिक तकनीक के अद्वितीय संगम की मिसाल है! 🇮🇳
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और आज के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का संकल्प रहा है कि देश का समृद्ध इतिहास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। 42 मीटर ऊँचा यह भव्य संग्रहालय महात्मा गांधी जी के जीवन और नमक सत्याग्रह की स्मृतियों को आधुनिक रूप में जीवंत कर रहा है।
विरासत का संरक्षण, इतिहास को जीवंत अनुभव में बदलना और संस्कारों से सशक्त राष्ट्र का निर्माण—यही है भाजपा सरकार का सेवा संकल्प! ✨
#SevaSankalpAbhiyan
विरासत को सहेजना, इतिहास को जीवंत करना और नई पीढ़ी को प्रेरणा देना… यही है सेवा का संकल्प! 🇮🇳
गांधीनगर का दांडी कुटीर संग्रहालय महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों और नमक सत्याग्रह की यात्रा को आधुनिक तकनीक के जरिए जीवंत अनुभव में बदलता है।
42 मीटर ऊंचाई और 90 मीटर व्यास वाला यह अनूठा संग्रहालय आधुनिक इंजीनियरिंग और गांधी जी की विरासत का अद्भुत संगम है।
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और आज के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हुई यह पहल, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है।
विरासत भी, विकास भी… और संस्कारों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण भी!
#SevaSankalpAbhiyan
#NamoSevaAnkahiKahaniyan
#SevaSankalpAbhiyan के तहत शुरू हुई #SevaYatra देश के सामाजिक और पर्यावरण परिदृश्य को बदलने की एक अनोखी पहल है। 10 राज्यों और 193 जिलों के 20 रूटों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा 773 तहसीलों तथा 1,159 गांवों को सीधे 'सेवा ही संगठन' की मूल चेतना से जोड़ रही है।
इस राष्ट्रव्यापी यात्रा में शामिल सेवा यात्री केवल संवाद ही नहीं कर रहे, बल्कि तालाबों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, पार्कों और अस्पतालों को स्वच्छ बनाकर धरातल पर बदलाव ला रहे हैं। इसके अलावा, 'एक पेड़ माँ के नाम' के संदेश से हरियाली बढ़ाने और 'नशामुक्त भारत' के आह्वान से स्वस्थ समाज का निर्माण करने की दिशा में यह यात्रा एक निर्णायक मोड़ साबित हो रही है।
@narendramodi@NitinNabin
#SevaSankalpAbhiyan के तहत यह #SevaYatra 10 राज्यों, 193 जिलों और 20 रूटों से गुजरते हुए 773 तहसीलों एवं 1,159 गांवों तक पहुंचेगी।
यह यात्रा ‘सेवा ही संगठन’ के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का राष्ट्रव्यापी संकल्प है।
यात्रा के दौरान सेवा यात्री तालाबों, स्कूलों, मंदिरों, पार्कों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और नशामुक्त भारत जैसे अभियानों के जरिए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
देखिए, ये रिपोर्ट… ⬇️
शांति केवल युद्ध का अभाव नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और मानवता की वह भावना है जो दिलों को जोड़ती है।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की महान भारतीय परंपरा हमें सिखाती है कि पूरी मानवता एक परिवार है। आइए, हम मिलकर ऐसे विश्व की कल्पना को साकार करने का संकल्प लें, जहाँ नफरत की जगह प्रेम हो, संघर्ष की जगह संवाद हो और हिंसा की जगह करुणा हो।
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ की मंगलकामना के साथ सभी को विश्व शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌍🕊️
एक ओर जहाँ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का नेतृत्व हर वर्ग के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनापन प्रकट करता है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जी के व्यवहार में संजीदगी और आदर का स्पष्ट अभाव दिखाई देता है।
सार्वजनिक जीवन में पद और कद से बड़ा व्यक्ति का आचरण होता है। बुजुर्गों और आम नागरिकों का सम्मान किसी राजनीति या चुनाव का जरिया नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों की नींव है।
एक तरफ जन-जन के प्रति समर्पण और आदर का भाव है, तो दूसरी तरफ संवेदनहीनता और उपेक्षा। यही फर्क नेतृत्व की नीयत और संस्कारों को दर्शाता है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सोचना चाहिए कि राजनीति से ऊपर उठकर वह लोग जन-सम्मान की इस परंपरा को कब अपनाएंगे।
बुजुर्गों का सम्मान किसी विचारधारा या राजनीति का विषय नहीं, हमारी सामाजिक संस्कृति और मानवीय संस्कारों का हिस्सा है। यही वह सोच है, जिस पर राहुल गांधी और कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।
@BJP4India@NitinNabin@RahulGandhi
तिरंगा फिर शान से लहराया! 🇮🇳🥈
एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में पहला पदक आया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि में इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा की शानदार मेहनत शामिल है।
10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर तीनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। 🎯
आपके इस यादगार प्रदर्शन ने करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। आने वाली चुनौतियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 🇮🇳❤️
#AsianGames2026 #TeamIndia #ProudMoment
इंदौर में छात्रों के बीच संवाद के मंच को राजनीति की मर्यादा और संवेदनशीलता का मंच बनाया जा सकता था, लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता की मां को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना भारतीय सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
राहुल गांधी जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने मंच पर हुई इस टिप्पणी का समर्थन करते हैं? यदि नहीं, तो सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा क्यों नहीं की?
छात्रों के सवाल शिक्षा, रोजगार, भर्ती और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े थे। देश जानना चाहता है कि इन गंभीर मुद्दों के बीच परिवार और मातृत्व को राजनीतिक मज़ाक का विषय बनाने की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ी?
राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, वैचारिक संघर्ष भी हो सकता है, लेकिन मां का सम्मान राजनीति से ऊपर होना चाहिए।
कांग्रेस को इस पूरे प्रकरण पर देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
@BJP4India@PMOIndia@narendramodi@RahulGandhi
पत्रकार पायल मेहता के असामयिक निधन की खबर सुनकर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं।
पायल एक बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने संसद बीट को पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर कुशलता के साथ कवर किया। संसद सत्र के दौरान वह सुबह से लेकर देर रात तक मौजूद रहती थीं और पूरी लगन के साथ कार्यवाही पर नजर रखते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाती थीं। पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और मेहनत हमेशा याद रखी जाएगी। पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को भी लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति।
@payalmehta100