UPASICON में दिखा हेल्थकेयर का स्मार्ट फ्यूचर,AI और रोबोटिक सर्जरी पर चर्चा।
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में आयोजित UPASICON 2025 के तीसरे दिन देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी क्रांति पर अपने विचार साझा किए। आगरा, लखनऊ और अलीगढ़ से आए विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाला समय AI और रोबोटिक सर्जरी का होगा, जिससे सात समुंदर पार बैठा डॉक्टर भी किसी छोटे जिले या गांव में सर्जरी कर सकेगा। इस तकनीक से ऑपरेशन अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी होंगे। कार्यक्रम में पुरुष बांझपन, स्वास्थ्य जागरूकता और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
#MeUP #UPGovt
#UPASICON2025
#RoboticSurgery
#SurgicalTechnology
देवरिया में चिकित्सा सुविधाओं में प्रगति,महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी हिस्टोपैथोलॉजी जांच की सुविधा।
महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में जल्द ही हिस्टोपैथोलॉजी जांच सुविधा शुरू होने जा रही है। इस जांच से बायोप्सी के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की सटीक पुष्टि की जा सकेगी और मरीजों को बाहर जांच कराने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। कॉलेज प्रशासन की सक्रिय पहल से यह सुविधा डेढ़ से दो महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
यह पहल दर्शाती है कि Dgmeup और उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा लगातार बेहतर होती जा रही हैं।
#MeUP #UPGovt
#HistopathologyTesting
#CancerDiagnosis
यूपीयूएमएस के लिए गर्व का पल।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने UPUMS, सैफई को मेडिकल डिवाइस सेफ्टी रिपोर्टिंग सेंटर का दर्जा दिया है।
यह मान्यता मरीज सुरक्षा, अनुसंधान और जनभागीदारी को नई दिशा देगी।
@DrAjaisingh_
टीकाकरण सिर्फ ज़रूरी नहीं, ज़िम्मेदारी भी है हमारी। आज का टीका खुद के साथ - साथ आने वाली हर पीढ़ी को रखेगा बीमारी से सुरक्षित। इसलिए आइए मिलकर DGMEUP एवं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निभाएं अच्छे स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी। विश्व टीकाकरण दिवस 2025
#MeUP#UPGovt#WorldImmunizationDay
#ProtectTheFuture #BeatDiseases
ललितपुर मेडिकल कॉलेज ने रचा नया कीर्तिमान, जटिल हड्डी सर्जरी में मिली सफलता।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। संस्थान के आर्थोपेडिक विभाग ने 22 वर्षीय मरीज के जाँघ की हड्डी और पेल्विस फ्रैक्चर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। एक्सीडेंट के बाद मरीज की स्थिति बहुत गंभीर थी पर ऑर्थोपेडिक टीम के प्रयास से दो चरणों में ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन मिला।
Dgmeup और उत्तर प्रदेश सरकार के सतत मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेजों में उन्नत उपचार सुविधाएँ लगातार बेहतर हो रही हैं, जिससे आम जनता को उच्चस्तरीय चिकित्सा लाभ मिल रहा है।
#MeUP #UPGovt
#AdvancedHealthcare
#OrthopedicSuccess
#HealthcareInUP
मधुमेह के खिलाफ जागरूकता की सशक्त पहल, विश्व मधुमेह दिवस पर एसजीपीजीआई ने किया वॉकथॉन का आयोजन।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एसजीपीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी और पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी विभागों ने 9 नवंबर को “छोटे कदम - बड़ा प्रभाव, मधुमेह के साथ स्वस्थ जीवन जिएं” थीम पर वॉकथॉन आयोजित किया। करीब 250 प्रतिभागियों की भागीदारी वाले इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।
#MeUP #UPGovt
#WorldDiabetesDay
#SmallStepsBigImpact
#BeatDiabetes
हौसलों से जीती कैंसर से जंग, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर साझा हुईं नन्हे योद्धाओं की कहानियाँ।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर ऐसे बच्चों की कहानियाँ सामने आईं जिन्होंने अपने साहस से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी थी। दानिश, मो. इजान और गुरफतेह की कहानी हिम्मत, उम्मीद और जीवन के प्रति अटूट विश्वास का प्रेरणास्रोत बनी।
#MeUP #UPGovt
#NationalCancerAwarenessDay
#ChildhoodCancerSurvivors
#FightingCancerWithCourage
औरैया मेडिकल कॉलेज ने रचा नया कीर्तिमान,छह साल की बच्ची को दी नई ज़िंदगी।
औरैया मेडिकल कॉलेज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल की,मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने दुर्लभ और जानलेवा बीमारी एचएलएच (हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस) से पीड़ित एक बच्ची का सफल इलाज किया।
एचएलएच एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अनियंत्रित होकर अपने ही अंगों और रक्त कोशिकाओं पर हमला करने लगती है, जिसके कारण मल्टी-ऑर्गन डैमेज हो सकता है। यदि समय पर उपचार न मिले तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
#MeUP
#ChildHealthRecovery
#BetterHealthServices
#PediatricCareExcellence
नशा मुक्त भारत की सराहनीय पहल,अम्बेडकर नगर मेडिकल कॉलेज में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश मिला।
#MeUP
#DrugFreeIndia
#SayNoToDrugs
#NashaMuktBharat
SOTTO-UP और SGPGIMS ने दिखाया जज़्बा, अंगदान बना करुणा की मिसाल।
लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में 55 वर्षीय महिला के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद, परिवार ने उनका लिवर और दोनों किडनी दान करने का मानवीय निर्णय लिया।
SOTTO-UP, SGPGIMS और कमांड हॉस्पिटल की समर्पित टीमों ने मिलकर इस मिशन को “A Race Against Time” में बदल दिया, जहाँ संवेदना, समन्वय और सेवा ने मिलकर नया जीवन रचा। यह केवल एक प्रत्यारोपण नहीं, बल्कि मानवता का बेजोड़ उदाहरण है।
#MeUP #UPGovt
#OrganDonation
#GiftOfLife
#HumanityLivesOn
@UPGovt@nhm_up@PmjayP@SGPGI
दूर-दूर से आए विशेषज्ञ, कानपुर मेडिकल कॉलेज में यूपीएसआईकॉन-2025 प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप।
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित यूपीएसआईकॉन-2025 प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में आए विशेषज्ञ सर्जनों ने आधुनिक सर्जरी तकनीकों "लेप्रोस्कोपी, इंडोस्कोपी और रोबोटिक सर्जरी" की बारीकियों पर चर्चा की।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य युवा चिकित्सकों में नॉलेज, रिसर्च और स्किल डेवलेपमेंट को प्रोत्साहित करते हुए सर्जरी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।
#MeUP #UPGovt
#MedicalConference
#ModernSurgery
#EndoscopyAwareness
On World Radiography Day 2025, we salute the radiographers whose expertise in medical imaging plays a crucial role in early diagnosis and effective treatment.
Their dedication and precision continue to strengthen the foundation of quality healthcare.
#MeUP#UPGovt
#WorldRadiographyDay #MedicalImaging
छात्रों ने ली मानवता की शपथ, पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैडैवेरिक ओथ सेरेमनी।
पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग में कैडैवेरिक ओथ सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव शरीर के प्रति सम्मान, संवेदना और नैतिक चिकित्सा मूल्यों की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मानवता और चिकित्सा आचरण की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने इसे विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा जीवन की प्रेरणादायी शुरुआत बताया।
#MeUP #UPGovt
#CadavericOathCeremony
#EthicalPractice
#RespectForHumanBody
मरीजों को मिली बड़ी राहत,सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सुविधाओं का विस्तार।
सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब तीन जगहों पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने दो नई अत्याधुनिक मशीनें लगाई हैं, जिससे जांच की क्षमता दोगुनी हो गई है। पहले जहां केवल एक मशीन से सीमित संख्या में जांच हो पाती थी, अब मरीजों को लंबे इंतज़ार से राहत मिलेगी और समय पर जांच संभव हो सकेगी।
DGMEUP और उत्तर प्रदेश सरकार के सतत प्रयास धरातल पर दिख रहे हैं, प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
#MeUP #UPGovt
#UltrasoundFacilities
#BetterHealthcareForAll
तनाव नहीं, Mind को चाहिए सुकून, International Stress Awareness Week 2025
काम का प्रेशर हो या आर्थिक समस्याओं का बोझ,
थोड़ा रुकिए, गहरी सांस लीजिए खुद से जुड़िए और योग को अपनाइए।
योग से तनाव घटाएं और सुकून को पाएं। यही है असली वेलनेस की शुरुआत, International Stress Awareness Week 2025
#MeUP #UPGovt
#InternationalStressAwarenessWeek
#YogaForStressRelief
#MentalWellness
शुरुआती पहचान से ही संभव है कैंसर पर नियंत्रण। कैंसर के लक्षणों को पहचाने, समय पर इलाज से अधिकतर कैंसर को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। आइए राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर खुद भी जागरूक बनें, दूसरों को भी करें।
#MeUP#UPGovt#NationalCancerAwarenessDay#FightCancer #CancerPrevention
पीलीभीत में गूंजा "वन हेल्थ, वन नेशन” का संदेश,जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का हुआ मेडिकल कॉलेज में आयोजन।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत में “वन हेल्थ, वन नेशन” विषय पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ICMR और IAPSM के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मनुष्य, पशु एवं पर्यावरण के आपसी स्वास्थ्य संबंधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने इसे भावी चिकित्सकों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने वाली पहल बताया।
#MeUP #UPGovt
#OneHealthOneNation
#AwarenessRally
#NukkadNatakForChange
बेहतर जीवन की शुरुआत करिए। तनाव नहीं, समाधान की राह पकड़िए। योग और ध्यान को अपनाए और बनाइए जीवन को तनाव मुक्त और खुशहाल। अंतर्राष्ट्रीय तनाव जागरूकता सप्ताह ( 3 नवंबर - 7 नवंबर ) 2025 । मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में DGMEUP और उत्तर प्रदेश सरकार का सतत प्रयास ।
#MeUP #UPGovt #StressAwarenessWeek #MentalHealthMatters #HealthyLifestyle